पीएम मोदी ने कहा कि आठ सालों के बाद हो रही राष्ट्रपति की यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के डीएनए में लोकतांत्रिक मूल्य, बाजार अर्थव्यवस्था और कानून आधारित नियम हैं। आइए जानते हैं कि भारत और दक्षिण कोरिया में कौन से 15 बडे समझौते हुए।
तमिलनाडु के शिवगंगा में बड़ा बवाल! चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने सांसद कार्ति चिदंबरम के दफ्तर से 13.44 लाख रुपये जब्त किए, जिसे बाद में भीड़ ने अधिकारियों से लूट लिया। मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार। पूरी घटना का रोमांचक और चौंकाने वाला सच जानें।
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में गुरुवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान एक अप्रिय घटना देखने को मिली। मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक हो गई, जिसने मैच का माहौल गरमा दिया।
यह घटना पारी के 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर हुई। आमिर ने एक धीमी बाउंसर डाली, जिस पर फहीम अशरफ ने रैंप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके दस्ताने को छूते हुए सीधे विकेटकीपर के पास चली गई और वह आउट हो गए। आउट होने के बाद आमिर ने जोश में आकर आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेशन किया, जो फहीम को पसंद नहीं आया।
फहीम अशरफ तुरंत पलटकर आमिर की ओर बढ़े और बैट दिखाते हुए कुछ कहा। जवाब में आमिर ने भी पहले हल्के में लिया, लेकिन बाद में उन्होंने भी प्रतिक्रिया दी, जिससे मामला कुछ देर के लिए और गर्म हो गया। स्थिति बिगड़ती देख रावलपिंडी टीम के खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया और फहीम को रोककर वापस डगआउट भेजा, जिससे विवाद शांत हुआ।
मैच की बात करें तो रावलपिंडी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और शुरुआती ओवरों में स्पिन गेंदबाजों के जरिए दबाव बनाया। बाद में तेज गेंदबाजों ने कमाल दिखाया। आमिर और नसीम शाह ने बेहतरीन धीमी गेंदों से इस्लामाबाद को सातवें ओवर तक 30 रन पर तीन विकेट के नुकसान पर पहुंचा दिया।
इसके बाद डेवोन कॉनवे और मार्क चैपमैन ने 49 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। हालांकि, डैरिल मिचेल ने इस साझेदारी को तोड़ा, जब कॉनवे कैच आउट हुए, जबकि चैपमैन को आसिफ अफरीदी ने एलबीडब्ल्यू कर दिया।
कराची की धीमी पिच पर इस्लामाबाद की टीम रन गति नहीं बढ़ा पाई। इसी बीच नसीम शाह चोटिल हो गए, जिसके बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान को पार्ट-टाइम गेंदबाजों का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान क्रिस ग्रीन ने मिचेल के ओवर में 6, 4, 4 जड़कर 29 रन की अहम पारी खेली और टीम को 20 ओवर में 137 रन तक पहुंचाया।
रावलपिंडी की टीम इस सीजन में अब तक जीत के लिए तरस रही है और लगातार आठ हार के साथ पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड सात मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें मजबूत हैं।