चुनाव आयोग का खरगे को नोटिस, ईरान ने होर्मुज में भारतीय जहाज पर किया हमला; टॉप-5
Top News Today: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'आतंकवादी' कहे जाने का मामला अब तूल पकड़ लिया है। चुनाव आयोग ने इस बयान पर संज्ञान लेते हुए खरगे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चुनाव आयोग के इस कदम से खरगे मुश्किल में पड़ते दिख रहे हैं।
Happy Marriage Secret: 19 साल बाद अभिषेक बच्चन का खुलासा, हर रात ऐश्वर्या से कहते हैं ये बात
Aishwarya-Abhishek Marriage: बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में अपनी शादी की 19वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर दोनों ने अपनी बेटी आराध्या के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। 19 साल से चले आ रहे इस रिश्ते पर कई बार तलाक की अफवाहों ने जन्म दिया, हालांकि कभी भी ये रूमर्स सच साबित नहीं हो सकीं। इसी बीच, एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर दिलचस्प बातें साझा कीं और ऐश्वर्या को अपना 'सोलमेट' बताया।
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
डेक्कन क्रॉनिकल को दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात ऐश्वर्या से 2000 में आई फिल्म 'ढाई अक्शर प्रेम के' के दौरान हुई थी। हालांकि उस समय उन्हें अंदाजा नहीं था कि यही रिश्ता आगे चलकर जीवनसाथी में बदल जाएगा। दोनों के बीच नजदीकियां फिल्म 'उमराव जान' की शूटिंग के दौरान बढ़ीं।
अभिषेक ने कहा, “हमारी फिल्म 'गुरु' की रिलीज के कुछ महीनों बाद ही हमारी शादी हो गई थी। मणिरत्नम (जिन्होंने 'गुरु' का निर्देशन किया था) हम दोनों के लिए बहुत खास हैं। हम उन्हें अपना प्रिय मित्र और गॉडफादर मानते हैं। आज ऐश न सिर्फ मेरी बेटी की मां हैं, बल्कि आराध्या को सही संस्कार देने के लिए उन्हें पूरा श्रेय जाता है, और मेरी जीवनसंगिनी भी हैं। हमारी शादी के 19 साल एक सपने की तरह रहे हैं। हमारी बीसवीं सालगिरह के लिए मेरे पास बड़ी योजनाएं हैं, लेकिन मैं अभी आपको उनके बारे में नहीं बताऊंगा।”
‘सोलमेट’ और सफल शादी का राज
अभिषेक बच्चन ने कहा कि ऐश्वर्या न सिर्फ उनकी पत्नी हैं, बल्कि उनकी जिंदगी की सबसे खास साथी भी हैं। अभिनेता ने अपनी सफल शादी का राज बताते हुए कहा, “हर रात सोने से पहले, अपनी पत्नी से तीन बार ‘सॉरी’ जरूर कहें।”
साथ में कई फिल्मों में किया काम
'गुरु' के अलावा, अभिषेक और ऐश्वर्या 'धूम 2', 'सरकार राज', 'बंटी और बबली', 'कुछ ना कहो' और 'रावण' जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे।
शादी और परिवार
अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। साल 2011 में दोनों ने अपनी बेटी आराध्या का स्वागत किया। यह कपल आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखता है, लेकिन खास मौकों पर साथ नजर आता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi


















