Assam Flood में 2 और मौतों के साथ मृतक संख्या 100 हुई, 7 जिले प्रभावित
गुवाहाटी, नौ अगस्त असम में रविवार को बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही तथा दो और लोगों की मौत होने के बाद इस साल सैलाब में मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान गोलाघाट और कार्बी आंगलोंग जिलों में बाढ़ के पानी में डूबने से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
एएसडीएमए ने कहा कि चराइदेव, दरांग, गोलाघाट, जोरहाट, कार्बी आंगलोंग, नगांव और शिवसागर जिलों में अभी 1,37,500 से अधिक लोग प्रभावित हैं। उसने कहा कि गोलाघाट सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां करीब 70,000 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद शिवसागर में करीब 40,000 और जोरहाट में 16,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं।
शनिवार की तुलना में स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। शनिवार को आठ जिलों में करीब 1.5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित थे। एएसडीएमए ने बताया कि प्रशासन ने छह जिलों में 125 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र बनाये हैं, जहां फिलहाल 49,061 प्रभावित लोग शरण लिये हुए हैं।
Punjab में रोजगार स्थिति पर श्वेत पत्र लाए AAP सरकार: SAD नेता Daljit Singh Cheema
चंडीगढ़, नौ अगस्त शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता दलजीत सिंह चीमा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि भगवंत मान के शासन में राज्य रोजगार और सेवाओं से जुड़े गंभीर संकट का सामना कर रहा है। चीमा ने ‘आप’ सरकार से पंजाब में रोजगार और भर्ती की स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि ‘‘जो लोग पहले से सरकारी सेवा में हैं, वे अपने उचित अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि बेरोजगार युवा एक निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद भर्ती व्यवस्था का इंतजार कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि नियमित सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने, लंबित महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान करने और अन्य वैध सेवा लाभों की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने यहां एक बयान में कहा, ‘‘सरकार इन मुद्दों को लगातार टालती नहीं रह सकती और न ही इनके समाधान के लिए स्पष्ट और समयबद्ध रूपरेखा घोषित किए बिना केवल आश्वासन देती रह सकती है।’’ उन्होंने मांग की कि ‘आप’ सरकार पंजाब में रोजगार और भर्ती की स्थिति पर तत्काल एक व्यापक श्वेत पत्र जारी करे। चीमा ने कहा, ‘‘पंजाब के युवाओं को नौकरियों की जरूरत है, सरकारी कर्मचारियों को न्याय की जरूरत है और सभी वर्गों को खोखले आश्वासन के बजाय स्पष्ट जवाब और समयबद्ध कार्रवाई चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








.jpg)