Responsive Scrollable Menu

Ketu Gochar 2026: मघा नक्षत्र में हुई केतु की एंट्री, इन 4 राशियों के लिए दिसंबर 2026 तक ‘खतरे की घंटी’!

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, छाया ग्रह केतु ने 20 अप्रैल को मघा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है. केतु अब 5 दिसंबर 2026 तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे. ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव, मानसिक उलझन और अप्रत्याशित घटनाएं ला सकता है. खासतौर पर 4 राशियों के लिए यह समय सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है.

Continue reading on the app

15 साल में एपल को कितनी बड़ी कंपनी बना गए टिम कुक, माइक्रोसॉफ्ट से गूगल तक सभी को छोड़ा पीछे

टिम कुक के 15 साल के नेतृत्व में एपल ने जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की, शेयर और वैल्यूएशन में कई गुना उछाल के साथ टेक दुनिया में दबदबा मजबूत किया. आइए उनके कार्यकाल में एपल ने कितनी ग्रोथ दर्ज की उसके बारे में बताते हैं?

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs DC: छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज करेंगे वार? सनराइजर्स और कैपिटल्स के बीच 'दंगल'

SRH vs DC IPL 2026: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला एक बार फिर हाई-स्कोरिंग होने के संकेत दे रहा। दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में लगभग बराबरी पर हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी की शैली एकदम अलग। जहां सनराइजर्स हैदराबाद का टॉप ऑर्डर इस सीजन सबसे आक्रामक रहा है, वहीं दिल्ली की शुरुआत धीमी रही।

सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप तीन बल्लेबाज 11.65 की शानदार रन रेट से रन बना रहे जबकि दिल्ली इस मामले में 9.28 के साथ नौवें स्थान पर है। हैदराबाद की पिच को देखते हुए, जहां बड़े स्कोर आम हैं, दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच में थोड़ा आक्रामक रुख अपनाना पड़ सकता।

छक्के लगाने में SRH आगे
इस सीजन DC के टॉप ऑर्डर ने पांच मैचों में सिर्फ 12 छक्के लगाए हैं, जो सभी टीमों में सबसे कम है। इसके मुकाबले सनराइजर्स ने 34 छक्के जड़कर हर मैच में तेज शुरुआत की है। यही फर्क मैच का रुख तय कर सकता है।

दिल्ली की नंबर-3 की समस्या बरकरार
दिल्ली की सबसे बड़ी चिंता नंबर-3 बल्लेबाज की है। नितीश राणा, समीर रिजवी और करुण नायर इस पोजिशन पर फ्लॉप रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने मिलकर 15, 0, 5, 6 और 5 जैसे छोटे स्कोर बनाए हैं, और उनका स्ट्राइक रेट भी 100 से कम रहा। इससे टीम की शुरुआत अक्सर लड़खड़ा जाती है।

SRH का संतुलित टॉप ऑर्डर
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहतर संतुलन दिखाया है। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने टीम को मजबूत शुरुआत दी है, जबकि मध्यक्रम में हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी तेजी से रन बना रहे हैं। हालांकि ट्रैविस हेड अभी तक अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे हैं, लेकिन उनसे बड़ी पारी की उम्मीद बनी हुई है।

दिल्ली कैपिटल्स का मिडिल ऑर्डर मजबूत
दिल्ली की ताकत उसका मिडिल ऑर्डर है। अक्षर पटेल, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी किसी भी समय मैच पलट सकते हैं। खासकर SRH के युवा गेंदबाजों के खिलाफ ये खिलाड़ी आखिरी ओवरों में फायदा उठा सकते हैं।

मलिंगा और कुलदीप पर रहेंगी नजरें
SRH के युवा गेंदबाज ईशान मलिंगा अपनी रिवर्स स्विंग के लिए चर्चा में हैं और मैच में बड़ा रोल निभा सकते हैं। वहीं DC के कुलदीप यादव का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पिछली बार उन्होंने SRH के खिलाफ 3 विकेट लिए थे, लेकिन उससे पहले 55 रन भी खर्च किए थे।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज
हैदराबाद की पिच नंबर-2 को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां पहले भी 277 और 286 जैसे बड़े स्कोर बन चुके हैं। ऐसे में एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले की पूरी उम्मीद है। केएल राहुल IPL में 50 रन बनाते ही धोनी को पीछे छोड़कर छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12
सनराइजर्स हैदराबाद:
1 अभिषेक शर्मा, 2 ट्रैविस हेड, 3 ईशान किशन (कप्तान), 4 अनिकेत वर्मा, 5 हेनरिक क्लासेन, 6 नीतीश कुमार रेड्डी, 7 सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), 8 लियाम लिविंगस्टोन/दिलशान मदुशंका, 9 शिवांग कुमार, 10 ईशान मलिंगा, 11 प्रवीण हिंगे, 12 साकिब हुसैन।

दिल्ली कैपिटल्स: 1 पथुम निसांका, 2 केएल राहुल (विकेट कीपर), 3 समीर रिज़वी, 4 अक्षर पटेल (कप्तान), 5 डेविड मिलर, 6 ट्रिस्टन स्टब्स, 7 करुण नायर/आशुतोष शर्मा, 8 औकिब नबी, 9 लुंगी एनगिडी, 10 कुलदीप यादव, 11 मुकेश कुमार, 12 टी नटराजन।

Tue, 21 Apr 2026 14:16:54 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: बातचीत से पहले ईरान ने रखी शर्तें | Trump | US Iran Peace Talks | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T09:08:28+00:00

जेतलसर चौकड़ी पर भयानक हादसा, CCTV में कैद | #viralnews #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T09:05:39+00:00

मनचलों की खैर नहीं! छात्राओं की सुरक्षा में पुलिस सख्त | #viralnews #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T09:06:25+00:00

PM Modi Eating Jhalmuri: पीएम की झालमुड़ी में दुकानदार ने क्या डाल दिया? | #shorts | #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T09:10:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers