Responsive Scrollable Menu

‘सुनीता को गाली देने से स्टारडम मिला...’, गोविंदा ने पहली बार पत्नी के चीटिंग आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कसा तंज

Govinda Reacts to Wife Sunita Ahuja Allegations: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ यानी गोविंदा अपनी फिल्मों और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए तो मशहूर हैं ही, लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी पर्सनल लाइफ भी लगातार चर्चा में बनी हुई है. खासकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों ने दोनों के रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं. सुनीता आहूजा कई मौकों पर अपने पति गोविंदा से नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं और यहां तक दावा कर चुकी हैं कि उन्हें शादीशुदा जिंदगी में कई बार धोखे का सामना करना पड़ा है.

सुनीता के इन बयानों के बाद फैंस के बीच भी ये सवाल उठता रहा कि आखिर गोविंदा इन आरोपों पर क्या सोचते हैं? हालांकि, अब तक एक्टर ने पत्नी के बयानों पर खुलकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. लेकिन अब पहली बार गोविंदा ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने न्यूज एजेंसी ANI के साथ बातचीत में सुनीता के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कई ऐसी बातें कही हैं, जिन्हें उनके रिश्ते के रिफरेन्स में देखा जा रहा है.

सुनीता ने लगाए थे पति पर धोखा देने के आरोप

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को कई दशक हो चुके हैं. दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे का साथ निभाया है. हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रही हैं. सुनीता ने सार्वजनिक तौर पर कई बार अपने पति को लेकर नाराजगी जाहिर की है. सुनीता का दावा रहा है कि गोविंदा की जिंदगी में उनसे काफी छोटी उम्र की एक्ट्रेस के साथ नजदीकियां रही हैं. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें पति की तरफ से कई बार धोखे का सामना करना पड़ा. इन बयानों के बाद गोविंदा और उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा देखने को मिली. 

लॉक अप 2 में भी सुनीता ने बयां किया अपना दर्द

हाल ही में सुनीता आहूजा को रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में देखा गया था. शो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बात की. कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत के दौरान सुनीता ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं. उन्होंने बताया कि उन्हें शादीशुदा जिंदगी में कई बार ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, जहां उन्हें धोखा महसूस हुआ. सुनीता के मुताबिक, शुरुआत में इन चीजों को स्वीकार करना उनके लिए काफी मुश्किल था लेकिन समय के साथ उन्होंने खुद को इन परिस्थितियों का आदी बना लिया. 

अब गोविंदा ने दिया पत्नी के बयानों पर जवाब

अब गोविंदा ने पहली बार सुनीता के इन बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हालांकि, उन्होंने किसी कथित अफेयर या चीटिंग के आरोप को सीधे तौर पर स्वीकार या खारिज नहीं किया लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने पत्नी के बारे में बात की उससे साफ है कि वो सुनीता की बेबाकी से अच्छी तरह वाकिफ हैं. गोविंदा ने कहा कि सुनीता उन्हें बहुत प्यार से गाली देती हैं और वह आज भी उनके हाथ का खाना खाते हैं. एक्टर ने कहा कि हर इंसान जैसा है और जिस तरह से वह अपनी जिंदगी जी रहा है, वह कहीं न कहीं भगवान की योजना का हिस्सा है.

गोविंदा ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए ये भी माना कि सुनीता ने उनके बच्चों की परवरिश में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि सुनीता ने सिर्फ उनके बेटे यशवर्धन और बेटी टीना की ही अच्छी परवरिश नहीं की, बल्कि परिवार के दूसरे बच्चों को भी मां जैसा प्यार दिया है. गोविंदा की इस बात को उनके भांजे कृष्णा अभिषेक से जोड़कर भी देखा जा रहा है, क्योंकि कृष्णा और गोविंदा के परिवार के बीच लंबे समय तक मनमुटाव की खबरें आती रही हैं.

‘सुनीता को गाली देने से स्टारडम मिला’ 

गोविंदा ने बातचीत के दौरान कुछ ऐसी बातें भी कहीं जिन्हें सुनीता पर उनके तंज के तौर पर देखा जा रहा है. एक्टर ने इशारों-इशारों में कहा कि कई बार अपने ही लोगों के बारे में बुरा बोलकर पॉपुलेरिटी हासिल करना आसान रास्ता बन जाता है. उन्होंने सवाल किया कि क्या सफलता हासिल करने के लिए अपने ही लोगों के बारे में बुरा बोलना जरूरी है? गोविंदा ने कहा कि सुनीता इस काम को काफी समझदारी से करती हैं.

एक्टर के मुताबिक, सुनीता पहले चार अच्छी बातें बोलती हैं और उसके बाद कोई ऐसी बात कह देती हैं, जिसमें उनकी बुराई या शिकायत नजर आती है. हालांकि, गोविंदा ने इसे भी एक अलग तरह के प्यार के रूप में देखने की बात कही. उन्होंने कहा कि उन्हें सुनीता के इस अंदाज में भी प्यार नजर आता है. यानी एक तरफ वो पत्नी की सार्वजनिक आलोचना पर तंज कसते दिखे, तो दूसरी तरफ उन्होंने ये भी साफ किया कि वो उनके नेचर और उनके योगदान को पूरी तरह नकार नहीं रहे हैं.

‘हर बात को बाहर दिखाना जरूरी नहीं’

गोविंदा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक अहम बात भी कही. उन्होंने कहा कि जिंदगी में बहुत सी ऐसी बातें होती हैं जो अनकही रह जाती हैं और जिन्हें शब्दों में पूरी तरह बयां नहीं किया जा सकता. एक्टर का कहना था कि अगर वो अपनी निजी जिंदगी की सिर्फ एक झलक लोगों के सामने रख दें तो क्या हर बात के लिए किसी पर आरोप लगाकर उससे दूरी बनाना जरूरी है? उनके इस बयान को सीधे तौर पर सुनीता के सार्वजनिक बयानों से जोड़कर देखा जा रहा है. गोविंदा का इशारा शायद इस तरफ था कि पति-पत्नी के रिश्ते में ऐसी कई बातें होती हैं, जिन्हें दुनिया के सामने लाने की जरूरत नहीं होती.

ये भी पढ़ें: Box Office Collection: संडे को फिर 'Spider Man' ने मचाया धमाल, DC और बाकि फिल्मों का ऐसा रहा हाल

Continue reading on the app

अतीक के बेटे उमर के काफिले की 30 गाड़ियों पर FIR दर्ज, टोलकर्मियों पर की गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के समर्थकों ने नवाबगंज टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा हुआ. यह हंगामा उमर अहमद को जेल से प्रयागराज ले जाते समय हुआ. उमर को कोर्ट के आदेश पर पुलिस सुरक्षा के बीच पारिवारिक जनाजे में शामिल होने के लिए प्रयागराज लाया जा रहा था. उसी दौरान उसके काफिल में मौजूद 25 से 30 गाड़ियों ने बिना टोल दिए बैरियर पार कर लिया. टोल कर्मचारियों ने गाड़ियों को रोकने की कोशिश की गई तो उनको धमकी दी गई.

उमर के समर्थकों ने टोल पर किया हंगामा

टोल प्लाजा प्रबंधन ने नवाबगंज थाने में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक 8 अगस्त 2026 को करीब 4 बजे के आस-पास नवाबगंज टोल प्लाजा के बूथ नंबर-3 पर उमर अहमद को पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार लखनऊ से प्रयागराज लाया जा रहा था. सरकारी गाड़ियों के गुजरने के बाद वहां बड़ी संख्या में उमर के समर्थकं के वाहन पहुंचे. आरोप है कि काफिले में मौजूद गाड़ियों बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की. टोल कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उनसे अभद्रता की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. 

ये भी पढ़ें: 98% मांगें मानीं तो फिर क्यों नहीं थमा रांची का छात्र आंदोलन? CBI जांच पर फंसा पेच

CCTV की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

टोल पर मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक वाहनों ने खतरनाक तरीके से टोल प्लाजा को पार किया. इस दौरान टोल बैरियर को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ राजस्व की भी क्षति हुई. शिकायत में करीब 25-30 वाहनों ने टोल बिना आदा किए टोल पार किया. वहीं टोल कर्मचारियों ने पुलिस की कई गाड़ियों को भी नंबर नोट कराए है. पुलिस ने टोल प्रंबधन की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज जांच कर शिकायत में दिए गए वाहनों के नंबरों के आधार पर लोगों की पहचान की जा सकती है. काफिले में मौजूद वाहनों पर टोल प्रबंधन ने वाहनों पर टोल चोरी, कर्मचारियों के साथ अभद्रता, संपत्ति को नुकसान पहुंचने और धमकी के देने के आरोप लगाए हैं. 

ये भी पढ़ें: Entertainment News Live Updates: यौन उत्पीड़न मामले में डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का कलेक्शन

ये भी पढ़ें: 'नशा देकर बनाया वीडियो, फिर धमकाया', डायरेक्टर शकील नूरानी पर यौन उत्पीड़न के क्या हैं आरोप?

 

ये भी पढ़ें: ट्रंप की गाजा शांति योजना पर घमासान, नेतन्याहू ने ठुकराया प्रस्ताव, क्लिंटन ने किया समर्थन

Continue reading on the app

  Sports

इंटरनेशनल क्रिकेट में 290 बार किया बोल्ड, इस गेंदबाज के वर्ल्ड रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं कोई

unbreakable cricket records: यूं तो क्रिकेट में बल्लेबाज को आउट करने के कई तरीके होते हैं, लेकिन गेंदबाज की आंखों को सबसे ज्यादा सुकून गिल्लियां उड़ाने में मिलता है. तेज रफ्तार गेंद पर जब स्टंप्स हवा में लहरते नजर आते हैं तो वो दृश्य देखते ही बनता है. अनिल कुंबले, कपिल देव, शोएब अख्तर, वकार यूनुस, ग्लेन मैक्ग्रा, कर्टली एम्ब्रोस समेत दुनियाभर में कई ऐसे घातक गेंदबाज हुए, जिन्होंने दिग्गज से दिग्गज को बल्लेबाज को बोल्ड किया, लेकिन क्या आप जानते हैं तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर सबसे ज्यादा बोल्ड के जरिए विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम दर्ज है? यह कीर्तिमान किसी पेसर ने नहीं बल्कि, एक स्पिन गेंदबाज ने बनाया है. Mon, 10 Aug 2026 16:23:48 +0530

  Videos
See all

झारखंड में छात्र प्रदर्शन: पुलिस चलाए छात्रों पर वाटर कैनन #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T11:16:18+00:00

Master Stroke LIVE: Ranchi छात्रों का तांडव! | Jharkhand Protest | Vidhan Sabha | CM Soren Resign #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T11:13:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers