Responsive Scrollable Menu

टाटा का यह स्टॉक आज 52 वीक हाई पर पहुंचा, Q1 रिजल्ट की वजह से तेजी, झुनझुनवाला ने भी लगाया है पैसा

Titan Company Ltd share price: टाइटन कंपनी लिमिटेड के शेयर आज सोमवार को 52 वीक हाई पर पहुंच गए। कंपनी ने पिछले तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। 

Continue reading on the app

सप्ताह के पहले दिन ही महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? कच्चे तेल के दामों में हुई इतनी बढ़ोतरी

Petrol-Diesel Prices: आम लोगों को महंगाई का झटका लग सकता है. ऐसा इसलिए कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. सप्ताह की शुरुआत होते ही तेल की कीमतों में सोमवार को तेजी देखने को मिली. इसकी बड़ी वजह होर्मुज जलडमरूमध्य के दोबारा खुलने को लेकर बनी अनिश्चितता है. ईरान ने कहा है कि ओमान के साथ नई शिपिंग लेन तय करने को लेकर समझौता अंतिम चरण में है। हालांकि, ईरान ने यह भी साफ किया है कि अमेरिका को अभी कुछ अन्य शर्तें पूरी करनी होंगी.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 91 सेंट यानी 1.09% बढ़कर 84.46 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया. वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) की कीमत 61 सेंट यानी 0.78% बढ़कर 78.79 डॉलर प्रति बैरल हो गई. हालांकि राहत की बात है कि भारत में अभी तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दाम स्थिर हैं. 

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: लगातार दूसरे दिन बढ़े कच्चे तेल के दाम, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर?

 

क्या है पेट्रोल डीजल के रेट?

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 और डीजल ₹97.83, जबकि कोलकाता में पेट्रोल ₹113.51 और डीजल ₹98.75 प्रति लीटर है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल ₹108.01 और डीजल ₹94.34 प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है.

पिछले हफ्ते हुई थी गिरावट

पिछले हफ्ते ब्रेंट और WTI दोनों की कीमतों में 7% से ज्यादा की गिरावट आई थी. इसकी वजह यह उम्मीद थी कि ईरान और ओमान जल्द एक समझौते पर पहुंच सकते हैं, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोला जा सकेगा. युद्ध से पहले दुनिया के करीब पांचवें हिस्से के तेल की सप्लाई इसी रास्ते से होती थी. हालांकि, ईरान ने रविवार को कहा कि ओमान के साथ समझौता अंतिम चरण में है, लेकिन जलडमरूमध्य तभी खोला जाएगा जब अमेरिका कुछ दूसरी शर्तें पूरी करेगा. इनमें ईरान पर किए गए व्यापक हमलों के लिए अमेरिका से मुआवजा मिलने की मांग भी शामिल है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

रिपोर्ट के अनुसार, केसीएम ट्रेड के मुख्य बाजार विश्लेषक टिम वाटरर के मुताबिक, बाजार में इस बातचीत को लेकर अभी भी अनिश्चितता है. ऐसे में कारोबारी तेल की कीमतों में जोखिम कम मानने से पहले टैंकरों की आवाजाही शुरू होने या किसी आधिकारिक समझौते जैसे ठोस संकेतों का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए अहम खबर, सेबी ने लागू किया नया CAS सिस्टम, प्राइस डिस्कवरी होगी बेहतर

 

Continue reading on the app

  Sports

जसप्रीत बुमराह के बिना और उनके साथ, टेस्ट में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? खुल गया काला चिट्ठा

Jasprit Bumrah Test Record: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक को बड़ा धक्का पहुंचा. जसप्रीत बुमराह ने साल 2018 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था, लेकिन चोट के कारण वह लगातार टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं. ऐसे में आइए जानते बुमराह के रहते और उनके बिना भारतीय टीम का टेस्ट में कैसा रिकॉर्ड रहा है. Tue, 11 Aug 2026 11:40:22 +0530

  Videos
See all

बदलता पूर्वी उत्तर प्रदेश LIVE: संजय निषाद का SUPER EXCLUSIVE इंटरव्यू | UP Politics | NDA #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T07:13:29+00:00

Ravi Kishan | "GEN Z बहुत प्यारे हैं" | #viralvideo | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T07:14:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers