ताजमहल के सामने प्रपोज, फिर रचा ली शादी, साउथ अफ्रीकी दिग्गज की लव स्टोरी, मां ने की थी मदद
AB de Villiers and Danielle Swart love story: एबी डिविलियर्स और डेनियल की पहली मुलाकात 2007 में हुई थी. एबी अपनी मां के साथ एक फार्म हाउस में लंच पर गए थे, जो डेनियल के माता-पिता का था. वहां उन्होंने पहली बार डेनियल को देखा. एक इंटरव्यू में इस दिग्गज ने बताया था कि डेनियल को देखते ही उन्हें उनसे प्यार हो गया था. उस दिन लंच के बाद एबी को मां की मदद से डेनियल का नंबर मिला और उनकी बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ.
कैमरे को देख चिढ़ी अनुष्का शर्मा, बार-बार मना करती आईं नजर, एक्ट्रेस का वीडियो वायरल
Anushka Sharma Reaction Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली (Virat Kohli) गुरु संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Ji Maharaj) के परम भक्त है. दोनों अक्सर महाराज के दर्शन करने के लिए वृंदावन जाते हैं. अब हाल ही में अनुष्का और विराट महाराज के सत्संग में पहुंचे थे. इस दौरान एयरपोर्ट से दोनों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें से एक में एक्ट्रेस को चिढ़ते हुए देखा जा सकता है. चलिए जानते हैं, आखिर ऐसा क्या हुआ कि अनुष्का गुस्सा होती नजर आई.
एयरपोर्ट में अनुष्का ने किसके छुए पैर?
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एयरपोर्ट से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. एयरपोर्ट से बाहर निकले तो अनुष्का ने वहां पहले से खड़े एक शख्स के पास जाकर उनके पैर छुए. ऐसे में हर कोई जानना चाह रहा है कि ये शख्स कौन है. तो आपको बता दें कि, ये कोई और नहीं बल्कि प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े कोई संत हैं, जो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे थे.
कैमरे देखते ही अनुष्का का मूड खराब!
फिर एक्ट्रेस का जो दूसरा वीडियो सामने आया है, उसमें उनका मूड थोड़ा खराब नजर आया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक्ट्रेस बार-बार पैप्स को मना कर रही थी. वो ये कहती दिखी की आराम से वीडियो क्लिक करें. वहीं, विराट कोहली भी पैप्स को संभालकर वीडियो लेने के लिए कहते नजर आए. इस दौरान अनुष्का का चेहरा देखकर ये साफ पता चल रहा था कि वो चिढ़ गई थी.
ये भी पढ़ें- 'आप मेरी जिंदगी का इकलौता प्यार थे...', अनीत पड्डा पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के एक सदस्य का हुआ निधन
श्रद्धालुओं के बीच बैठकर सत्संग में हुए शामिल
प्रेमानंद महाराज से मुलाकात से जुड़े अनुष्का-विराट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिनमें से एक में देखा जा सकता है कि सत्संग में इस बार दोनों आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर महाराज जी को एकटक निहारते दिखे. कपल बेहद ही सादगी भरे अंदाज में नजर आए, न कोई सिलेब्रिटी वाला तामझाम और न ही कोई वीआईपी वाला अंदाज देखने को मिली. वो अन्य श्रद्धालुओं के बीच करीब घंटों तक बैठे और सत्संग सुनते रहे.
अनुष्का-विराट का वर्कफ्रंट
विराट कोहली की बात करे तो इस समय वो आईपीएल में आरसीबी के लिए धूम मचा रहे हैं. विराट अबतक कुल 6 मैचों में मैदान पर उतरे हैं, जिसमें उन्होंने 247 रन बनाए हैं. विराट कोहली इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप-5 में शामिल हैं. वहीं, अनुष्का की बात करे तो एक्ट्रेस सालों से फिल्मों से दूर है. उन्हें आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में देखा गया था. वहीं, उनकी एक फिल्म चकदा एक्सप्रेस आने वाली थी, जो ठंडे बस्ते में जा चुकी है.
ये भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office Collection: चौथे दिन सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई, फिर भी 100 करोड़ के पार कलेक्शन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation
















.jpg)






