Mamata Banerjee: ममता बनर्जी की गाड़ी पर हमला #mamatabanerjee #tmc #bengalpolitics #shorts
पूर्व पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गाड़ी पर कथित तौर पर हमला किया गया। यह घटना तब हुई जब वह उत्तर 24 परगना में एक TMC कार्यकर्ता से मिलने जा रही थीं। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। #mamata banerjee #mamatabanerjee #mamatabanerjeenews #mamatabanerjeeattack #carattack #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
Rahul Navin ED Director: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, ED निदेशक राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा
केंद्र सरकार ने वित्तीय अपराधों की जांच करने वाली शीर्ष एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के प्रमुख राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की ओर से शनिवार को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, ईडी निदेशक के रूप में उनका सेवा विस्तार 13 अगस्त 2026 से प्रभावी होकर 13 अगस्त 2027 या अगले आदेश तक लागू रहेगा।
1993 बैच के आईआरएस अधिकारी और आईआईटी कानपुर से हैं शिक्षित
59 वर्षीय राहुल नवीन 1993 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के आयकर कैडर के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी कानपुर से बी.टेक और एम.टेक की डिग्री हासिल की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की स्विन्बर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से एमबीए किया है।
The Appointments Committee of the Cabinet has approved a one-year extension of Rahul Navin, IRS (IT:93074), as Director of Enforcement in the Directorate of Enforcement. His tenure is extended beyond August 13, 2026, until August 13, 2027, or further orders, whichever is earlier. pic.twitter.com/SU8ydXQD5J
— IANS (@ians_india) August 9, 2026
अंतरराष्ट्रीय कराधान, प्रत्यक्ष कराधान और ट्रांसफर प्राइजिंग जैसे जटिल विषयों के विशेषज्ञ माने जाने वाले राहुल नवीन को सितंबर 2023 में ईडी का कार्यवाहक निदेशक बनाया गया था, जिसके बाद 14 अगस्त 2024 को उन्हें एजेंसी का स्थायी निदेशक नियुक्त किया गया था।
आई-पैक और अनिल अंबानी समूह जैसे कई बड़े मामलों की जारी है जांच
राहुल नवीन के नेतृत्व में ईडी ने देश भर में कई बड़े और चर्चित वित्तीय मामलों की जांच को गति दी है। इनमें राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक, रिलायंस अनिल अंबानी समूह और कई ऑनलाइन मनी गेमिंब कंपनियों से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामले शामिल हैं।
इसके अलावा, उनके कार्यकाल के दौरान रियल एस्टेट कंपनियों द्वारा घर खरीदारों के साथ की गई धोखाधड़ी पर भी सख्त कार्रवाई की गई और धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत करोड़ों रुपये की संपत्तियों को जब्त कर पीड़ितों को वापस दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
कानूनी प्रक्रियाओं के तहत मिला सेवा विस्तार, लंबित मामलों के निपटारे पर जोर
नियमों के अनुसार, किसी अधिकारी को ईडी निदेशक के रूप में प्रारंभिक तौर पर दो साल के लिए नियुक्त किया जाता है, जिसके बाद एक-एक वर्ष के तीन सेवा विस्तार दिए जा सकते हैं।
राहुल नवीन के कार्यकाल में वर्षों से पेंडिंग चल रहे मुकदमों का बोझ कम करने की दिशा में भी विशेष पहल की गई, जिसके अंतर्गत निरस्त हो चुके विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम (FERA) के पुराने मामलों का निपटारा और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत कंपाउंडिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi










