Responsive Scrollable Menu

MP गेहूं खरीदी: कमलनाथ का आरोप “सरकार की नीतियों से हार रहा है किसान”, 8 लाख किसानों के बाहर होने पर उठाए सवाल

कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर एक बार फिर सरकार को घेरा है। उन्होंने बीजेपी पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश का किसान अब सिर्फ प्राकृतिक आपदाओं से ही नहीं, बल्कि सरकारी नीतियों से भी जूझ रहा है।

पूर्व सीएम ने कहा कि जिन व्यवस्थाओं को किसानों के सहारे खड़ा होना चाहिए था, वही अब उन्हें बाजार के भरोसे छोड़ती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदी प्रक्रिया को इस तरह जटिल बना दिया गया है कि किसान मजबूरी में अपनी उपज खुले बाजार में कम दाम पर बेचने को विवश हो रहा है।

कमलनाथ ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

कमलनाथ ने सवाल किया है कि यदि सरकार खुद को किसान हितैषी बताती है तो खरीदी प्रक्रिया समय पर शुरू क्यों नहीं हुई और तारीखें बार-बार क्यों बढ़ाई गईं। उन्होंने कहा है कि देरी का सीधा नुकसान किसानों को उठाना पड़ा, क्योंकि लंबे समय तक फसल को सुरक्षित रखना हर किसान के लिए संभव नहीं होता। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि दो हेक्टेयर से अधिक जमीन वाले किसानों को खरीदी प्रक्रिया से बाहर करना एक सोची-समझी रणनीति प्रतीत होती है। उन्होंने पूछा कि क्या बड़े किसान किसान नहीं हैं, या फिर सरकार जानबूझकर खरीदी का दायरा सीमित कर रही है ताकि आंकड़ों में स्थिति सामान्य दिखाई दे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बार-बार वेरिफिकेशन और लंबी प्रशासनिक प्रक्रिया ने हालात और खराब कर दिए। जिन किसानों को समय पर समर्थन मूल्य और भुगतान मिलना चाहिए था, वे कागजी प्रक्रियाओं में उलझकर रह गए। इसके चलते बड़ी मात्रा में गेहूं खुले बाजार में कम कीमत पर बिक गया, जो किसानों के साथ आर्थिक अन्याय है।

आठ लाख किसानों को बाहर किए जाने पर सरकार से किए सवाल

मंडी स्तर पर भी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए कमलनाथ ने कहा कि तौल में अनियमितताओं की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों पर प्रति क्विंटल 2 से 5 किलो तक अतिरिक्त तौल का दबाव बनाया जा रहा है जो उनको सीधा नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह सब प्रशासन की जानकारी के बिना संभव है। उन्होंने कहा कि किसानों का भरोसा सरकार से उठता जा रहा है। कांग्रेस नेता कहा कि जब नीति बनाने वालों और उससे प्रभावित लोगों के बीच विश्वास खत्म हो जाए तो यह पूरे सिस्टम की विफलता का संकेत होता है। इसी के साथ उन्होंने सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि आखिर क्यों 8 लाख से अधिक किसान खरीदी के दायरे से बाहर हो गए और उन्हें समर्थन मूल्य का लाभ क्यों नहीं मिल पाया।

Continue reading on the app

झूठे रेप केस में फंसाया, जेल में बंद युवक बेकसूर… मुंगेर की युवती ने मां-बाप की पोल खोली, कहा- मुआवजे के लिए रची साजिश

झूठे रेप केस में फंसाया, जेल में बंद युवक बेकसूर… मुंगेर की युवती ने मां-बाप की पोल खोली, कहा- मुआवजे के लिए रची साजिश

Continue reading on the app

  Sports

मैथ्यू हेडन का बड़ा बयान, IPL को इंटरनेशनल क्रिकेट से बड़ा समझते हैं विदेशी खिलाड़ी

आईपीएल दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग है। हर कोई इस लीग में खेलना की इच्छा रखता है। विदेशी खिलाड़ी तो आईपीएल खेलने के लिए रिटायरमेंट तक ले लेते हैं, क्योंकि उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी की जरूरत पड़ती है और कई बार बोर्ड अपने खिलाड़ी को एनओसी देने में आनाकानी करते हैं। ऐसे में खिलाड़ी रिटायर हो जाते हैं और फ्री एजेंट के तौर पर टूर्नामेंट खेलते हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने बड़ा बयान दिया है। 

आईसीसी ने आईपीएल को ही इंटरनेशनल क्रिकेट में विंडो दी हुई है, जब कहीं किससी तरह की क्रिकेट नहीं खेली जाती है। अगर खेली भी जाती है तो बड़े देश उसमें कम शामिल होते हैं। बहुत से खिलाड़ी हैं जो अपने देश की क्रिकेट से आगे आईपीएल को तवज्जो देते हैं। ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन, जो अभी आईपीएल 2026 मेंगुजरात टाइटंस के बल्लेबाजी कोच हैं, उन्होंने बताया कि कई विदेशी खिलाड़ी आईपीएल को इंटरनेशनल क्रिकेट से भी बड़ा मानते हैं। 

मैथ्यू हेडन ने ऑल ओवर बार द क्रिकेट पॉडकास्ट पर बताया कि, अलग-अलग टीमों से बात करने पर मुझे लगता है कि विदेशी खिलाड़ी खासकर साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी हम कुछ हद तक, न्यूजीलैंड के खिलाड़ी इस कॉम्पिटिशन को ऐसे दिखाते हैं जैसे ये इंटरनेशनल क्रिकेट से भी बड़ा हो। हेडन ने आगे कहा कि वह समझते हैं कि विदेशी खिलाड़ी ऐसा क्यों सोचते हैं और उन्होंने इसके बारे में समझाया भी। उनका कहना है कि करीब दो महीने तक सिर्फ क्रिकेट ही यहां खेली जाती है। 
Sat, 25 Apr 2026 13:21:25 +0530

  Videos
See all

Raghav Chadha News : राघव चड्ढा पर ये क्या बोले Swati Maliwal के पूर्व Husband? #raghavchadha #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T08:14:22+00:00

Raghav Chadha Joins BJP: AAP छोड़ने वाले सांसदों को CM Mann ने गद्दार बताया #shortsviral #kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T08:12:14+00:00

West Bengal News:चुनाव आयोग के फैसले से मचा घमासान!आपस में भिड़े डॉ.निखिल प्रसून सिंह और बादल देवनाथ #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T08:11:51+00:00

Dhirendra Shastri: '4 बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो' #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T08:13:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers