Responsive Scrollable Menu

PM Modi ने K-Pop और K-Darama फैंस को दी बड़ी गुड न्यूज, यहां जानें

PM Modi on K-Pop Korean Drama: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ कोरिया के राष्ट्रपति Lee Jae myung से मुलाकात के दौरान भारत में बढ़ते K-pop और K-drama के क्रेज का जिक्र किया. उन्होंने दोनों देशों के सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए 2028 में “भारत-दक्षिण कोरिया फ्रेंडशिप फेस्टिवल” आयोजित करने का ऐलान किया, जिससे फैंस में उत्साह बढ़ गया है. ऐसे में इस कदम को दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है. 

दिल्ली में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि भारत में कोरियाई मनोरंजन की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. वहीं कोरिया में भारतीय सिनेमा और संस्कृति की पहचान भी मजबूत हो रही है. उन्होंने कहा कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान दोनों देशों के बीच रिश्तों को और गहरा बना रहा है.

 

Continue reading on the app

बदल गई ऑरेंज कैप लिस्ट, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज

IPL 2026 Orange Cap : आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है. हेनरिक क्लासेन, शुभमन गिल, विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी को पछाड़कर ये खिालड़ी नंबर -1 बन गया है. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाकर अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप लिस्ट बदल दी है. अब ऑरेंज कैप लिस्ट की पूरी कायाकल्प हो चुकी है. आइए अब अपडेट के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट कैसी दिखती है.

ऑरेंज कैप की लिस्ट में हुआ बड़ा बदलाव

आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों को ऑरेंज कैप मिलती है. ऐसे में अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है. अभिषेक टॉप 10 से भी बाहर थे लेकिन उन्होंने मंगलवार को दिल्ली कैपिट्ल्स के खिलाफ 135 रनों की तूफानी पारी खेलकर नंबर 1 का स्थान हासिल कर लिया है. 

अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप लिस्ट में क्लासेन को पछाड़ा

अभिषेक शर्मा ने अपनी ही टीममेट हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप हासिल किया है. अभिषेक शर्मा के अब 7 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतकों के साथ 223 रन हैं. वहीं क्लासेन 7 मैचों में 3 अर्धशतकों के साथ 230 रन बनाकर नंबर 2 पर आ गए हैं. अभिषेक अभी उनसे सिर्फ 3 रन आगे हैं.

अभिषेक ने इन खिलाड़ियों को भी छोड़ा पीछे

हेनरिक क्लासेन के साथ-साथ अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल, विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी को भी पीछे छोड़ दिया है, जो इससे पहले क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद थे. क्योंकि इससे पहले अभिषेक शर्मा के नाम 6 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ सिर्फ 188 रन थे. वहीं गिल के नाम 265, विराट के नाम 247 और वैभव के नाम 246 रन दर्ज थे.

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप लिस्ट

खिलाड़ी मैच पारियां रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
अभिषेक शर्मा (SRH) 7 7 323 135* 53.83 215.33 1 2 25 27
एच क्लासेन (SRH) 7 7 320 62 53.33 153.11 0 3 22 13
शुभमन गिल (GT) 5 5 265 86 53.00 151.42 0 3 27 10
वी कोहली (RCB) 6 6 247 69* 49.40 157.32 0 2 28 8
वी सूर्यवंशी (RR) 6 6 246 78 41.00 236.53 0 2 24 20
ईशान किशन (SRH) 7 7 238 91 34.00 188.88 0 2 24 13
आरएम पाटीदार (RCB) 6 6 230 63 46.00 212.96 0 2 12 22
सीपीएल कॉनॉली (PBKS) 6 5 223 87 55.75 163.97 0 2 21 14
वाईबीके जायसवाल (RR) 6 6 223 77* 55.75 152.73 0 2 23 12
पी आर्य (PBKS) 5 5 211 93 42.20 248.23 0 2 14 20
प्रभसिमरन सिंह (PBKS) 6 5 211 80* 52.75 171.54 0 2 22 11

ये भी पढ़ें : 'कैचिंग और रन आउट तो करो, तुम कुछ नहीं कर सकते..' हार के बाद छलका अक्षर पटेल का दर्द, जानिए किसे ठहराया दोषी

Continue reading on the app

  Sports

किराया न चुकाने के कारण 'वन8 कम्यून' रेस्टोरेंट पर लगा ताला, करोड़ों का कर्ज, विराट कोहली ने भी तोड़ा रिश्ता

बेंगलुरु में धूम धाम से खोले गए विराट कोहली के ब्रैंड से जुड़े मशहूर 'वन8 कम्यून' रेस्टोरेंट को कोर्ट के आदेश के बाद बंद कर दिया गया है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इसके को ओनर थे. बताया जा रहा है कि किराया न चुकाने के कारण रेस्टोरेंट पर दो करोड़ रुपये से ज्यादा की बकाया राशि है. Wed, 22 Apr 2026 13:09:04 +0530

  Videos
See all

PM Modi Eating Jhalmuri : PM के सामने दुकानदार से हो गई बड़ी गलती! | #shorts | #pmmodi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T08:42:44+00:00

होर्मुज में IRGC ने शिप को बनाया निशाना | Shorts | Trump | Oil Crisis | Hormuz | US-Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T08:32:38+00:00

Iran America War Update: ईरान जंग में खाली हुआ अमेरिकी का खजाना! | N18G | Trump | Missile stock |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T08:35:00+00:00

बंगाल की पहचान 'काबा' से नहीं 'माँ काली' से-सीएम योगी | Shorts | CM Yogi In Bengal | Bengal Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T08:35:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers