Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान: सिंध में नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और शादी का आरोप

इस्लामाबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक नाबालिग हिंदू लड़की के कथित अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और शादी के मामले को लेकर अल्पसंख्यक अधिकार संगठन वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी ने कड़ी निंदा की है और देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

संगठन के मुताबिक, 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली पूजा, जो रामसुन ठाकुर की बेटी है, का कथित तौर पर अपहरण कर उसे जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। दावा किया गया है कि उसका नाम बदलकर ‘दुआ फातिमा’ रखा गया और उसकी शादी इमरान अली से करा दी गई।

संगठन ने इसे “क्रूर प्रक्रिया” बताते हुए कहा कि इससे लड़की की पहचान छीन ली गई और उसे ऐसी जिंदगी जीने के लिए मजबूर किया गया, जिसे उसने कभी नहीं चुना।

रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना को लेकर परिवार की पीड़ा सोशल मीडिया और विभिन्न अल्पसंख्यक संगठनों के बीच व्यापक रूप से साझा की जा रही है, जिससे सिंध में हिंदू लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।

वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी ने कहा कि पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाएं कोई अलग-थलग मामला नहीं हैं, बल्कि खासकर सिंध में यह एक गंभीर और लगातार बनी रहने वाली समस्या है, जहां हिंदू परिवार अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर हमेशा भय में जीते हैं।

संगठन ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में अक्सर विरोधाभासी बयान सामने आते हैं, जिससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित होती है। अदालतों में लड़कियों द्वारा “स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन” का दावा किया जाता है, जबकि परिवार अपहरण और दबाव की बात करते हैं।

हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस या अदालत की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। संगठन ने कहा कि आमतौर पर ऐसे मामलों में उम्र और सहमति की जांच होती है, लेकिन परिस्थितियां अक्सर पीड़ित पक्ष के खिलाफ होती हैं।

मानवाधिकार संगठनों ने सिंध में बढ़ते अपहरण, बाल विवाह और जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों को लेकर चिंता जताई है और कहा है कि ये घटनाएं कानून के प्रावधानों का उल्लंघन करती हैं।

संगठन ने मांग की है कि मामले की पारदर्शी जांच हो, पीड़ितों के लिए सख्त सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Stock Market: 22 अप्रैल को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Sensex-Nifty Closes Green: लगातार तीसरे कारोबारी दिन आज सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में बंद हुआ है। ब्रोडर लेवल पर आज मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी आज मजबूती दिखी। दो सेक्टर्स को छोड़ बाकी सभी के निफ्टी इंडेक्स आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। चेक करें कि सबसे अधिक रौनक किस सेक्टर में रही और सेंसेक्स के टॉप गेनर-लूजर कौन रहे

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय वॉलीबॉल महासंघ की मान्यता रद्द, इंटरनेशनल बॉडी ने क्यों लिया इतना कड़ा फैसला?

Volleyball Federation Of India: FIVB ने ‘कानूनी और प्रशासनिक मानकों’ के उल्लंघन के कारण वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी. हाल ही में खिलाड़ियों ने सुविधाओं की कमी और चयन में राजनीति के आरोप लगाए थे. अब Indian Olympic Association के साथ मिलकर एक संचालन समिति बनाई गई है, जो पारदर्शिता, स्थिरता और खिलाड़ियों के हित सुनिश्चित करेगी. Wed, 22 Apr 2026 01:51:01 +0530

  Videos
See all

Amit Shah Vs Mamata Banerjee: "ऐ ममता दीदी कान खोलकर सुन लो... शाह की चेतावनी | #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T20:03:32+00:00

Badrinath Dham Opening 2026: जोशीमठ से बद्री विशाल की डोली रवाना | Chardham Yatra | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T20:00:22+00:00

Strait of Hormuz: नाकेबंदी जारी...क्या है America की तैयारी? #shorts #ytshorts #iran #israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T20:15:01+00:00

CM Yogi on Mamata Banerjee: "ममता दीदी अब आपका खेला बंद.." #ytshorts #shorts #cmyogi #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T20:12:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers