तीसरी तिमाही में भारत का व्यापार प्रदर्शन मजबूत रहा: नीति आयोग
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। नीति आयोग ने सोमवार को अपनी ट्रेड वॉच क्वार्टरली रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि भारत का वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (क्यू3) में ट्रेड यानी व्यापार प्रदर्शन मिला-जुला लेकिन मजबूत रहा, जिसमें माल (मर्चेंडाइज) निर्यात में 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि आयात में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में सेवाओं का निर्यात 7.8 प्रतिशत की मजबूत दर से बढ़ा, जबकि सेवाओं का आयात अपेक्षाकृत कम रहा, जिसके परिणामस्वरूप एक निरंतर अधिशेष बना रहा और बाहरी संतुलन को सहारा मिला।
इस रिपोर्ट को नीति आयोग की उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने जारी किया, जिसमें अक्टूबर से दिसंबर 2025 की अवधि का विश्लेषण किया गया है।
इस तिमाही में जेम्स और ज्वेलरी सेक्टर पर खास ध्यान दिया गया है, जो भारत के श्रम-आधारित मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कच्चे सोने को छोड़कर इस सेक्टर का वैश्विक बाजार 2024 में करीब 378 अरब डॉलर का आंका गया, जिसमें भारत का निर्यात 29.5 अरब डॉलर रहा, जो दुनिया के कुल निर्यात का 7.8 प्रतिशत है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस सेक्टर में भारत की ताकत हीरे और कीमती धातुओं के आभूषणों में है, जो मिलकर वैश्विक मांग का आधे से ज्यादा हिस्सा यानी करीब 207.3 अरब डॉलर की पूर्ति करते हैं।
इन क्षेत्रों में भारत की मजबूत मौजूदगी है, जहां 26.7 अरब डॉलर का निर्यात हुआ। यह दिखाता है कि भारत एक बड़े प्रोसेसिंग हब के रूप में स्थापित है, जहां आयातित कच्चे माल में वैल्यू एडिशन करके निर्यात किया जाता है। इस काम में सूरत दुनिया का सबसे बड़ा कटिंग और पॉलिशिंग केंद्र बनकर उभरा है।
हालांकि, नीति आयोग ने इस सेक्टर में कुछ चुनौतियों की भी पहचान की है, जैसे एमएसएमई सेक्टर का बिखरा हुआ ढांचा, आयातित कच्चे माल पर निर्भरता, फाइनेंस की कमी, स्किल और डिजाइन से जुड़ी समस्याएं और वैश्विक बाजारों से सीमित जुड़ाव।
रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि भारत को लैब-ग्रोन डायमंड जैसे नए क्षेत्रों में विस्तार करना चाहिए, फाइनेंस और कच्चे माल की उपलब्धता बढ़ानी चाहिए, टेक्नोलॉजी और स्किल में निवेश करना चाहिए और मजबूत नीतिगत ढांचा तैयार करना चाहिए।
सुमन बेरी ने कहा कि जेम्स और ज्वेलरी जैसे सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए वैश्विक मांग के अनुसार खुद को ढालना, वैल्यू एडिशन बढ़ाना और संरचनात्मक समस्याओं को दूर करना जरूरी है।
विश्लेषण में यह भी बताया गया है कि इस सेक्टर में भारत का निर्यात कुछ चुनिंदा बाजारों जैसे अमेरिका, यूएई और हांगकांग पर ज्यादा निर्भर है, जबकि कच्चे माल के लिए भी सीमित देशों पर निर्भरता बनी हुई है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
ऊंचाई पर चढ़कर सैनिक रखते थे नजर, दुश्मन का कोई भी कदम छुप नहीं सकता; कहानी लोधी मीनार की
Bharatpur Ka Lodhi Minaar: राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना शहर की एक ऐसी जगह है जो सदियों पुरानी कहानियां खुद बयान करती है. उषा मंदिर के ठीक पास खड़ी लोधी मीनार कभी पूरे शहर और किले की आँख और कान हुआ करती थी. उस जमाने में सैनिक इसकी ऊंचाई पर चढ़कर दूर-दूर तक नजर रखते थे. दुश्मन का कोई भी कदम यहां से छुप नहीं सकता था. मजबूत पत्थरों से बनी यह मीनार आज भी अपनी वास्तुकला और कारीगरी से सबको हैरान करती है. लेकिन अफसोस की बात ये है कि आज ये धरोहर पूरी तरह उपेक्षा का शिकार हो रही है. चारों तरफ गंदगी, रखरखाव की पूरी कमी और समय की मार ने इसे जर्जर बना दिया है. स्थानीय लोग कहते हैं कि अगर प्रशासन ने अभी कुछ नहीं किया तो जल्द ही ये मीनार सिर्फ किताबों में रह जाएगी. ये मीनार सिर्फ एक पुरानी इमारत नहीं, बल्कि बयाना के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
News18




















