केरल के त्रिशूर में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 13 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
Kerala Blast Factory: स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाका दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ और उसके बाद भी बीच-बीच में छोटे धमाके होते रहे, जिससे बचाव कार्य में दिक्कत आई। बताया जा रहा है कि यह यूनिट खेतों के बीच बने अस्थायी शेड में चल रही थी। हादसे के कारणों का अभी साफ पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती अंदाजा है कि तेज गर्मी इसकी एक वजह हो सकती है
केरल में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 13 लोगों की मौत और कई घायल
अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय शेड में करीब 40 लोग मौजूद थे, जिनमें से कई गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मुण्डाथिकोड इलाके में यह दुर्घटना उस समय हुई जब त्रिशूर पूरम के लिए एक मंदिर देवस्वम की ओर से पटाखे तैयार किए जा रहे थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Hindustan

















