Responsive Scrollable Menu

Parliament Live: संसद में आज फिर टकराव के आसार, FCRA और परिसीमन पर हो सकता है हंगामा

Parliament Live: संसद का मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और केवल चार कामकाजी दिन बचे हैं. NEET विवाद और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष के हंगामे और विरोध के चलते सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है. इस कारण महिला आरक्षण, परिसीमन और FCRA से जुड़े अहम विधेयकों पर भी सहमति नहीं बन सकी है. संसद की हर खबर के लिए बने रहे Prabhat Khabar डॉट कॉम के साथ.

The post Parliament Live: संसद में आज फिर टकराव के आसार, FCRA और परिसीमन पर हो सकता है हंगामा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Sawan Tradition: सावन में बेटियों का घर आना क्यों माना जाता है सौभाग्य? जानिए सोलह श्रृंगार और Gifts का महत्व

सावन के पवित्र महीने में सिर्फ भगवान शिव की आराधना ही नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का भी अच्छा मौका होता है। धार्मिक और लोक मान्यताओं के मुताबिक सावन के महीने में शादीशुदा महिलाओं को अपने मायके जरूर जाना चाहिए। शादीशुदा महिलाओं के सावन में मायके आने के पीछे यह तर्क दिया जाता है कि ऐसा करने से बेटी का अपने मायके वालों के साथ रिश्ता मधुर होता है। 

इसके साथ ही ऐसा करने से रिश्तों में सकारात्मक प्रभाव दिखता है। वहीं कई घरों में आज भी इस परंपरा का पालन किया जाता है। वहां पर बेटियों का सौभाग्य परिवार की सुख-समृद्धि और उन्नति पर अच्छा असर दिखाता है।

बेटियों के मायके आने का महत्व

धार्मिक मान्यता है कि विवाह के बाद शादीशुदा बेटियों को सावन के पवित्र महीने में अपने मायके जरूर आना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों को भावनात्मक और मानसिक सुख मिलता है। अक्सर यह देखने को मिलता है कि जब लड़की की शादी हो जाती है, तो उसका मायका काफी सूना हो जाता है।

इसलिए माना जाता है कि सावन में शादीशुदा बेटियों के मायके आने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बरकरार रहती है। देखा जाए, तो इस परंपरा को नव-विवाहित बेटियों के लिए बड़ा खास माना जाता है। लेकिन जिन भी महिलाओं की शादी को लंबा समय हो चुका है, वह भी इस परंपरा का पालन करती हैं।

पहली बार मायके आई बेटी का ऐसे करें स्वागत

सावन के महीने पर बेटी के ससुराल से मायके आने पर उनका स्वागत पवित्रता और सादगी के साथ करें। वहीं बेटी की दहलीज पर सबसे पहले आरती उतारें।

इसके बाद बेटी के माथे पर रोली, अक्षत और चंदन लगाएं।

बड़े से पात्र में बेटी के पैरों को साफ पानी से धोकर अच्छे से पैरों को पोंछे।

फिर सावन से जुड़े खास पकवान जैसे खीर, मालपुआ और घेवर जैसे मिष्ठान खिलाकर बेटी का मुंह मीठा कराएं।

इसके बाद शादीशुदा बेटी के हाथों से घर में तुलसी का पौधा लगवाना भी शुभ माना जाता है। फिर बेटी को सोलह श्रृंगार का सामान भेंट करें।

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ 183 बनाओ, बड़े कप्तानो की लिस्ट में जगह पाओ, 3 बड़े नाम कर चुके है ये अनोखा काम

cricket unique record: तीनों दिग्गजों ने बतौर खिलाड़ी या कप्तान श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 183 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली है. अब भारतीय टीम के उभरते सितारे और भविष्य के कप्तान माने जा रहे शुभमन गिल के पास श्रीलंका के आगामी दौरे पर इस जादुई '183 क्लब' में शामिल होने और अपने सीनियर्स के नक्शेकदम पर चलने का एक सुनहरा मौका है. भारतीय क्रिकेट इतिहास में '183' का आंकड़ा केवल एक स्कोर नहीं, बल्कि एक विरासत है. Mon, 10 Aug 2026 17:05:17 +0530

  Videos
See all

हरिगढ़ में पुलिस एनकाउंटर... गोकशी की योजना के आरोप में 4 गिरफ्तार | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T11:42:56+00:00

Jharkhand Protest: Ranchi में लाठी चार्ज के दौरान कई छात्र हुए घायल-प्रदर्शनकारी | SHORTS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T11:42:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers