IPL 2026 में अक्षर पटेल ने इस मामले में लगाई सेंचुरी, ऋषभ पंत-अमित मिश्रा के बाद ऐसा करने वाले बने तीसरे खिलाड़ी
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में उतरते ही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. दरअसल अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा मुकाबला खेलने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. वो आज दिल्ली कैपिटल्स के लिए 100वां मुकाबला खेल रहे हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा मुकाबला खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज बने अक्षर पटेल
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा मुकाबला खेलने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम दर्ज है. पंत 2016 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे. पंत साल 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे. इस दौरान उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुछ 104 मुकाबले खेले हैं. वहीं दूसरे नंबर पर अमित मिश्रा हैं. वो पहले सीजन यानी 2008 से 2021 तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे. इस दौरान अमित मिश्रा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 103 मुकाबले खेले. अब अक्षर पटेल 100 मैचों के क्लब में शामिल हो गए हैं.
Eight seasons. 100 games. ????
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 21, 2026
Our Tiger of Tigers in ????❤️, since 2019! pic.twitter.com/5wxNdYx71Y
ऐसी है हैदराबाद और दिल्ली की प्लेइंग 11:
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी.
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.
यह भी पढ़ें: "मैं शांत स्वभाव का हूं, भैया आराम से....," हार्दिक पांड्या के चिल्लाने पर ऐसा क्यों बोले तिलक वर्मा
भारत की पश्चिम एशिया हालात पर पूरी नजर, पीएम के निर्देशानुसार खाड़ी देशों से संवाद जारी : विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि भारत की पश्चिम एशिया के बदलते हालात पर पैनी नजर है और उस क्षेत्र के सभी देशों से संवाद जारी है।
पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है और ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों और भारतीय जहाजों की सकुशल निकासी को लेकर बातचीत जारी रखे हुए है।
उन्होंने कहा, भारत पश्चिम एशिया की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर खाड़ी देशों के साथ संपर्क और संवाद को और मजबूत किया गया है।
जायसवाल ने अहम दौरों का उल्लेख करते हुए आगे कहा, हाल के दिनों में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने सऊदी अरब का दौरा किया, विदेश मंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की, और पेट्रोलियम मंत्री कतर गए। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने भी खाड़ी देशों के अपने समकक्षों के साथ कई बैठक की। इन समन्वित प्रयासों का उद्देश्य भारत और खाड़ी देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा, भारतीय प्रवासियों के कल्याण और अन्य साझा मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करना है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को रियाद का आधिकारिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सऊदी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई उच्च-स्तरीय बैठकें कीं, जिनका मकसद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना, ऊर्जा सहयोग बढ़ाना और क्षेत्र के अहम घटनाक्रमों पर चर्चा करना था। यह दौरा बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों के बीच भारत और सऊदी अरब के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित करता है।
अपने दौरे के दौरान, एनएसए डोभाल ने सऊदी के कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की, जिनमें ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान, विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान, और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुसाद अल-ऐबान शामिल थे।
जायसवाल से जब पूछा गया कि क्या ईरान ने शनिवार को हुई गोलीबारी की घटना के बारे में भारत को कोई नई जानकारी दी है, तो उन्होंने कहा, मैं आपको बस इतना बता सकता हूं कि हम होर्मुज जलडमरूमध्य से अपने जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ईरानी अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। साथ ही, ईरान में हमारे कई भारतीय नागरिक भी मौजूद हैं, इसलिए हम उनकी सुरक्षा और कुशलता को लेकर भी ईरानी अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।
शनिवार को, होर्मुज में भारतीय जहाजों पर हुई गोलीबारी को गंभीरता से लेते हुए विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। इसमें बताया गया कि इस मुद्दे पर ईरानी राजदूत मोहम्मद फथाली की विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ बैठक हुई थी।
इस बैठक के दौरान, भारत ने दो भारतीय-ध्वज वाले जहाजों पर हुई गोलीबारी की घटना पर अपनी चिंता व्यक्त की। इन जहाजों पर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की गनबोट्स ने फायरिंग की थी।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















