रातोंरात किस्मत चमका देगा नीलम, धारण करने वाले पर बरसती है शनिदेव की कृपा
ज्योतिष में नीलम रत्न को बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना गया है। यह एक ऐसा रत्न है जिसका संबंध कर्म फल के दाता और न्याय के भगवान शनिदेव से बताया गया है। ऐसा कहते हैं कि नीलम में शनि देव की ऊर्जा का वास है। जो व्यक्ति इसे पहनता है उसे भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
कई बार ऐसा होता है कि कुंडली में मौजूद शनि की ढैया और साढ़ेसाती जीवन में परेशानी उत्पन्न करती है। इससे बचने के लिए नीलम को बहुत फायदेमंद माना गया है क्योंकि यह कुंडली में शनि की स्थिति को मजबूत बनाने का काम करता है। ज्योतिष के मुताबिक यह बहुत फलदायक है और शुभ परिणाम देता है। चलिए जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह शुभ है और इसे कैसे पहना जाता है।
किसे पहनना चाहिए नीलम रत्न
मकर और कुंभ
हर रत्न का राशि और ग्रहों से संबंध होता है। कोई भी रत्न पहनने से पहले ज्योतिष की सलाह जरूर लेनी चाहिए क्योंकि हर रत्न हर व्यक्ति को फायदा नहीं देता। मकर और कुंभ दोनों ही राशियों के स्वामी शनि देव हैं इसलिए इन लोगों के लिए नीलम बहुत लाभकारी माना गया है। इसे धारण करने से इन लोगों के जीवन में आर्थिक मजबूती आती है। करियर में सफलता की प्राप्ति होती है और आत्मविश्वास में वृद्धि भी होती है। कारोबार करने वालों को मुनाफे की प्राप्ति।
मिथुन और कन्या
इन दोनों राशियों के लिए नीलम शुभ माना गया है। इनके स्वामी बुध देव हैं जिनकी शनिदेव के साथ मित्रता मानी जाती है। अगर यह लोग नीलम पहनते हैं तो इन्हें शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। जीवन की बाधाएं शनिदेव की कृपा से दूर होने लगती है।
वृषभ और तुला
इन दोनों राशियों का स्वामी ग्रह शुक्र देव को बताया गया है। अगर यह नीलम पहनते हैं तो इन्हें करियर से लेकर कारोबार तक हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है। अगर काम में बाधा आ रही है तो इसे धारण किया जा सकता है। यह सफलता के मार्ग खोलने का काम करता है और जीवन में खुशहाली लाता है।
कैसे करें धारण
- नीलम धारण करने के लिए शनिवार का दिन सबसे शुभ माना गया है। ये दिन शनि देव को समर्पित है इसलिए इस दिन नीलम जरूर धारण करें।
- धारण करने से पहले इसे स्नान करने के बाद गंगाजल, गाय के कच्चे दूध और शहद से शुद्ध करें।
- अब आपको कुछ देर के लिए इसे शनिदेव के चरणों में रखना होगा और थोड़ी देर बाद इसे धारण कर लें। इस दौरान शनि मंत्र का जाप जरुर करें।
इन बातों का रखें ध्यान
- नीलम धारण करने वाले व्यक्ति को तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
- यह लोग लड़ाई-झगड़ा और वाद-विवाद से कितना दूर रहेंगे उतना अच्छा होगा।
- इन्हें किसी से झूठ नहीं बोलना चाहिए और हमेशा सच का साथ देना चाहिए।
- किसी के बारे में अपने मन में गलत विचार बिल्कुल ना लाएं। इससे आपके जीवन में समस्या बढ़ सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।
पहली बार देखी बर्फ तो खाने लगीं सोनम खान, एक्ट्रेस की मासूमियत देख हंस पड़े थे यश चोपड़ा
सोनम खान ने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि स्विट्जरलैंड में पहली बार बर्फ देखकर वह इतनी उत्साहित हो गईं कि उसे सच में खाने लगीं. उनकी इस मासूम हरकत को देखकर मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा अपनी हंसी नहीं रोक पाए. सोनम ने कहा कि उस वक्त वह बेहद नई थीं और हर चीज को लेकर उत्साह से भरी हुई थीं. यह अनुभव उनके लिए सिर्फ शूटिंग नहीं, बल्कि जिंदगी का यादगार पल बन गया, जिसे वह आज भी मुस्कुराते हुए याद करती हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18





















