सुरीली धुन में सजी मोहब्बत की महफिल, हर प्रेमी की पहली पसंद बना ये लव एंथम, गाना सुनते ही झूम उठता है दिल
नई दिल्ली. फिल्म मुस्कान (2004) का 'वो हो तुम' उस दौर के सबसे रोमांटिक गानों में से एक माना जाता है. इस गाने में आफताब शिवदासानी और ग्रेसी सिंह की जोड़ी बड़ी ही प्यारी और मासूम लगती है. सोनू निगम और अनुराधा पौडवाल की आवाज ने इस गाने में ऐसी जान फूंकी है कि आज भी जब यह बजता है, तो पुराने दिनों की याद ताजा हो जाती है. गाने की खासियत इसकी सादगी है. खूबसूरत वादियों के बीच फिल्माया गया यह गाना सुनने में बहुत सुकून देता है. निखिल-विनय का म्यूजिक दिल को छू लेने वाला है. आफताब का चॉकलेट बॉय लुक और ग्रेसी सिंह की सादगी इस वीडियो को और भी खास बना देती है. अगर आप 2000 के दशक के मेलॉडियस गानों के शौकीन हैं, तो यह गाना आपकी प्लेलिस्ट में जरूर होगा.
ये प्रेम मोल लिया की रिलीज डेट अनाउंस, प्रेम के किरदार में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना
पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और डायरेक्टर सूरज बढ़ जाती के फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म देखने को मिल रहा है। इसका टाइटल यह प्रेम मोल लिया बताया जा रहा है। लंबे समय से इस फिल्म के अधिकार अनाउंसमेंट के ऐलान का इंतजार किया जा रहा था। यह इंतजार खत्म हो गया है और मेकर्स में फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है।
मेकर्स ने यह भी बता दिया है कि यह प्रेम मोल लिया में कौन से सितारे नजर आने वाले हैं और इसे कब रिलीज किया जाएगा। अगर आप भी आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं तो चलिए जान लेते हैं कि राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली ये फिल्म कब आने वाली है।
कब रिलीज होगी ये प्रेम मोल लिया
आयुष्मान खुराना की आने वाले दिनों में एक नहीं बल्कि कई फिल्म रिलीज होने वाली है। सबसे ज्यादा इंतजार यह प्रेम मोल लिया का किया जा रहा है। इस फिल्म में एक्टर को प्रेम के किरदार में देखा जाने वाला है। सूरज बड़जात्या की इस फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल के जरिए जानकारी दी है।
SOORAJ R BARJATYA ANNOUNCES HIS NEXT BIG SCREEN ENTERTAINER: AYUSHMANN KHURRANA – SHARVARI STAR IN ‘YEH PREM MOL LIYA’ – 27 NOV 2026 RELEASE… Rajshri Productions, in association with Mahaveer Jain Films, announce their next venture – #YehPremMolLiya.
The makers have also… pic.twitter.com/JUwMt4ORWY
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 21, 2026
उन्होंने बताया है कि राजश्री और महावीर जैन फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को रिलीज की जाएगी। फिल्म का डायरेक्शन सूरज बड़जात्या ने किया है और आयुष्मान के साथ शरवरी वाघ नजर आने वाली हैं। फिल्म के संगीत की कमान हिमेश रेशमिया के हाथों में दी गई है। दर्शक फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर को फिल्म रामायण के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ये फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करेगी।
हिट फिल्में दे चुके हैं सूरज
सूरज बडजात्या को अब तक प्रेम रतन धन पायो, मैंने प्यार किया, हम साथ साथ हैं और विवाह जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाते देख जा चुका है। उनकी पिछली फिल्म ऊंचाई भी कमर्शियल रूप से बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। यही कारण है कि अब ये प्रेम मोल लिया से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News





















