Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी सेना के जब्त किए गए ईरानी कार्गो जहाज से जुड़ा है चीन का संबंध

वॉशिंगटन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओमान की खाड़ी में अमेरिकी बलों द्वारा जब्त किया गया ईरानी कार्गो जहाज उन जहाजों के बेड़े का हिस्सा था, जिसका संबंध चीनी बंदरगाहों और संदिग्ध आपूर्ति मार्गों से था।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक एमवी टौस्का नामक ईरानी झंडे वाला कंटेनर जहाज, उन जहाजों के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है जो अक्सर चीन जाते हैं और जिन पर संभावित सैन्य उपयोग वाली सामग्रियों के परिवहन का आरोप रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस जहाज को अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश के बाद रोका गया और बाद में चेतावनी के तौर पर चलाई गई गोलियों से इसका इंजन निष्क्रिय करने के बाद अमेरिकी बलों ने उस पर चढ़ाई की।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल द्वारा उद्धृत शिपिंग डेटा के अनुसार जब्त किए जाने से पहले के हफ्तों में यह जहाज दो बार दक्षिणी चीन के झुहाई बंदरगाह पर गया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि टौस्का एक प्रतिबंधित ईरानी कंपनी द्वारा नियंत्रित है, जिस पर तेहरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए सामान ढोने का आरोप है।

अमेरिकी अधिकारियों ने यह खुलासा नहीं किया है कि जहाज में क्या सामान था। विश्लेषकों का कहना है कि सक्रिय नाकेबंदी को पार करने की कोशिश यह संकेत देती है कि माल महत्वपूर्ण हो सकता है।

पूर्व अमेरिकी नौसेना अधिकारी चार्ली ब्राउन ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल से कहा, “नाकेबंदी तोड़ने का जोखिम उठाना उनके लिए फायदेमंद लग रहा होगा लेकिन उन्होंने गलत निर्णय लिया।”

फॉक्स न्यूज डिजिटल की अलग रिपोर्ट में कहा गया कि यह जहाज ईरान की ओर बढ़ने से पहले दक्षिण-पूर्व एशिया और चीनी बंदरगाहों से होकर गुजरा था। रिपोर्ट में उद्धृत समुद्री सुरक्षा विशेषज्ञों ने कहा कि कार्गो “ड्यूल-यूज़” हो सकता है, यानी इसका उपयोग नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, जहाज को ईरानी जलक्षेत्र के पास होर्मुज जलडमरूमध्य के करीब रोका गया था। इससे पहले यह मलेशिया के पोर्ट क्लैंग में रुका था।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मार्ग अक्सर माल की उत्पत्ति को छिपाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया के जलक्षेत्रों में जहाज-से-जहाज ट्रांसफर आम हैं, जिससे शिपमेंट को ट्रैक करना कठिन हो जाता है।

चीन का कहना है कि वह ईरान को हथियार नहीं देता और ड्यूल-यूज़ वस्तुओं के निर्यात पर नियंत्रण रखता है, लेकिन वह ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों को मान्यता नहीं देता।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग ने इस जब्ती पर चिंता जताई है और संयम बरतने की अपील की है।

यह मामला दर्शाता है कि ईरान का संघर्ष वैश्विक व्यापार नेटवर्क से कैसे जुड़ा हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों ने समुद्री नाकेबंदी के तहत प्रतिबंधित सामान ले जाने वाले जहाजों पर कार्रवाई बढ़ा दी है।

होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का एक प्रमुख मार्ग है। इस संघर्ष से जुड़े व्यवधानों ने पहले ही तेल और शिपिंग बाजारों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

ईरान लंबे समय से चीन जैसे देशों के साथ व्यापारिक संबंधों पर निर्भर रहा है ताकि प्रतिबंधों के प्रभाव को कम किया जा सके। अमेरिका के दबाव के बढ़ने के साथ ये संबंध और अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं।

--आईएएनएस

पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

इस विधि से बना ली गुजराती दाल ढोकली, तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप, जानें स्टेप-बाय-स्टेप बनाने का तरीका

Dal Dhokli Recipe: दाल ढोकली एक आसान, हेल्दी और स्वादिष्ट गुजराती डिश है जिसे घर की साधारण सामग्री से बनाया जा सकता है. हल्की मिठास और मसालों के साथ यह एक परफेक्ट कंफर्ट मील साबित होती है.

Continue reading on the app

  Sports

Mumbai की Gujarat पर शानदार जीत: आज Hyderabad Vs Delhi, IPL 2026 मैच 31 प्रीव्यू

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. तिलक वर्मा ने धमाकेदार शतक जड़ा. आज टूर्नामेंट का 31वां मैच हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने की कोशिश में हैं, जिनकी ताकत और कमजोरी पर इस मैच से पहले चर्चा की गई Tue, 21 Apr 2026 15:28:07 +0530

  Videos
See all

Iran US War Update: दुनिया भर में आग की घटनाओं ने सवाल खड़े किये! | Middle East Conflict | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:41:32+00:00

shorts वंदे मातरम की धरती पर योगी का बड़ा बयान | top news | viral video| breaking news| #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:42:49+00:00

'बिना नेता के बगैर महिलाएं..' ये क्या बोल दिया Pappu Yadav ने! | Shorts | Women Reservation Bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:43:54+00:00

UP News: यूपी में छेड़खानी पर जीरो टॉलरेंस....Fatehpur में बड़ा पुलिस एक्शन | Anti Romeo Squad #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:43:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers