जीईएम ने बदली सार्वजनिक खरीद की तस्वीर, 10 साल में 422 करोड़ से 1.55 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा कारोबार: पीयूष गोयल
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने सार्वजनिक खरीद की व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने बताया कि एक दशक पहले जहां इस प्लेटफॉर्म का सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) केवल 422 करोड़ रुपए था, वहीं आज यह बढ़कर 1.55 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जीईएम आज देश में पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और डिजिटल सरकारी खरीद प्रणाली का मजबूत आधार बन चुका है। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर 12.28 लाख से अधिक सूक्ष्म एवं लघु उद्यम (एमएसई) पंजीकृत हैं, जिनमें 2.25 लाख से ज्यादा महिला उद्यमियों द्वारा संचालित इकाइयां शामिल हैं। इसके अलावा 42,000 से अधिक स्टार्टअप्स भी इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं।
पीयूष गोयल ने कहा कि यह साबित करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जमीनी स्तर पर सशक्तीकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की वास्तविक प्रतिबद्धता है।
उन्होंने कहा, पिछले 10 वर्षों में जीईएम ने प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया है, बेहतर मूल्य खोज सुनिश्चित की है, खरीद प्रक्रिया की अवधि को कम किया है, सरकार के लिए बड़ी बचत पैदा की है और एंड-टू-एंड डिजिटल खरीद प्रक्रिया के माध्यम से जवाबदेही को मजबूत किया है।
मंत्री ने बताया कि जीईएम ने सरकारी खरीद बाजार को एमएसएमई, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), कारीगरों और बुनकरों के लिए अधिक सुलभ बनाया है। साथ ही यह वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों को भी मजबूती दे रहा है।
उन्होंने कहा कि जीईएम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरा है और विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रहा है।
वर्ष 2016 में शुरू किया गया जीईएम अब अपने 11वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। वर्तमान में यह प्लेटफॉर्म 1.37 लाख से अधिक सरकारी खरीदार संगठनों को लगभग 25 लाख विक्रेताओं और सेवा प्रदाताओं से जोड़ता है।
एक आधिकारिक फैक्टशीट के अनुसार, जीईएम अब केवल खरीद-बिक्री का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यह भारत के डिजिटल प्रोक्योरमेंट इकोसिस्टम का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन चुका है। पोर्टल पर 10,660 से अधिक उत्पाद श्रेणियां और 350 सेवा श्रेणियां उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थाओं की जरूरतें पूरी की जाती हैं।
सरकार का कहना है कि आने वाले वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और व्यापक भागीदारी के जरिए जीईएम को और अधिक स्मार्ट एवं एकीकृत बनाया जाएगा, जिससे पारदर्शिता, दक्षता और सुशासन को और मजबूती मिलेगी।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IND vs SL : वॉर्म-अप मैच के बाद इन 3 खिलाड़ियों का प्लेइंग-11 से बाहर होना तय, खराब प्रदर्शन के चलते छिन जाएगी जगह
IND vs SL : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर हैं. टीम इंडिया को शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी, वहीं इसका अंत 27 अगस्त को होगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया 4 अगस्त को भारत से श्रीलंका आ गई थी. इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने 7 से 9 अगस्त तक 3 दिन का वॉर्म-अप मैच खेला. इस मुकाबले को इंडियन क्रिकेट टीम ने 6 विकेट से जीत लिया. इस अभ्यास मैच में टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को बॉलिंग और बैटिंग करने का मौका मिला.
इस मैच में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे, जो भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के द्वारा मौका दिए जाने के बावजूद इस अभ्यास मैच में उम्दा प्रदर्शन नहीं कर पाए. अब उनके निराशाजन प्रदर्शन के बाद पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 से उनका पत्ता कट सकता है. तो आज हम आपको ऐसे तीन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको खबर प्रदर्शन के बाद 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर किया जा सकता है.
Mohammed Siraj with the winning runs ????????
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
A successful chase in Colombo for #TeamIndia against SLC XI ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/4rAFzHXWXN
इन 3 खिलाड़ियों को पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 से किया जा सकता है बाहर
भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल पहले और दूसरे दिन खेलने के लिए नहीं आए. वो तीसरे दिन भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने आए. उनके अलावा सभी गेंदबाजों और बल्लेबाजों को अभ्यास का पूरा मौका मिला. इस मौके का फायदा आकिब नबी, प्रसिद कृष्णा और ध्रुव जुरेल नहीं उठा पाए. ऐसे में अब इन तीनों का पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 से पत्ता कट सकता है.
SLC XI have declared their first innings on their overnight score of 363/8.
— BCCI (@BCCI) August 8, 2026
Over to our batters as Day 2 of the warm-up match begins ????????
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/QvaB5p7CzA
1 - आकिब नबी
भारतीय क्रिकेट टीम में जबसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए गए, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाजी आकिब नबी इस वॉर्म-अप मैच में कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने श्रीलंका इलेवन की पहली पारी में बॉलिंग नहीं की और दूसरी पारी में बॉलिंग की. वो इस मैच में सिर्फ 5 ओवर डाले और 5.40 की इकोनॉमी के साथ कुल 27 रन खर्च किए. ऐसे में वो इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पहले मैच की प्लेइंग-11 से हाथ धो सकते हैं.
2 - प्रसिद्ध कृष्णा
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी तीसरे मैच की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं. उन्होंने वॉर्म-अप मैच में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है. उन्होंने पहली पारी में 8 ओवर में 32 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं लिया. दूसरी पारी में 8 ओवर में 35 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया. ये प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक निराशाजनक है. ऐसे में उनका पत्ता कट सकता है. भारत इस मैच में ज्यादा स्पिनर्स के साथ उतरना चाहेगा.
Middle stump out of the ground ⚡️
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
Prasidh Krishna with wicket number 2⃣ for #TeamIndia ????
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/EuDUrFwMWO
3 - ध्रुव जुरेल
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 से ध्रुव जुरेल का पत्ता भी कट सकता है. जुरेल ने वॉर्म-अप मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया. उन्होंने 9 पारियों में सिर्फ 1 रन बनाए. वो दूसरी पारी में 17 रन बनाकर आउट हो गए. ऐसे में इस प्रदर्शन के आधार पर वो अपनी जगह प्लेइंग-11 से खो सकते हैं.
1⃣5⃣0⃣ up in the chase!#TeamIndia need 57 more runs to win
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
A fine partnership between Rishabh Pant (27*) & Dhruv Jurel (17) comes to an end.
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/UPYqrlTLno
टीम में प्रमुख विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत का खेलना तय है. ऐसे में जुरेल को बाहर कर किस अन्य प्रमुख बल्लेबाज को मौका दिया जा सकता है. क्योंकि ध्रुव जुरेल टीम में दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शामिल हैं.
ये भी पढ़ें : IND VS SLXI: वॉर्म-अप मैच में 5 भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया दम, एक ने तो बल्ले से मचा ही दिया तहलका
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









