Responsive Scrollable Menu

Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना

अमेरिका के एरिजोना राज्य के टक्सन में प्रेमिका की हत्या के आरोपी भारतीय छात्र को स्वदेश लौटने के लिये विमान में सवार होने से पहले जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। टक्सन पुलिस ने बताया कि पकड़े गये छात्र की पहचान वरूण बाचिगारी (20) के तौर पर हुयी है और वह यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना में ‘बिजनेस एनालिटिक्स’ का छात्र है।

पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ छह अगस्त को टक्सन स्थित एक अपार्टमेंट में जूलिसा रूबी सालाजार (19) की हत्या करने का आरोप है। टक्सन पुलिस विभाग के अनुसार बाचिगारी टक्सन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा, जहां से उसने जर्मनी के लिए उड़ान पकड़ी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की योजना जर्मनी से भारत जाने की थी लेकिन उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जांचकर्ताओं ने बाचिगारी के खिलाफ हत्या और अपहरण के आरोप में गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था। टक्सन पुलिस ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने बर्लिन पुलिस के साथ मिल कर बाचिगारी को जर्मनी पहुंचते ही हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

जांचकर्ताओं का आरोप है कि बाचिगारी ने हत्या के बाद सालाजार का मोबाइल फोन और क्रेडिट कार्ड ले लिया तथा अपराध छिपाने के प्रयास में पीड़िता बनकर उसकी मां को कई संदेश भेजे। इन संदेशों से सालाजार के परिवार को चिंता हुई, जिसके बाद उन्होंने उसकी कुशलक्षेम जानने के लिए पुलिस से संपर्क किया। पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान अधिकारियों ने उसका शव बरामद किया।

Continue reading on the app

लोकसभा और राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत से कितना दूर NDA? FCRA बिल पर क्यों नरमी के संकेत

NDA सरकार संसद में परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण कानून को लेकर बहुमत जुटाने की कोशिश में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर बिल में राज्यों की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने की गारंटी मिलती है तो DMK बिल का समर्थन कर सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल के निशाने पर WTC का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले भारतीय, गॉल टेस्ट में सुनहरा मौका

shubman gill runs in wtc: शुभमन गिल अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 40 मैच खेलकर 2843 रन बना चुके हैं. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अगर गिल 157 रन बनाने में कामयाब हो गए तो उन्होंने WTC में 3000 रन पूरे हो जाएंगे. गिल इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. अब तक कोई भी भारतीय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में ये उपलब्धि नाम नहीं कर पाया है. Wed, 12 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Hindi News Live : हिंदी में समाचार, लाइव टीवी | FCRA Bill 2026 | PM Modi | Ranchi Protest | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T01:13:46+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | रांची आंदोलन पर विपक्ष क्यों है खामोश? | #shorts #ranchi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T01:10:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers