Responsive Scrollable Menu

Andhra Pradesh में कार हादसे में घायल Medical Student की मौत पर 20 लाख अनुग्रह राशि

अमरावती (आंध्र प्रदेश), नौ अगस्त राजमहेंद्रवरम में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई मेडिकल छात्रा की रविवार को मौत हो गई। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने छात्रा की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और उसके परिवार के लिए 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। यह हादसा बृहस्पतिवार को राजमहेंद्रवरम के एक शॉपिंग मॉल के बाहर हुआ था।

एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार दो स्नातकोत्तर मेडिकल छात्रों- प्रियंका और उमेश को टक्कर मार दी और चालक कार लेकर फरार हो गया। इस बीच, प्रियंका को छह अगस्त को जिस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसकी ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि शुरुआती इलाज के लिए उसे राजमहेंद्रवरम के एक अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद बेहतर इलाज और जांच के लिए उसे हैदराबाद स्थित उनके अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

अस्पताल के अनुसार, प्रियंका ने इलाज के दौरान आज अपराह्न 3:32 बजे दम तोड़ दिया। इस हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण प्रियंका की मौत हो गई, जबकि उमेश को मामूली चोटें आई हैं। मुख्यमंत्री नायडू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, प्रियंका की मौत बेहद दुखद है।

यह अत्यंत दर्दनाक है कि शराब के नशे में गाड़ी चला रहे युवाओं की लापरवाही के कारण एक होनहार मेडिकल छात्रा को अपनी जान गंवानी पड़ी। नायडू ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

Continue reading on the app

Ashok Gehlot ने ममता बनर्जी के काफिले पर हमले की निंदा की, BJP पर भय फैलाने का लगाया आरोप

जयपुर, नौ अगस्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने रविवार को उत्तर 24 परगना में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर कथित हमले की निंदा की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राज्य में ‘‘अराजकता और भय’’ का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रहीं बनर्जी के वाहन पर पत्थर, कीचड़ और जूते फेंके गए तथा पुलिस की मौजूदगी में नारेबाजी की गई। गहलोत ने एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा के शासन ने अराजकता और भय का माहौल पैदा कर दिया है।

उत्तर 24 परगना में आज पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हुआ हमला बदले की राजनीति के सबसे घृणित रूप का स्पष्ट उदाहरण है।’’ उन्होंने कहा कि बनर्जी ने स्वयं बताया है कि यदि उनके वाहन की खिड़कियां खुली होतीं तो उनकी जान खतरे में पड़ सकती थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘यदि कोई पूर्व मुख्यमंत्री पुलिस की मौजूदगी में भी सुरक्षित नहीं है, तो राज्य में विपक्ष के आम कार्यकर्ताओं की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।’’ गहलोत ने कहा कि यह घटना केवल किसी नेता पर हमला नहीं है, बल्कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को डराने और दबाने का प्रयास है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि कांग्रेस नेता हिंसा के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं और प्रेम तथा सद्भाव की बात करते हैं, जो देश की भावना को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘फिर भी भाजपा इसे समझने को तैयार नहीं दिख रही है।’’ गहलोत ने कहा कि पुलिस की कथित मौजूदगी में हमला होना प्रशासन के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से घटना का तत्काल संज्ञान लेने, बनर्जी की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Continue reading on the app

  Sports

Independence Day: खेल जगत के वो 5 महानायक, जिन्होंने दुनिया भर में बुलंद किया भारत का तिरंगा

Independence Day: 15 अगस्त 2026 को हमारा देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इस दौरान भारत ने हर क्षेत्र में तरक्की की है, जिसमें खेलों का भी एक बड़ा योगदान रहा है. Tue, 11 Aug 2026 22:00:38 +0530

  Videos
See all

Ye Bharat Ki Baat Hai: Jharkhand में तख्तापलट?| Ranchi Student Protest | Balochistan | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T17:11:14+00:00

OP Rajbhar Exclusive Interview: जब Akhilesh Yadav की कमियां गिनाने लगे राजभर | CM Yogi | UP Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T17:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers