Responsive Scrollable Menu

Jharkhand से लापता तीन लड़कियां Meerut में मिलीं, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चाईबासा, नौ अगस्त झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के अलग-अलग गांवों से लापता हुईं दो नाबालिग लड़कियां और एक युवती उत्तर प्रदेश के मेरठ में मिली हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय लड़की के पिता ने एक अगस्त को गुआ थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

उसने बताया कि जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर जिले की एक पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के मेरठ गई और लापता लड़की के साथ-साथ जिले के दो अन्य लोगों को भी बचाया। पुलिस ने बताया कि वहां मिलीं दो अन्य में 21 वर्षीय महिला और 16 वर्षीय एक लड़की शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला कि तीनों ने अपने परिजनों को बताए बिना अलग-अलग अपने घर छोड़ दिए थे।

यह पूछे जाने पर कि क्या तीनों मानव तस्करी की पीड़ित थीं, पुलिस ने इस आशंका से इनकार करते हुए कहा कि वे आजीविका की तलाश में अपनी मर्जी से घर से निकली थीं। पुलिस ने बताया कि तीनों को शनिवार को वापस लाया गया और उनके परिजनों से मिला दिया गया।

Continue reading on the app

Sitapur Firing: IPS अधिकारी के पिता पर महिला के घर गोलीबारी कराने का आरोप लगा

सीतापुर (उप्र), नौ अगस्त एक महिला ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक प्रशिक्षु अधिकारी के पिता पर सीतापुर जिले के महोली इलाके में एक विवादित भूखंड पर कब्जा करने की कोशिश में उसके घर पर गोलीबारी करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। शिकायतकर्ता शोभना शुक्ला के अनुसार, उन्होंने 2018 में अधौरी बाईपास पर लगभग 1.5 करोड़ रुपये में एक भूखंड खरीदा था और उसके एक हिस्से पर बने मकान में अपने परिवार के साथ रह रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि जमीन का बाकी हिस्सा भी उनके कब्जे में है। शुक्ला ने आरोप लगाया कि एक प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी के पिता विपिन बाजपेयी भी 2022 में पंजीकृत कराए बिक्री विलेख के जरिए इस भूखंड पर अपना दावा जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संपत्ति को लेकर तब से विवाद है।

शुक्ला ने दावा किया कि लगभग दो महीने पहले, महोली तहसील अधिकारियों का फैसला उनके पक्ष में आया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद दूसरे पक्ष के लोग जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करते रहे। शुक्ला ने दावा किया कि रविवार को लगभग 24-25 लोग एक गाड़ी में उनके घर आए और कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी करने के बाद गोलीबारी की।

मीडिया में प्रसारित हुए एक वीडियो में शोभना शुक्ला ने आरोप लगाया कि विपिन बाजपेयी ने ही गोलीबारी की पूरी घटना की साजिश रची। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के उस समूह को उन्हें डराने-धमकाने और विवादित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में मदद करने के लिए भेजा गया था। महोली के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नागेंद्र चौबे ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए।

पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। चौबे ने कहा, ‘‘महिला ने लिखित शिकायत दी है। मामला दर्ज किया जाएगा।

पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किए हैं। गोलीबारी समेत सभी आरोपों की जांच की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि यह मामला दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद से जुड़ा है और संपत्ति से जुड़े मामले पहले ही अदालत में दायर किए जा चुके हैं। सीओ ने कहा, ‘‘महोली थाने के प्रभारी सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

सैलून में ट्रिमर उठाकर मोहम्मद सिराज ने काट दिए सरफराज खान के बाल, वीडियो हुआ वायरल

siraj sarfaraz haircut video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हाथ में ट्रिमर लिए भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान के बाल काटते दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस को मजे लेने का मौका मिल गया. वीडियो पर फैंस एक से एक मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. Tue, 11 Aug 2026 23:33:55 +0530

  Videos
See all

Colombia Earthquake Update: कोलंबिया में भूकंत से सबकुछ तबाह, बिछी लाशें| | Rescue |Viral Video|N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T21:30:01+00:00

Iran-backed Houthis launch deadly attack on ship in Red Sea | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T21:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers