Responsive Scrollable Menu

MP Weather : गर्मी के तीखे तेवर, खजुराहो-नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री, आज 10 जिलों में लू का अलर्ट, IMD लेटेस्ट अपडेट

मध्य प्रदेश में दिन-रात का तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रभाव भी तेज होता जा रहा है। वर्तमान में कई जिलों में दिन तापमान 40-42 डिग्री और रात का पारा 25 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार (21 अप्रैल 2026) को खजुराहो और नर्मदापुरम जिले में सबसे ज्यादा 43 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वहीं सीधी, नौगांव, रायसेन, रतलाम, नरसिंहपुर, सतना, टीकमगढ़, रीवा, दमोह और सागर भी गर्म रहे। भोपाल और ग्वालियर में 40.2 डिग्री, जबलपुर में 40.6 डिग्री और इंदौर में 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कई शहरों में लू का प्रभाव भी बना हुआ है। फिलहाल एक हफ्ते गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण का प्रभाव बना हुआ है। मध्य भारत के ऊपर, माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर, लगभग 176 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 23 अप्रैल 2026 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होगा और भीषण गर्मी पड़ेगी। मई में तापमान के 45 °C तक पहुंचने और लू चलने की संभावना जताई गई है।

बुधवार को 10 जिलों में लू का अलर्ट

ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर । उमरिया के कुछ हिस्सों में नाइट वॉर्म का असर देखने को मिल सकता है।

MP WEATHER FORECAST REPORT

Continue reading on the app

रिफाइनरी में आग पर सुलगी सियासत, जोगाराम पटेल की नसीहत- पचपदरा के मुद्दे पर राजनीति ना करे कांग्रेस

रिफाइनरी में आग पर सुलगी सियासत, जोगाराम पटेल की नसीहत- पचपदरा के मुद्दे पर राजनीति ना करे कांग्रेस

Continue reading on the app

  Sports

DC vs PBKS: पंजाब के शेरों को स्टब्स की ललकार! 'किंग्स' का विजयरथ रोकने की भरी हुंकार, दे डाली वॉर्निंग

tristan stubbs refused batting tension: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें 24 अप्रैल को दिन के मुकाबले में आमने-सामने होंगी. इस सीजन में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत है. दिल्ली को 6 मैचों में सिर्फ तीन ही जीत मिली हैं, जबकि पंजाब जीत के रथ पर सवार है. पंजाब ने 6 में से 5 मैच जीते हैं. एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था. ऐसे में दिल्ली के सामने पंजाब को रोकने की मुश्किल चुनौती होगी. Fri, 24 Apr 2026 22:11:58 +0530

  Videos
See all

पंजाब में पुराने साथी, पुराने यार… अब एक-दूसरे पर खींचेंगे तलवार? :Arnab Goswami | Raghav Chadha #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T17:00:33+00:00

Hausla On Scam Gone: हर दिन नए स्कैम..नए तरीके और नए शिकार @KotakBankLtd बनेगा आपकी 'Bodyguard' #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T17:04:15+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Raghav Chadha ने केजरीवाल के पैरों तले जमीन खींच दी.. | AAP | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T17:04:10+00:00

Bengal Election 2026: ममता दीदी ने रिजल्ट से पहले हार मान ली? Mamata Banerjee | West Bengal | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T17:00:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers