Preity Zinta ने Aamir Khan को किया था इग्नोर?: वायरल वीडियो पर भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- ‘आमिर के लिए प्यार और सम्मान है’
Preity Zinta Clarification On Ignoring Aamir Khan: एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं प्रीति फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे लेकर दावा किया गया कि उन्होंने आमिर खान को नजरअंदाज कर दिया। अब प्रीति ने खुद इस मामले पर सफाई दी है और वीडियो को लेकर नाराजगी जताई है।
वायरल हुआ था वीडियो
Preity Zinta???? pic.twitter.com/q4MFfPJQ4w
— Adi... (@pixelflicker_) August 7, 2026
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें प्रीति जिंटा अपनी वैनिटी वैन से निकलकर वेन्यू की तरफ जाती दिखाई दे रही थीं। इसी दौरान आमिर खान भी अपनी वैनिटी वैन के पास खड़े नजर आए। वीडियो में दोनों के बीच बातचीत होती हुई नहीं दिखी। इसके बाद एक पैपराजी अकाउंट ने वीडियो शेयर करते हुए सवाल किया कि क्या प्रीति जिंटा ने आमिर खान को इग्नोर किया? वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने भी इस पर तरह-तरह की बातें करनी शुरू कर दीं।
प्रीति ने दी सफाई
प्रीति जिंटा को जब इस पोस्ट के बारे में पता चला तो उन्होंने कमेंट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की। एक्ट्रेस ने साफ किया कि उन्होंने आमिर खान को जानबूझकर नजरअंदाज नहीं किया था।
प्रीति ने बताया कि वह स्टूडियो के अंदर एक शॉट शूट करने के लिए जल्दी में जा रही थीं। इसी वजह से उनकी नजर आमिर खान पर नहीं पड़ी। इसके बाद उन्हें ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए फ्लाइट भी पकड़नी थी।
आमिर के लिए बहुत प्यार और सम्मान है
We all need one banger movie from Mr. Perfectionist Aamir Khan. pic.twitter.com/u99MEgEkig
— Chai_Sutta (@Chai_SuttaGuy) August 8, 2026
प्रीति ने पैपराजी अकाउंट को जवाब देते हुए कहा कि इस तरह का क्लिकबेट कंटेंट उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्होंने साफ किया कि आमिर खान के लिए उनके मन में बहुत प्यार और सम्मान है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि अगर किसी का मकसद सिर्फ नकारात्मकता फैलाना है, तो भविष्य में उनसे रुककर तस्वीरें खिंचवाने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
बंटवारा 1947 में साथ आएंगे नजर
प्रीति जिंटा और आमिर खान एक-दूसरे के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। फिलहाल दोनों ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन से जुड़े हुए हैं। फिल्म में प्रीति के साथ सनी देओल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
आठ साल बाद कमबैक
प्रीति जिंटा करीब आठ साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। सिनेमाघरों में रिलीज हुई उनकी पिछली फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ थी, जो 2018 में रिलीज हुई थी। अब फैंस को ‘बंटवारा 1947’ में प्रीति और सनी देओल की जोड़ी देखने का इंतजार है।
Market Trend : सपाट शुरुआत के बाद बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी की कोशिश, आज इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई
Market Trend : बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24609-24647 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24680-24720/24744 पर है। इसके लिए पहला बेस 24460-24500 पर और बड़ा बेस 24381-24400 पर है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol










