Prakas Raj Ramayan Controversy: साउथ के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। रामायण और भगवान श्रीराम पर कथित टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, जिससे मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
बीजेपी नेता ने की शिकायत
बीजेपी नेता भानू प्रकाश ने अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रकाश राज के बयान से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
क्या है पूरा मामला?
यह विवाद केरल साहित्य महोत्सव के दौरान दिए गए एक बयान से शुरू हुआ। इस दौरान प्रकाश राज ने रामायण से जुड़ी एक अलग कहानी सुनाई, जिसे लेकर लोगों ने आपत्ति जताई।
शिकायत में क्या कहा गया?
शिकायत में कहा गया है कि अभिनेता ने भगवान श्रीराम और रामायण पर अपमानजनक और भ्रामक टिप्पणियां की हैं। इसके साथ ही उनके बयान को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के रूप में भी सबूत के तौर पर पेश किया गया है।
कानूनी कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ता ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा गया कि ऐसे बयानों को बढ़ावा देने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
पहले भी हो चुके हैं विवाद
यह पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज विवादों में आए हों। वह पहले भी अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं और कई बार ट्रोलिंग का सामना कर चुके हैं।
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि करीब 15 साल पहले बलरामपुर पुलिस स्टेशन सुबह दस बजे भी बंद रहता था, जबकि आज बलरामपुर के निवासी और पर्यटक टीएमसी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के तहत शांति से रह रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस इलाके में काफी विकास हुआ है। पहले, पुरुलिया शहर से फायर टेंडर को आने में दो घंटे तक लग जाते थे, लेकिन अब बलरामपुर का अपना फायर स्टेशन है। इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी भी काफी बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि लेफ्ट फ्रंट के शासनकाल के दौरान इस इलाके में माओवादियों का दबदबा था, लेकिन अब यहाँ पूरी तरह से शांति बहाल हो गई है। पिछली राजनीतिक घटनाओं का ज़िक्र करते हुए बनर्जी ने बताया कि 2018 के ग्राम पंचायत चुनावों के दौरान बीजेपी के दो नेताओं की मौत असामान्य परिस्थितियों में हुई थी। 2019 और 2021 में बीजेपी ने यह सीट जीती और उनके अनुसार, त्रिलोचन महतो और दुलाल कुमार की मौत को लेकर "गंदी राजनीति" की।
उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय के बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पुरुलिया आए थे और परिवारों को केंद्र सरकार में नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन आठ साल बीत जाने के बाद भी ऐसी कोई नौकरी नहीं दी गई है। उन्होंने आगे दावा किया कि स्थानीय सांसद परिवारों के फ़ोन का जवाब भी नहीं देते हैं।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को नरेन्द्र मोदी को पश्चिम बंगाल की मौजूदा सरकार का ‘सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर’ बताया और कहा कि प्रधानमंत्री का झाड़ग्राम में झालमुड़ी खरीदना इस बात का सबूत है कि टीएमसी ने इस क्षेत्र को माओवादी हिंसा से बचाया है। उन्होंने भाजपा पर जमीनी हकीकतों को नजरअंदाज करते हुए टीएमसी सरकार पर निराधार राजनीतिक हमले करने का आरोप लगाया। बनर्जी ने कहा, ‘‘जो लोग बंगाल की कानून व्यवस्था की आलोचना करते हैं और राज्य को गुजरात, उत्तर प्रदेश या मध्य प्रदेश में बदलने का वादा करते हैं, उन्हें याद करना चाहिए कि 2011 से पहले यहां जीवन कैसा था।’’ ममता बनर्जी की टीएमसी ने 2011 में पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा को सत्ता से बेदखल कर दिया था।
उन्होंने कहा, ‘‘उस समय झाड़ग्राम, गोपीबल्लभपुर, लालगढ़, बिनपुर और निताई में लोग दोपहर के बाद घर से बाहर नहीं निकल सकते थे। उस समय प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर भी झाड़ग्राम में नहीं उतर पाता। लेकिन आज की स्थिति देखिए।’’ टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि जंगलमहल में शांति की बहाली ममता बनर्जी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में से एक है। अभिषेक ने झाड़ग्राम के लालगढ़ में एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘मैं नरेन्द्र मोदी को ममता बनर्जी सरकार का सबसे बड़ा ‘ब्रांड एंबेसडर’ मानता हूं। पिछले 15 वर्षों में मैंने उन्हें गुजरात या मध्य प्रदेश में कभी झालमुड़ी खाते नहीं देखा। लेकिन उन्होंने झाड़ग्राम में ऐसा किया। यह मां-माटी-मानुष की जनता की सफलता है।’’ प्रधानमंत्री, जो अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ थे, ने दुकानदार को झालमुड़ी खरीदने के लिए पैसे दिए। जब दुकानदार ने पैसे लेने से इनकार कर दिया, तो प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि वह पैसे स्वीकार करे।
Abhishek Sharma: आईपीएल के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की जंग दिल्ली कैपिटल्स के साथ हो रही है। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ 47 गेंदों में शतक ठोकर गर्दा मचा दिया।
Tue, 21 Apr 2026 20:53:50 +0530