Responsive Scrollable Menu

आज भारतीय शेयर बाजार में हल्की तेजी, सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 78,950 पर पहुंचा, निफ्टी 50 में भी बढ़त

आज मंगलवार, 21 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती का माहौल देखने को मिला है। दरअसल आज BSE सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर करीब 78,950 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया है। वहीं निफ़्टी 50 में भी लगभग 100 अंकों की तेजी रही है और यह 24,450 के आसपास पहुंच गया है। दरअसल सेंसेक्स के 30 शेयरों में से ज्यादातर शेयर हरे निशान में दिखे है।

लगभग 25 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही है जबकि 5 शेयरों में हल्की गिरावट देखी गई है। दरअसल बाजार की इस तेजी में रियल्टी और ऑटो सेक्टर ने अहम भूमिका निभाई है। निवेशकों की खरीदारी खासतौर पर उन्हीं सेक्टरों में ज्यादा नजर आई है।

एशियाई बाजारों का हाल जानें

वहीं आज के कारोबार में एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले है। दरअसल दक्षिण कोरिया का KOSPI करीब 2 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा है। वहीं जापान का निक्केई 225 भी 1 प्रतिशत से ज्यादा ऊपर रहा है। दूसरी तरफ हांगकांग का हेंग सेंग इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आया है।

दरअसल वैश्विक बाजारों का असर भारतीय बाजार पर हमेशा दिखाई देता है। अगर अमेरिकी बाजारों की बात करें तो सोमवार को वहां हल्की गिरावट देखने को मिली है। डाउ जोन्स, नैस्डैक और S&P 500 सभी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए है।

बीते दिन के कारोबार पर नजर डालें

वहीं आज मंगलवार के कारोबार में रियल्टी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। दरअसल इन सेक्टरों की कई कंपनियों के शेयरों में निवेशकों ने खुलकर खरीदारी की है। इसके अलावा ऑटो सेक्टर में भी निवेशकों का भरोसा मजबूत दिखा है। वहीं पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बाजार में ज्यादा हलचल नहीं थी। सोमवार के दिन BSE सेंसेक्स करीब 27 अंक की हल्की बढ़त के साथ 78,520 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 भी मामूली तेजी के साथ 24,365 के स्तर पर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

कौन हैं Apple के नए बॉस John Ternus? Tim Cook ने सौंपी कमान, अब कंपनी के सामने खड़ी है सबसे बड़ी चुनौती

कौन हैं Apple के नए बॉस John Ternus? Tim Cook ने सौंपी कमान, अब कंपनी के सामने खड़ी है सबसे बड़ी चुनौती

Continue reading on the app

  Sports

ISSF Junior World Cup 2026: 10 मीटर एयर पिस्टल में शिवा नरवाल को स्वर्ण, चिराग को कांस्य

ISSF Junior World Cup 2026: काहिरा में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में शिवा नरवाल ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण, चिराग शर्मा ने कांस्य, पनाह भुगरा ने महिला एयर राइफल में रजत जीता Wed, 22 Apr 2026 02:21:53 +0530

  Videos
See all

Smoking ban for people born after 2008 agreed in UK. #Smoking #Vaping #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T21:15:01+00:00

US President Trump announces extension to Iran ceasefire and continuation of blockade | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T21:02:31+00:00

Muskan Case Update: पति के कत्ल के बाद नहीं है कोई पछतावा? कोर्ट में पेशी और परिजनों का गुस्सा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T21:30:00+00:00

Strait of Hormuz: होर्मुज पर तकरार..एक बार फिर आर-पार ? #shorts #ytshorts #hormuz #trump #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T21:00:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers