Responsive Scrollable Menu

139वें कैंटन मेले के पहले चरण में भाग लेने वाले विदेशी खरीदारों की संख्या रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची

बीजिंग, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। 139वें कैंटन मेले का पहला चरण, जो एक ऑफलाइन प्रदर्शनी थी, 19 अप्रैल को समाप्त हो गया। चीन विदेश व्यापार केंद्र के अनुसार, 19 अप्रैल को शाम 5 बजे तक, 216 देशों और क्षेत्रों के कुल 1.67 लाख विदेशी खरीदारों ने मेले में भाग लिया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.9 प्रतिशत अधिक है।

यह उपस्थिति पिछले सभी स्तरों को पार कर गई, जो चीन के विदेश व्यापार की मजबूती और जीवंतता को पूरी तरह से दर्शाती है। 139वें कैंटन मेले के पहले चरण, जो उन्नत विनिर्माण विषय पर आधारित एक ऑफलाइन प्रदर्शनी थी, में कुल 25 हजार से अधिक बूथ स्थापित किए गए और 12 हजार से अधिक कंपनियों ने इसमें भाग लिया। प्रदर्शकों में से एक तिहाई से अधिक कंपनियां उत्पाद बेचने से हटकर उत्पाद + सेवाएं निर्यात करने की ओर अग्रसर हैं और सिस्टम समाधान प्रदाता बन रही हैं।

वर्तमान कैंटन मेला क्वांगचो शहर में तीन चरणों में ऑफलाइन प्रदर्शनियों के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जो 5 मई तक चलेगा। ऑफलाइन प्रदर्शनी का दूसरा चरण, जिसका विषय उच्च गुणवत्ता वाले घरेलू उत्पाद है, 23 से 27 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें निर्माण सामग्री और फर्नीचर, घरेलू सामान, उपहार और सजावट की वस्तुएं आदि प्रदर्शित की जाएंगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

इंतजार हुआ खत्म...,खतरनाक फॉर्म में लौटते ही Mumbai Indians के बल्लेबाज ने जड़ दिया शतक, झूम उठे कप्तान हार्दिक

Tilak Verma Century: गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शतक जड़ तहलका मचा दिया है. मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज का फॉर्म आधे सीजन के बाद लौटा है. तिलक वर्मा ने 45 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेली. तिलक वर्मा का यह पहला आईपीएल शतक है. तिलक वर्मा के शतक पर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या खुशी से झूम उठे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

अपडेट जारी है...

Continue reading on the app

  Sports

मिस तो नहीं कर दिया हार्दिक का IPL में 'कांतारा' एपिक मोमेंट, तिलक वर्मा को बीच मैच में लगाई डांट, फिर किया MAD सेलिब्रेशन

गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा शानदार शतकीय पारी खेली जिसे फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे. मुश्किल में फंसी टीम के लिए उन्होंने शतक जमाया. इस सेंचुरी के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या का सेलिब्रेशन वायरल हो गया. इसके पीछे की कहानी भी दिलचस्प है. Tue, 21 Apr 2026 06:54:56 +0530

  Videos
See all

UP News: CM Yogi की नई स्कीम, पढ़ने वाले नौजवानों की हो गई बल्ले-बल्ले #timesnownavbharat #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T02:10:00+00:00

Bhopal Congress Protest Viral: गौ तस्करों के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन | #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T02:08:25+00:00

Trump Angry on US Media : झूठी खबरें फैलाने के आरोप में अमेरिकी मीडिया पर भड़के ट्रंप | Israel | ran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T02:06:56+00:00

Viral Video | कार चोर का तांडव, पुलिस तलाश में | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T02:08:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers