Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: मुंबई इंडियंस में अचानक हुई इस विदेशी खिलाड़ी की एंट्री, CSK के खिलाफ मैच से पहले टीम को किया ज्वाइन

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दूसरा मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है. दरअसल इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ गए हैं. इतना नहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले विल जैक्स प्रैक्टिस करते नजर आए हैं. 

मुंबई इंडियंस से विल जैक्स ने आईपीएल 2026 के सीजन में थोड़ी देर से जुड़ने की विनती किया था. दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के बाद विल जैक्स ब्रेक पर थे और अपना फैमली के साथ समय बता रहे थे. वो ब्रेक के दौरान अपनी मंगेतर एना ब्रमवेल के साथ पेरिस और मोरक्को जैसी जगहों पर छुट्टियों मना रहे थे. सीजन शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा था कि जैक्स कुछ समय बाद टीम से जुड़ेंगे. अब जैक्स मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में शामिल हो गए हैं. 

Continue reading on the app

तुमेन नदी सड़क पुल जुड़ने पर उत्तर कोरिया और रूस ने मनाया जश्‍न, दोनों देशों के बीच बढ़ेगा व्‍यापार

सोल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया और रूस ने मंगलवार को एक समारोह का आयोजन किया। तुमेन नदी के ऊपर बने एक सीमा-पार सड़क पुल के जुड़ने (लिंक होने) को लेकर यह समारोह रखा गया। उत्तर कोरिया में रूसी दूतावास ने बताया कि यह पुल जून के मध्य तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, दोनों देशों ने पिछले साल अप्रैल में इस सड़क पुल का निर्माण शुरू किया था। यह उस शिखर बैठक के बाद हुआ था जो उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच जून 2024 में प्योंगयांग में हुई थी।

रूसी एम्बेसी के टेलीग्राम चैनल के मुताबिक, मंगलवार का यह समारोह सीमा क्षेत्र में हुआ, जहां पुल के जुड़ने का जश्न मनाया गया। इसमें रूस के परिवहन मंत्री आंद्रेय सर्गेयेविच निकितिन और प्राकृतिक संसाधन मंत्री अलेक्जेंडर कोजलोव ने ऑनलाइन हिस्सा लिया। कोजलोव रूस की तरफ से व्यापार और आर्थिक सहयोग के लिए बनी द्विपक्षीय समिति के प्रमुख भी हैं।

दूतावास ने बताया कि यह पुल 19 जून को पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने एक बयान में कहा कि यह पुल उत्तर कोरिया के साथ दोस्ती को मजबूत करेगा और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की इच्छा का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे आपसी बातचीत और आदान-प्रदान बढ़ेगा।

अभी तक उत्तर कोरिया और रूस के बीच तुमेन नदी पर सिर्फ एक रेल पुल ही है। अब सड़क पुल बनने से दोनों देशों के बीच संपर्क और बढ़ेगा। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब उत्तर कोरिया और रूस के रिश्ते और गहरे हो रहे हैं, खासकर तब जब उत्तर कोरिया ने रूस की यूक्रेन युद्ध में मदद के लिए अपने सैनिक भेजे हैं।

रूसी दूतावास के अनुसार, पिछले साल सितंबर में उत्तर कोरिया के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय और रूस के आंतरिक मंत्रालय ने कानून व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता भी किया था।

दोनों देशों के मंत्रियों ने सीमा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर भी सहमति जताई। इस सहयोग के बढ़ने और सड़क पुल बनने से दोनों देशों के बीच आवाजाही आसान होगी और व्यापार भी बढ़ सकता है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Fact Check: क्या प्रैक्टिस छोड़कर नमाज पढ़ने चले जाते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी? जानें क्या है जस्टिन केम्प के बयान की सच्चाई

Fact check: एक रिपोर्टर ने टीम के मुख्य कोच जस्टिन केम्प से सवाल किया, तो उन्होंने जो जवाब दिया उसने सबको चौंका दिया.  केम्प ने हार का ठीकरा सीधे तौर पर कप्तान मोहम्मद रिज़वान और खिलाड़ियों की धार्मिक प्राथमिकताओं पर फोड़ दिया है. Tue, 21 Apr 2026 21:58:52 +0530

  Videos
See all

Yusuf Pathan Controversy: Yusuf के रिश्तेदारों पर संगीन आरोप, दोनों पक्षों के वकीलों का बड़ा बयान! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T16:45:06+00:00

Crime News: मामूली विवाद में डबल मर्डर! कातिलों के खिलाफ 'मासूम' की गवाही ! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T16:40:00+00:00

यादव पर हमला, MY समीकरण सवालों में #AkhileshYadav #MYSamikaran #PDA #UpPolitics #Fatehpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T16:45:00+00:00

Riteish Deshmukh Genelia Dsouza cried: महफिल में रोये रितेश और जेनेलिया | Video Viral| Raja shivaji #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T16:34:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers