शहजाद बना शंकर, रजिया बनी सावित्री: UP के मुस्लिम परिवार ने हरिद्वार में गंगा स्नान कर की घर वापसी, कहा- अब इस्लामी कट्टरपंथियों से खतरा
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले के मुस्लिम परिवार के पाँच सदस्यों ने सनातन में घर वापसी की है।
Haryana में Daikin का 1000 करोड़ का मेगा निवेश, CM Saini बोले- युवाओं को मिलेंगे 500+ Jobs
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कहा कि जापान की एयर-कंडीशनर विनिर्माता कंपनी डाइकिन मानेसर में लगभग 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र स्थापित करने की योजना बना रही है। सैनी ने कहा कि यह आरएंडडी केंद्र देश का सबसे बड़ा और अपनी तरह का पहला केंद्र होगा, जो न केवल प्रौद्योगिकी नवाचार को बढ़ावा देगा बल्कि हरियाणा को औद्योगिक केंद्र के रूप में और मजबूत बनाएगा। सैनी ने अपने सरकारी आवास पर जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहा कि डाइकिन के इस निवेश से राज्य में 500 से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निवेश राज्य सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जापान का हरियाणा की नीतियों और औद्योगिक माहौल पर भरोसा और मजबूत हुआ है, जो इस निवेश में दिखाई देता है। सैनी ने कहा कि यह निवेश भविष्य में और अधिक विदेशी निवेश के रास्ते खोलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य व्यवसाय करने में सुगमता को बढ़ावा देना और व्यवसाय की लागत को कम करना है। इसके लिए सरकार ने कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं, जिससे उद्योगपतियों के लिए निवेश करना आसान हुआ है। उन्होंने बताया कि निवेशकों की सुविधा के लिए एकल-खिड़की प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत सभी आवश्यक मंजूरियां एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती हैं। इससे प्रक्रियाएं सरल और तेज हुई हैं तथा विदेशी कंपनियों का राज्य की ओर आकर्षण बढ़ा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
OpIndia
prabhasakshi














.jpg)



