Responsive Scrollable Menu

ओमान तट के पास कंटेनर जहाज पर फायरिंग, ईरान ने दिया कानून का हवाला

तेहरान/लंदन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज पर कथित फायरिंग और हस्तक्षेप की घटना ने क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि देश की सेना ने मेरीटाइम लॉ के तहत कार्रवाई की। इस जहाज ने बार-बार दी गई चेतावनियों की अनदेखी की थी।

यह बयान ऐसे समय आया है जब यूके मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (यूकेएमटीओ) ने भी एक घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे ओमान के उत्तर-पूर्व में लगभग 15 नॉटिकल मील (करीब 27-28 किमी) दूरी पर एक कंटेनर जहाज से जुड़ी घटना की सूचना मिली है।

यूकेएमटीओ के अनुसार, जहाज के मास्टर ने रिपोर्ट दी कि एक इस्लामिक रेवोल्युशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की गनबोट ने जहाज के करीब आकर उस पर फायरिंग की। इस हमले में जहाज के ब्रिज (नियंत्रण कक्ष) को भारी नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी तरह की आग या जनहानि की सूचना नहीं है। सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, यह कार्रवाई उस जहाज के खिलाफ की गई, जिसने सैन्य चेतावनियों का पालन नहीं किया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

अल जजीरा ने भी कहा है कि वह इस घटना की तुरंत पुष्टि नहीं कर सका।

ओमान के आसपास का समुद्री क्षेत्र और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हाल के महीनों में यहां सुरक्षा घटनाओं में वृद्धि देखी गई है, खासकर ईरान और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव के चलते।

अमेरिकी नाकेबंदी के बीच मामला और तनावपूर्ण हो गया है। हाल ही में भारतीय झंडे वाले जहाजों पर भी गनबोट्स हमले किए गए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए भारत ने ईरानी दूतावास के राजदूत से अपनी चिंता व्यक्त की थी। विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी कर बताया गया कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने राजनयिक से मुलाकात कर फिक्र जाहिर की थी।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कौन है Jaafar Jackson? जो माइकल जैक्सन के रोल में आए नजर, 'किंग ऑफ पॉप' से है खास रिश्ता

Who is Jaafar Jackson: ग्लोबल 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन (Michael Jackson) के जीवन पर आधारित फिल्म 'माइकल' (Michael) का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. जो जल्द ही खत्म होने वाला है. ये फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में 21 अप्रैल को मेकर्स ने फिल्म का प्रीमियर आयोजित किया था. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हर ओर बस इस फिल्म की ही चर्चा हो रही है. वहीं, फिल्म में लीड रोल में नजर आए जाफर जैक्सन के बारे में भी लोग जानना चाह रहे हैं. 

फिल्म के प्रीमियर में इमोशनल हुए फैंस 

फिल्म 'माइकल' 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले इसकी यूनाइटेड स्टेट्स में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. जिसका नाम 'अर्ली-एक्सेस' था. ये 'वन-नाइट-ओनली' प्रीमियम-फॉर्मेट स्क्रीनिंग फिल्म की दुनिया भर में रिलीज से दो दिन पहले हुई थीं. वहीं, अब प्रीमीयर के बाद तमाम लोगों ने इसका रिव्यू शेयर करना शुरू कर दिया है. फिल्म को लेकर उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. वहीं, माइकल के कुछ फैंस इसे देखकर इमोशनल भी हो गए. 

फिल्म को देख लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन

एक यूजर ने माइकल जैक्सन के एंट्री वाला सीन को एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए इसे 'स्पॉइलर' बताया है. उसने लिखा- 'फिल्म का इंट्रो, उस पल जैसा जो मुझे कभी महसूस नहीं हुआ, जोर से चीखने का मन था. इसकी शुरुआत जिस अंदाज में हुई, वह अपने आप में एक मिसाल है. ठीक वैसा ही, जैसा मैंने सोचा था और हां, माइकल के पैर भी दिखाई देते हैं, बिल्कुल वैसे ही, जैसी मुझे पूरी उम्मीद थी.' एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'हर कोई इस फिल्म के माहौल में पूरी तरह डूब गया. पूरी भीड़ इस बेहतरीन फिल्म को देखकर दीवानी हो गई. साल की सबसे बेहतरीन फिल्म.'

ये भी पढ़ें- 5 करोड़ की वजह से जेल नहीं गए राजपाल यादव, एक्टर का दावा- 'जितना दिखता है उससे कहीं ज्यादा...'

जैक्सन ने निभाया माइकल का किरदार

माइकल की बायोपिक में लीड रोल में नजर आए जाफर जैक्सन की एक्टिंग की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि आखिर ये जाफर जैक्सन हैं कौन? तो आपको बता दें कि फिल्म में माइकल जैक्सन का मुख्य किरदार माइकल के रियल भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाया है. जाफर के लिए यह एक काफी बड़ा प्रोजेक्ट है कि वो अपने अंकल के रोल को बड़े पर्दे पर निभा रहे हैं. वो सिर्फ एक्टिंग से ही नहीं, बल्कि इस फिल्म से पर्सनली भी काफी जुड़े हुए हैं. बता दें, माइकल को एंटोनी फुक्वा ने निर्देशित किया है.

फिल्म 'माइकल' में क्या कुछ है खास?

फिल्म माइकल की बात करे तो ये दिवंगत पॉप सिंगर माइकल जैक्सन की बायोपिक है. जिसमें उनके  बचपन से लेकर जवानी तक के सफर को दिखाया गया है. फिल्म में माइकल के लाइफ में आए उतार-चढ़ाव, उनकी सर्जरी से लेकर संगीत, डांस सब कुछ की झलक देखने को मिलेगी. फिल्म में माइकल के परिवार के किस्से, उनका आम आदमी से फेमस होने तक का सफर भी देखने को मिलेगा और उनकी लाइफ के कई राज से भी पर्दा उठेगा. बता दें, माइकल को लॉयनगेट स्टूडियो के बैनर तले बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- 'जब प्यार हुआ इस पिंजरे से, तुम कहने लगे आजाद रहो…', Jyoti Singh का Pawan Singh की याद में हुआ बुरा हाल?

Continue reading on the app

  Sports

तेरा यार हूं मैं... विनोद कांबली ने यूं मनाया जिगरी का बर्थडे, सचिन तेंदुलकर का दिल छू लेगा वीडियो

Vinod Kambli Celebrates Sachin Tendulkar Video: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन को एक बेहद खास और भावुक अंदाज में मनाया. वह मुंबई के उसी ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में पहुंचे, जहां से उन दोनों के क्रिकेट के सफर की शुरुआत हुई थी. इस मौके पर कांबली ने वहां अभ्यास कर रहे बच्चे और उभरते हुए क्रिकेटरों के साथ समय बिताया और उनके साथ आइसक्रीम बांटकर अपनी खुशी साझा की. इसके साथ ही कांबली ने 'मास्टर ब्लास्टर' को जन्मदिन पर एक खास मैसेज भी दिया. Fri, 24 Apr 2026 16:23:34 +0530

  Videos
See all

Mumbai में Bharat Taxi सेवा की शुरुआत... पीएम मोदी विजन से जुड़ी पहल लॉन्च | Zero Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T11:15:07+00:00

Raghav Chadha Left AAP : AAP सांसद राघव चड्ढा ने इस वजह से छोड़ दिया केजरीवाल का साथ ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T11:10:35+00:00

Sanjay Singh LIVE: AAP का बड़ा ऐलान! | Raghav Chadha Join BJP | Punjab | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T11:12:23+00:00

Pune में Nari Shakti विधेयक समर्थन मार्च.. महिलाओं ने विपक्ष के विरोध पर जताया आक्रोश | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T11:12:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers