Responsive Scrollable Menu

इवेंट में इग्नोर होने पर आया सीनियर एक्टर का रिएक्शन:कहा- ऐसा कुछ नहीं हुआ, मुझे वहां से जल्दी निकलना था; वीडियो में मंच के पीछे से उतरते दिखे थे

फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के ट्रेलर लॉन्च से जुड़े एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इवेंट में सीनियर एक्टर सुधीर पांडे का अपमान हुआ और उन्हें नजरअंदाज किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद फिल्म के लीड एक्टर अविनाश तिवारी की भी आलोचना होने लगी। विवाद बढ़ने पर अब सीनियर एक्टर ने खुद सफाई दी है। ट्रेलर लॉन्च से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म के लीड एक्टर अविनाश तिवारी और मेधा शंकर मंच पर हैं। तभी सीनियर एक्टर सुधीर पांडे पीछे की तरफ अकेले बिना कुछ कहे खड़े हैं। कुछ देर बाद ही वो पीछे से ही मंच से नीचे उतर गए। उन्हें न किसी ने रोका और न उन्हें किसी एक्टिविटी में शामिल किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद अनिवाश तिवारी के सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘अविनाश तिवारी भाई, आपने उन्हें स्टेज छोड़ते समय रोका क्यों नहीं? मैं आपकी फैन हूं, लेकिन आपसे यह उम्मीद नहीं थी।’ इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए लिखा, ‘कैसी बात कर दी आपने, सुधीर पांडे सर आप ही कुछ बताइए।’ कुछ देर बाद इस पोस्ट में सुधीर पांडे ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, ‘अविनाश तिवारी, ये कोई बड़ी बात नहीं थी। मैं अपनी शूटिंग के बीच में हमारी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में शामिल होने आया था, इसलिए मुझे जल्दी वापस अपनी शूटिंग पर जाना जरूरी था।’ सोशल मीडिया पर हो रहे अपमान के दावे की पड़ताल करने के लिए जब ट्रेलर लॉन्च का पूरा वीडियो देखा गया, तो सामने आया कि फिल्म के प्रोड्यूसर विनोद बच्चन ने मंच से पहली लाइन में बैठे एक्टर सुधीर पांडे को मंच पर बुलाया था। उनके आते ही अविनाश तिवारी ने उन्हें गले भी लगाया था। एक्ट्रेस मेधा शंकर भी कई बरा उनसे बात करती दिखी थीं।

Continue reading on the app

आलिया भट्ट की तस्वीरों के साथ पाकिस्तान में खिलवाड़! इंटरनेट पर मचा बवाल, फैंस ने लगाई क्लास

सोशल मीडिया पर एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया। इस बार मामला बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से जुड़ा है, जिनकी तस्वीरों के साथ कथित तौर पर AI के जरिए छेड़छाड़ की गई। जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुईं, इंटरनेट पर बहस छिड़ गई।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल जहां कई काम आसान बना रहा है, वहीं इसके गलत इस्तेमाल ने नई समस्याएं भी खड़ी कर दी हैं। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां बिना अनुमति एक बड़े सितारे की पहचान का इस्तेमाल किया गया।

आलिया भट्ट की तस्वीरों से AI के जरिए छेड़छाड़

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पाकिस्तानी कपड़ों के ब्रांड ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दावा किया गया कि आलिया भट्ट उनके कलेक्शन को प्रमोट कर रही हैं। हालांकि, ये तस्वीरें असल नहीं थीं। दरअसल, ये AI की मदद से एडिट की गई थीं। असली तस्वीरों को बदलकर नए तरीके से पेश किया गया। जैसे ही ये बात सामने आई, फैंस ने इसे गलत और फेक बताया।

फैंस का गुस्सा फूटा, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

तस्वीरों के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ नजर आया। फैंस ने ब्रांड की इस हरकत को गलत बताया। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि यह धोखा है और इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे पूरी तरह फेक मार्केटिंग करार दिया। ब्रांड की तरफ से आया जवाब भी विवाद को और बढ़ा गया। उन्होंने कहा कि इसे ज्यादा से ज्यादा वायरल किया जाए, जिससे मामला और फैल गया।

बिना इजाजत इस्तेमाल से बढ़ा विवाद

इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात यह रही कि आलिया भट्ट से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल बिना जानकारी के किया गया। आज के समय में AI की मदद से किसी की भी तस्वीर बदलना आसान हो गया है। लेकिन इसका गलत इस्तेमाल कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है।

क्या होते हैं पर्सनैलिटी राइट्स, क्यों हो रही चर्चा

इस विवाद के बाद पर्सनैलिटी राइट्स की चर्चा तेज हो गई है। इसका मतलब होता है कि हर व्यक्ति को अपनी पहचान पर अधिकार होता है। इसमें नाम, चेहरा, आवाज और तस्वीर शामिल होती है। कोई भी कंपनी या व्यक्ति बिना अनुमति इसका इस्तेमाल नहीं कर सकता। इसमें दो मुख्य हिस्से होते हैं, पब्लिसिटी राइट और प्राइवेसी राइट। ये दोनों मिलकर व्यक्ति की पहचान को सुरक्षित रखते हैं।

सेलेब्रिटीज के लिए बढ़ती चुनौती

आज के डिजिटल दौर में सेलेब्रिटीज के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। उनकी तस्वीरों और वीडियो का गलत इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। पहले भी कई बड़े सितारे इस तरह के मामलों को लेकर चिंता जता चुके हैं। अब आलिया भट्ट का मामला इस मुद्दे को और गंभीर बना रहा है।

आलिया भट्ट के आने वाले प्रोजेक्ट्स

इस विवाद के बीच आलिया भट्ट अपने काम को लेकर भी चर्चा में हैं। वे जल्द ही फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इसमें उनके साथ कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा वे ‘लव एंड वॉर’ फिल्म में भी दिखाई देंगी, जिसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं।

 

 

Continue reading on the app

  Sports

Abhishek Sharma Century Celebration: 135 रन के तूफान के बाद बदला अंदाज… अभिषेक शर्मा के नए साइलेंट सेलिब्रेशन के पीछे क्या कहानी है?

Abhishek Sharma Century Celebration: हर क्रिकेटर का अपना एक सेलिब्रेशन का तरीका होता है, जिसे उसका सिग्नेचर स्टाइल कहा जाता है. शतक-अर्धशतक बनाने के बाद अभिषेक शर्मा अपने हाथों की उंगलियों से 'एल' बनाकर जश्न मनाते थे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बीती रात 68 गेंद में 135 रन बनाने के बाद उन्होंने नए अंदाज में सेलिब्रेट किया और बाद में इसका राज भी खोला. Wed, 22 Apr 2026 01:26:35 +0530

  Videos
See all

US President Trump announces extension to Iran ceasefire and continuation of blockade | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T21:02:31+00:00

Smoking ban for people born after 2008 agreed in UK. #Smoking #Vaping #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T21:15:01+00:00

Strait of Hormuz: होर्मुज पर तकरार..एक बार फिर आर-पार ? #shorts #ytshorts #hormuz #trump #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T21:00:39+00:00

Viral News: बारात लेकर नहीं आया दूल्हा, तो घर वालों ने प्रेमी से करा दी शादी! UP News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T21:00:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers