Responsive Scrollable Menu

लेंसकार्ट ने ड्रेस कोड विवाद पर माफी-मांगी:अब बिंदी-तिलक और कलावा पहन सकेंगे कर्मचारी; कंपनी ने जारी की नई गाइडलाइन

आईवियर रिटेलर कंपनी लेंसकार्ट ने सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद पब्लिकली माफी मांगी है। इसके अलावा कंपनी ने अब एक नई और पारदर्शी 'इन-स्टोर स्टाइल गाइड' जारी की है, जिसमें कर्मचारियों को कार्यस्थल पर अपने धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों को पहनने की पूरी अनुमति दी गई है। लेंसकार्ट की नई पॉलिसी में अब बिंदी, तिलक, सिंदूर, कलावा, मंगलसूत्र, कड़ा, हिजाब और पगड़ी जैसे आस्था के प्रतीकों को शामिल किया गया है। कंपनी ने X पर बयान जारी कर कहा कि वे अपनी गाइडलाइंस को सार्वजनिक और पारदर्शी बना रहे हैं ताकि ग्राहकों और समुदाय की चिंताओं को दूर किया जा सके। विवाद की वजह, वायरल हुआ पुराना डॉक्युमेंट यह पूरा विवाद इस हफ्ते की शुरुआत में तब शुरू हुआ जब लेंसकार्ट की 'एम्प्लॉई ग्रूमिंग पॉलिसी' का एक डॉक्युमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें कर्मचारियों को बिंदी और तिलक जैसे धार्मिक प्रतीकों को पहनने से रोका गया था। इसके बाद इंटरनेट पर कंपनी के बहिष्कार की मांग उठने लगी थी। फाउंडर पीयूष बंसल ने दी सफाई विवाद बढ़ता देख कंपनी के फाउंडर पीयूष बंसल ने दखल देते हुए स्पष्ट किया कि वायरल हुआ डॉक्युमेंट एक पुराना था और यह कंपनी के वर्तमान रुख को नहीं दर्शाता। बंसल ने कहा कि हमारी पॉलिसी में धार्मिक अभिव्यक्ति के किसी भी रूप पर कोई पाबंदी नहीं है। उन्होंने इस भ्रम की स्थिति के लिए माफी भी मांगी है। लेंसकार्ट बोला- हम भारतीयों के लिए बने हैं क्या होती है ग्रूमिंग पॉलिसी? कॉर्पोरेट जगत में कंपनियां अपने कर्मचारियों के ड्रेस कोड और व्यवहार के लिए कुछ नियम बनाती हैं, जिसे ग्रूमिंग पॉलिसी कहा जाता है। इसका उद्देश्य ब्रांड की एक समान पहचान बनाना होता है, लेकिन भारत जैसे विविधता वाले देश में इसमें धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना अनिवार्य माना जाता है। ये खबर भी पढ़ें… लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद: बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल, CEO पीयूष बंसल बोले- यह पुरानी गाइडलाइन लेंसकार्ट अपने ड्रेस कोड को लेकर विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर कंपनी का एक कथित पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ है। इसमें कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से मना किया गया है, जबकि हिजाब और पगड़ी को शर्तों के साथ मंजूरी दी गई है। विवाद तब बढ़ा जब एक्टिविस्ट शेफाली वैद्य ने X पर इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने कंपनी के फाउंडर से पूछा- पीयूष बंसल, क्या आप स्पष्ट कर सकते हैं कि लेंसकार्ट में हिजाब ठीक है लेकिन बिंदी और कलावा क्यों नहीं? इसके बाद लोगों ने लेंसकार्ट को ट्रोल किया और कंपनी की नीति पर सवाल उठाए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

New Renault Duster vs Skoda Kushaq Facelift: प्राइस, फीचर्स और माइलेज के मामले में कौन बेहतर? जानिए

नई Renault Duster और Skoda Kushaq Facelift में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. एक तरफ Duster का दमदार हाइब्रिड इंजन और ADAS टेक्नोलॉजी है, तो दूसरी ओर Kushaq का प्रीमियम इंटीरियर और सेफ्टी पैकेज. कीमत लगभग समान होने के बावजूद कौन सी SUV आपके लिए बेहतर डील है? पढ़िए पूरा कंपैरिजन.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: KL Rahul ने रचा कीर्तिमान, आईपीएल में 150 रनों की पारी खेलने वाले पहले भारतीय बने

आईपीएल 2026 में शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने 226.87 के स्ट्राइक रेट से 67 गेंद पर नाबाद 152 रनों की पारी खेली। वह आईपीएल में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले पहले भारतीय बने। इस तरह से बतौर भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ पारी उनके नाम हो गई है।
 
राहुल आईपीएल में 150 से ज्यादा की पारी खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। ब्रेंडन मैकुलम और क्रिस गेल ने 150 से ज्यादा का पारी खेली है। मैकुलम ने आईपीएल इतिहास के पहले मैच में केकेआर के लिए नाबाद 158 रनों की पारी खेली थी। 2013 में क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स के लिए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रनों की पारी खेली थी। 

राहुल से पहले बतौर भारतीय आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ पारी अभिषेक शर्मा के नाम था। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2025 में 141 रन बनाए थे। राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पारी में 10 चौके और 9 छक्के लगाए। उन्होंने नितीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 220 रनों कीसाझेदारी की। नितीश ने 44 गेंद पर 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 91 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट पर 254 रन बनाए।  
Sat, 25 Apr 2026 18:07:00 +0530

  Videos
See all

Heatwave Alert | गर्मी में लड़कियों का देसी जुगाड़ चर्चा में #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T12:46:05+00:00

Karoline Leavitt pregnancy: Iran America War के बीच ट्रंप की चहेती कैरोलिन ने दी गुड न्यूज | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T12:45:18+00:00

West Bengal Election Voting LIVE Updates: बंगाल में इन सीटों पर दिग्गजों की हार? | Mamata | BJP |TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T12:45:49+00:00

Viral Video: आरक्षण मुद्दे पर जन आक्रोश मार्च | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T12:44:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers