अदाकारा दिव्यांका सिरोही के निधन पर उत्तर कुमार ने जताया गहरा शोक
मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणवी मनोरंजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही का कम उम्र में निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। हरियाणनी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उत्तर कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया।
भगवान बुद्ध की शिक्षाएं आज के वैश्विक परिवेश में अत्यंत प्रासंगिक हैं: गजेंद्र सिंह शेखावत
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी के शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए इस प्रदर्शनी को वैश्विक शांति के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि भारत में पहली बार भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष, जो अपने मूल स्थान पर संरक्षित हैं, सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए लाए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी वैश्विक शांति और सद्भाव के संदेश को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अहिंसा, करुणा और आत्मजागरूकता पर भगवान बुद्ध की शिक्षाएं आज के अनिश्चितता और संघर्ष से भरे वैश्विक परिवेश में अत्यंत प्रासंगिक हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama




















