Responsive Scrollable Menu

दिल्ली आबकारी नीति मामला: अरविंद केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जज बदलने वाली याचिका

दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। केजरीवाल की जज बदलने वाली मांग की अर्जी को जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने फैसला सुनाते हुए खारिज कर दिया है। इतना ही नहीं हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आरोपियों की अर्जी को भी खारिज कर दिया है। सोमवार को इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी।

सुनवाई करते हुए जस्टिस स्वर्ण कांता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी शपथ संविधान के प्रति है। उन्होंने कहा कि उनकी शपथ उन्हें यही सिखाती है कि न्याय किसी भी दबाव में आकर नहीं किया जा सकता। इसलिए मैं इन आवेदनों को अस्वीकार करती हूं और मैं बिना किसी भय या पक्षपात के इस मामले का निर्णय करूंगीं।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि आबकारी नीति मामले से जुड़ी सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट आबकारी नीति मामला में एक याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से मामले से खुद को अलग करने का अनुरोध किया था। सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को इस याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। अदालत ने अरविंद केजरीवाल की याचिका को खारिज कर दिया।

फैसला सुनाए जाने से पहले जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने याचिकाकर्ताओं की ओर से लगाए गए आरोपों पर भी विस्तृत प्रतिक्रिया दी और स्पष्ट किया कि मामले की सुनवाई पूरी निष्पक्षता के साथ की जा रही है। इस निर्णय के साथ ही अदालत ने संकेत दिया कि मामले की सुनवाई तय प्रक्रिया के अनुसार आगे जारी रहेगी।

केजरीवाल मामले में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बयान

केजरीवाल की जज को हटाने की मांग वाली याचिका खारिज होने के बाद बयानबाजी भी जमकर हो रही है। इस मामले में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बयान भी सामने आया है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की दिक्कत यह है कि वह अपने बहुत चालाकी से हदें पार कर देते हैं। उन्हें समझना चाहिए कि कोर्ट इंसाफ का मंदिर है, कोई राजनीतिक अखाड़ा नहीं। केजरीवाल ने जो नैरेटिव बनाने की कोशिश की और व्यक्तिगत टिप्पणियां की, वह संवैधानिक गरिमा का उल्लंघन था।

Continue reading on the app

आईपीएल 2026: सिर्फ 45 गेंदों में शतक, तिलक वर्मा ने आईपीएल में बनाया रिकॉर्ड

अहमदाबाद, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 30वें मैच में सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) की ओर से खेलते हुए तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध नाबाद 101 रन बनाए। 45 गेंदों की इस पारी में तिलक ने 7 छक्के और 8 चौके लगाए। यह आईपीएल के इतिहास में एमआई की तरफ से बनाया गया संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक भी है।

Continue reading on the app

  Sports

कहा है सचिन तेंदुलकर मार्ग? क्रिकेट में इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बाद किया गया था नामकरण

भारत में कई शहरों की सड़कों और स्थानों का नाम महान हस्तियों के सम्मान में रखा जाता है. उन्हीं में से एक ग्वालियर में एक प्रमुख मार्ग का नाम महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम पर रखा गया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का रिकॉर्ड और भारत रत्न से सम्मानित होने के बाद देशभर में उनके नाम पर कई जगहों का नामकरण हुआ. ग्वालियर का यह सचिन तेंदुलकर मार्ग आखिर कहां स्थित है और क्यों खास है? Tue, 21 Apr 2026 12:37:16 +0530

  Videos
See all

TMC Vs BJP | Amit Shah On Mamata Banerjee: ‘BJP की नई सरकार में अन्याय का हिसाब होगा’ | #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T07:16:07+00:00

Kolkata के Anandalok Hospital में भीषण आग! मरीजों को खिड़कियों से निकाला गया बाहर, मची अफरा-तफरी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T07:16:59+00:00

Iran US Peace Talk Update Live: ईरान की जिद! | Strait of Hormuz | IRGC | Trump | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T07:16:48+00:00

गैस सिलेंडर से भरा ट्रक कार पर पलटा! | Shorts | Bulandshahr | Cylinder Blast | Truck #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T07:14:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers