Responsive Scrollable Menu

हैदराबाद का छुपा हुआ खजाना! पैगाह मकबरों की नक्काशी में दिखती है इतिहास और कला की अनोखी झलक

Hyderabad Hindi News: हैदराबाद में स्थित पैगाह मकबरे अपनी अद्भुत वास्तुकला और बारीक नक्काशी के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं. इन मकबरों को देखकर ऐसा लगता है मानो पत्थरों पर कविता लिखी गई हो. यहां की जालीनुमा डिज़ाइन, संगमरमर की नक्काशी और सूक्ष्म कलाकारी हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है. पैगाह परिवार के सदस्यों की याद में बनाए गए ये मकबरे इस्लामिक और राजस्थानी वास्तुकला का अनूठा संगम प्रस्तुत करते हैं. यह स्थान इतिहास प्रेमियों और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है. हैदराबाद आने वाले यात्रियों के लिए यह एक ‘हिडन जेम’ है, जहां कला, संस्कृति और इतिहास का शानदार मेल देखने को मिलता है.

Continue reading on the app

Benefits of Guava: अमरूद सिर्फ फल नहीं, सेहत का है खजाना, पत्ते और छाल भी औषधीय गुणों से भरपूर

Benefits of Guava Leaves: अमरूद स्वादिष्ट होने के साथ औषधीय गुणों से भरपूर फल माना जाता है. आयुर्वेद में इसके फल, पत्ते और छाल को सेहत के लिए लाभकारी बताया गया है. अमरूद में विटामिन, फाइबर और पोषक तत्व पाए जाते है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन तंत्र मजबूत करने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अमित वर्मा के अनुसार कब्ज, गैस, अपच और पेट दर्द की समस्या में अमरूद का सेवन फायदेमंद है. डायरिया की परेशानी में भी इसका उपयोग लाभकारी माना जाता है. ब्लड शुगर कंट्रोल करने में अमरूद की पत्तियां मददगार बताई गई है. वजन बढ़ने, स्किन संबंधी समस्याओं और एनीमिया में भी इसकी पत्तियों का इस्तेमाल उपयोगी माना जाता है. शुगर मरीज सुबह-शाम चार पत्तियां चबा सकते है. हालांकि किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 SRH vs DC: केएल राहुल रचेंगे इतिहास! ये काम करने पर एमएस धोनी को पछाड़ देंगे

21 अप्रैल, मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इस दौरान दिल्ली के दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका होगा। राहुल अगर मैच में महज 50 रन बना देते हैं तो वो एमएस धोनी को पछाड़ देंगे और आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर आ जाएंगे। 

राहुल इस समय बेहतरीन फॉर्म में है। वो अब तक 5 पारियों में लगभग 34 की औसत से 168 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस सीजी दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 92 रहा है। राहुल ने आईपीएल में 150 मैचों में लगभग 46 की औसत और 137 की स्ट्राइक रेट से 5390 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और 42 अर्धशतक जड़े हैं। 

वहीं एमएस धोनी के नाम 278 मैचों में 38.30 की औसत से 5439 रन है। उन्होंने इस दौरान 24 अर्धशतक लगाए हैं। राहुल हैदराबाद के खिलाफ 50 रन बनाते ही धोनी को पछाड़ देंगे। 
Tue, 21 Apr 2026 15:39:11 +0530

  Videos
See all

'बिना नेता के बगैर महिलाएं..' ये क्या बोल दिया Pappu Yadav ने! | Shorts | Women Reservation Bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:43:54+00:00

UP News: यूपी में छेड़खानी पर जीरो टॉलरेंस....Fatehpur में बड़ा पुलिस एक्शन | Anti Romeo Squad #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:43:08+00:00

UP News: Meerut में लेंसकार्ट के खिलाफ हिंदू आक्रोश, तिलक पर रोक....हिजाब को खुली छूट | Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:47:14+00:00

shorts वंदे मातरम की धरती पर योगी का बड़ा बयान | top news | viral video| breaking news| #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:42:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers