Responsive Scrollable Menu

Saptahik Rashifal 10 to 16 August 2026: मेष और वृषभ राशि वाले इस सप्ताह बेवजह के खर्चों से बचें और कारोबार पर ध्यान दें, मिथुन वालों के घर में खुशी का माहौल रहेगा!

Weekly Horoscope 10 to 16 August 2026: अगस्त का यह सप्ताह मेष और वृषभ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा तो मिथुन राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा. मेष राशि वालों को इस सप्ताह कार्यस्थल पर उन लोगों से भी सावधान रहने की ज़रूरत होगी जो अक्सर आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करते हैं. वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह बाज़ार में अपनी साख बनाए रखने के लिए अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर लेनी पड़ सकती है. मिथुन राशि वालों का किसी भी योजना में धन निवेश करते समय किसी शुभचिंतक की सलाह लेना उचित रहेगा. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 10 से 16 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Continue reading on the app

मंदसौर के पशुपतिनाथ में महाकाल-विश्वनाथ की तरह दीप ज्योति आरती, बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त

मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में सावन के महीने में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। दूर दराज से श्रद्धालु बड़ी संख्या में महादेव के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में मंदिर में एक नई परंपरा की शुरुआत भी की गई है।

पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में उज्जैन के महाकाल मंदिर और काशी के विश्वनाथ मंदिर के तर्ज पर दीप ज्योति शयन आरती का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सावन महीने के प्रत्येक रविवार और सोमवार की रात को यह आरती करने का निर्णय लिया गया है।

पशुपतिनाथ में दीप ज्योति आरती

दीप ज्योति शयन आरती एक विशेष तरह की आरती है। इस आरती की दौरान गर्भगृह की सारी लाइट बंद कर केवल दीपक की रोशनी में भगवान की आरती की जाती है। रविवार रात 10:20 पर इस विशेष आरती का मंदिर में आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मंदिर परिसर में काफी भीड़ देखने को मिली।

कैसे हुई आरती

पशुपतिनाथ मंदिर में शुरू की गई इस विशेष परंपरा को लेकर मंदिर के मुख्य पुजारी राकेश भट्ट ने बताया कि पवित्र सावन महीने को देखते हुए समिति द्वारा ये निर्णय लिया गया है। इसके तहत आरती से पहले भगवान पशुपतिनाथ को भस्म का तिलक लगाया जाता है। उसके बाद गर्भगृह की रोशनी बंद कर दीपों के माध्यम से विशेष आरती की जाती है। दीपक की रोशनी के बीच महादेव का स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

रविवार और सोमवार को होगी आरती

मंदिर समिति द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद सावन के महीने में प्रत्येक रविवार और सोमवार की रात को यह विशेष आरती आयोजित की जाएगी। इस आरती को देखने के लिए बड़ी संख्या में मंदसौर के आसपास से श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। बीते दिन हुई आरती के दौरान पूरा परिसर विद्युत रोशनी से जगमगा रहा था। मंदिर को दीपों की रोशनी से सजाया गया। मंदिर पहुंचे भक्त दीप ज्योति आरती के साथ बाबा पशुपतिनाथ को निहारते दिखाई दिए। ये आरती आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

1983 वर्ल्ड कप के वो गुमनाम हीरो, जिनकी फील्डिंग से कांपते थे बल्लेबाज, हर 11 अगस्त को याद आता उनका ट्रेडमॉर्क छक्का

yashpal sharma birthday special: भारतीय क्रिकेट इतिहास में जब भी 1983 के विश्व कप की बात होती है, तो कपिल देव की पारी या मदन लाल की गेंदबाजी का जिक्र सबसे पहले आता है लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के पीछे पंजाब के एक ऐसे खिलाड़ी का हाथ था, जिसकी फुर्ती के आगे दुनिया के महानतम बल्लेबाज भी क्रीज छोड़ने से कतराते थे. वह नाम था यशपाल शर्मा. Tue, 11 Aug 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

Viral Video | यमराज भी रह गए हैरान! खौफनाक हादसा LIVE #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T00:45:36+00:00

Student Protest: लाठीचार्ज पर देवेंद्र महतो का करारा वार #ranchi #studentprotest #police #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T00:39:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers