Responsive Scrollable Menu

इस फॉर्मूला से खोजिए अंतरिक्ष में जीवन [How Science calculates Alien presence]

जानिए 1961 का वह मशहूर समीकरण जो अंतरिक्ष में जीवन की संभावना बताता है और क्यों यह विज्ञान से ज्यादा कल्पना लगता है. Explore why the 1961 Drake Equation attempts to find life across the galaxy and where math turns into pure imagination. #Manthan #dwhindi #Aliens

Continue reading on the app

Ganga Saptami 2026: इस दिन धरती पर आईं थीं मां गंगा, जानें Holy Dip और पितृ शांति का मुहूर्त

हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी में अत्यंत पवित्र मानी जाती है। इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण माना जाता है। भक्त इस मौके पर स्नान, दान और पूजा कर पुण्य अर्जित करते हैं। साल 2026 में सप्तमी तिथि को लेकर लोगों में थोड़ा सा कंफ्यूजन है। लेकिन पंचांग के मुताबिक सही दिन तय हो चुका है। गंगा सप्तमी का दिन आध्यात्मिक शुद्धि और पितृ शांति के लिए विशेष माना जाता है। तो आइए जानते हैं गंगा सप्तमी की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और धार्मिक महत्व के बारे में...

गंगा सप्तमी का पर्व

द्रिक पंचांग के मुताबिक 22 अप्रैल 2026 की रात 10:50 मिनट पर सप्तमी तिथि की शुरूआत हो रही है। वहीं 23 अप्रैल की रात 08:50 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। उदयातिथि के हिसाब से 23 अप्रैल 2026 को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग गंगा स्नान और पूजा करते हैं।

इसे भी पढ़ें: 14 मई से होगी Money की बारिश, गजलक्ष्मी राजयोग से इन Zodiac Signs की किस्मत चमकेगी


धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता है कि मां गंगा इस दिन स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। पौराणिक कथा के मुताबिक राजा भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा धरती पर आई थीं। मां गंगा को भगवान शिव ने अपनी जटाओं में धारण करके नियंत्रित किया। इसके बाद वह पृथ्वी पर प्रवाहित हुईं और गंगा स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है। वहीं जीवन में शुद्धता आती है और जातक को मोक्ष की प्राप्ति का शुभ अवसर भी माना जाता है।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करके सूर्य देव को जल अर्पित करें। घर के मंदिर में मां गंगा का ध्यान किया जाता है। वहीं 'ऊँ नमो गंगायै विश्वरूपिणी नारायणी नमो नमः' मंत्र का जप विशेष फल देता है। वहीं शाम के समय दीपक जलाकर पूजा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। माना जाता है कि इस दिन किया जाने वाला छोटा सा पुण्य भी आपको कई गुना फल देता है।

महाउपाय

पितृ दोष से राहत पाने के लिए यह दिन बेहद प्रभावी माना जाता है। सुबह स्नान के समय गंगाजल मिलाकर शुद्धिकरण किया जाता है। इसके बाद तांबे के पात्र में जल लेकर काले तिल और कुशा के साथ पूर्वजों का तर्पण किया जाता है। गरीबों को वस्त्र, अन्न और भोजन का दान करने से पितरों की आत्मा का शांति मिलती है। साथ ही जीवन में बाधाएं कम होती हैं। इस दिन भगवान शिव और मां गंगा की पूजा-आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ना बुमराह, ना वरुण और ना ही कोई विदेशी स्टार....जानिए किस गेंदबाज के सिर सजा है पर्पल कैप?

Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभी तक 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब तक हुए मैच में सबसे अधिक विकेट लेने वाला कोई स्टार या विदेशी खिलाड़ी नहीं, बल्कि हरियाणा के छोटे से गांव का गेंदबाज है, जिसके सर पर पर्पल कैप है। Wed, 22 Apr 2026 20:21:04 +0530

  Videos
See all

Breaking News: पहले कैबिनेट बैठक में CM Samrat Chaudhary का बड़ा फैसला | Biihar New Cabinet #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:15:01+00:00

Iran Vs Israel: मुनीर की चालबाजी ईरान में तख्तापलट करवा देगी ? #shorts #ytshorts #iran #israel #pak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:07:57+00:00

Sara Tendulkar Voleibol Viral Video: आदिवासी बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलती सारा तेंदुलकर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:08:59+00:00

West Bengal Assembly Elections 2026 : बंगाल में कौन मारेगा बाजी मुसलमानों ने बता दिया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:09:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers