Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:बंगाल सरकार इमरजेंसी में जेल गए लोगों को ₹10 हजार पेंशन देगी, सीएम सुवेंदु ने घोषणा की

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने इमरजेंसी के दौरान जेल जाने वाले बंगाल के 325 लोगों के लिए ₹10,000 पेंशन का ऐलान किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि इन लोगों ने लोकतंत्र को बचाने के लिए काफी परेशानियां झेली थीं। राज्य सचिवालय में एक कार्यक्रम के दौरान अधिकारी ने बताया कि इमरजेंसी में जेल गए 325 लोगों की पहचान 'पश्चिमबंग लोकतंत्र सेनानी सम्मान' के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि नई सरकार देश के लिए कुर्बानी देने वाले इन्हीं वीरों के आदर्शों पर बनी है। केंद्र की भाजपा सरकार 1975 में लगी इमरजेंसी के दिन (25 जून) को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाती है। नासिक-पुणे रेलवे रूट बदलने पर लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने NCP नेता को हिरासत में लिया महाराष्ट्र के नासिक में रविवार को नासिक-पुणे सेमी-हाई-स्पीड रेलवे लाइन का रूट बदलने के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि रेलवे का पुराना रूट ही रखा जाए। इस चक्का जाम के कारण हाईवे पर ट्रैफिक ठप हो गया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे विधान परिषद सदस्य (MLC) सत्यजीत तांबे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, पुणे के पास जायंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (GMRT) के सिग्नलों में रुकावट की आशंका जताई गई थी। इसके कारण नारायणगांव और संगमनेर वाले सीधे और छोटे रूट को रद्द करने की खबर आई थी। सरकार ने इसके बदले अहिल्यानगर और शिरडी होकर नया रूट प्रस्तावित किया है, जिसका स्थानीय लोग जमकर विरोध कर रहे हैं। अगरतला में सीएम साहा ने सुप्रा अस्पताल का उद्घाटन किया, बिजली-रोड कामों की समीक्षा भी की त्रिपुरा के अगरतला में 10 अगस्त को मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मोटरस्टैंड में नए सुप्रा मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इसे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बताया गया। रविवार को कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम साहा ने सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की जरूरत बताई। उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बढ़ाने और बेहतर करने में निजी अस्पतालों की अहम भूमिका को भी माना।

Continue reading on the app

पंजाब के सिख ने की राजस्थान की लड़की की ग्रूमिंग:पूर्व CM के कातिल का नाम लेकर बात शुरू की; केस कत्ल करवाए, अश्लील फोटो बनाए

पंजाब के खड़ूर साहिब के एक सिख ने राजस्थान के श्रीगंगानगर की नाबालिक लड़की की ग्रूमिंग करने की कोशिश की। लड़की की AI से अश्लील फोटोज बनाई और उसे गलत काम करने के लिए उकसाया। लड़की के पिता ने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर करीब 5 महीने पहले चैट हुई। उसने खुद को बंदी सिंहों का साथी बताया और कहा कि वह पंजाब के खड़ूर साहिब का रहने वाला है। जगतार सिंह हवारा के नाम पर सिम्पैथी लेकर उसने बातचीत और चैट शुरू की। उसने बच्चों के बारे में पूछा और उनसे भी बात करने लगा। इसके बाद वह चोरी से उसकी 12 साल की बेटी से बात करने लगा और उसकी ग्रूमिंग शुरू कर दी। वह उससे गंदी चैट करता रहा। उसने उसे केश कत्ल करने को कहा और केश कटवा दिए। जब उसने लड़की को गुटका साहिब की बेअदबी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। मुझे बेटी पर शक हुआ और उसके बाल देखे तो उसकी पिटाई की। इस पर बेटी ने बताया कि कुलदीप सिंह उससे बात करता है। उसने उसकी गंदी फोटो बना रखी हैं। वह धमकी दे रहा था कि बाप को बताया तो मैं बंदी सिंह हूं और तुम्हारे परिवार को मरवा दूंगा। लड़की ने कुलदीप सिंह के कारनामों के बारे में वीडियो कॉल पर रो-रोकर बताया। उसने कहा कि उसने अपनी बातों से ऐसा कर दिया था कि वह जैसा कहता था, मैं वैसा ही करने लग पड़ी थी। पिता बोले- खालिस्तान से निकला लिंक, पुलिस कर रही कार्रवाई लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी के साथ ग्रूमिंग होने पर उन्होंने यह मसला निहंग जत्थेबंदियों के पास उठाया। उनके वीडियो देख बाबा मान सिंह सहित कई निहंग जत्थेबंदियां उनके पक्ष में आईं। जब कुलदीप सिंह के बारे में इन्क्वायरी की तो पता चला कि उसका खालिस्तान से भी लिंक है और नजायज असलहा रखने सहित रेप केस दर्ज है। फिरोजपुर जेल में बंद है आरोपी लड़की के पिता ने बताया कि जब कुलदीप सिंह के बारे में जानकारी जुटाई गई तो उनको पता चला कि वह पहले से ही फिरोजपुर जेल में बंद है। उन्होंने दावा किया वह जेल के अंदर से ही फोन कर रहा था। निहंग जत्थेबंदियों ने दावा किया कि वीडियो सामने आने के बाद फिरोजपुर पुलिस ने जेल में बंद आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है। हालांकि, दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता। श्रीगंगानगर पुलिस भी कर रही है पूछताछ लड़की के पिता के साथ हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने सिख ग्रूमर के खिलाफ श्रीगंगानगर पुलिस को शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीगंगानगर पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपी के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए पंजाब पुलिस के साथ राबता कर रही है। लड़की पिता ने रोते हुए बताई सारी बात… ग्रूमिंग क्या है? ग्रूमिंग ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें कोई व्यक्ति किसी बच्चे या नाबालिग का विश्वास जीतकर धीरे-धीरे उसे अपने प्रभाव में लेने की कोशिश करता है। इसमें दोस्ती, पढ़ाई, मदद, धार्मिक शिक्षा या किसी अन्य बहाने से बच्चे के करीब आना, निजी बातचीत करना, फोटो या निजी जानकारी हासिल करना और बाद में दबाव, धमकी या गलत काम के लिए उकसाना शामिल हो सकता है। जब यह प्रक्रिया इंटरनेट, सोशल मीडिया, चैट या दूसरे ऑनलाइन माध्यमों से होती है तो इसे ऑनलाइन ग्रूमिंग कहा जाता है। जगतार सिंह हवारा कौन है? जगतार सिंह हवारा को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 1995 में हुई हत्या के मामले में दोषी ठहराए गया है। इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने 2007 में हवारा को मौत की सजा सुनाई थी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 2010 में हवारा की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया। हवारा को जिंदगी भर जेल में रखने के आदेश दिए। 31 अगस्त 1995 को चंडीगढ़ में हुए विस्फोट में तत्कालीन सीएम बेअंत सिंह समेत 17 लोगों की मौत हुई थी। हवारा इस वक्त बुड़ैल जेल में बंद है। हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लेटर लिख हवारा को पैरोल देने की सिफारिश की है।

Continue reading on the app

  Sports

ऋषभ पंत के करियर को ले डूबेगी उनकी लापरवाही, खुद के पैर पर मार रहे हैं कुल्हाड़ी, कट जाएगा टीम इंडिया से पत्ता

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका दौरे पर प्रैक्टिस मैच में बुरी तरह फेल रहे. दोनों पारियों को मिलाकर पंत सिर्फ 28 रन ही बना पाए. इस दौरान पंत की बल्लेबाजी में बिल्कुल भी गंभीरता नजर आई. बाहर जाती हुई गेंद पर पंत अपना फुटबॉल स्किल दिखाने व्यस्त रहे. इस तरह कूल बनने के चक्कर में वह बैटिंग नहीं कर पाए. Mon, 10 Aug 2026 08:55:41 +0530

  Videos
See all

Ranchi Students Protest Live Updates : रांची में छात्रों का भारी बवाल |Breaking news |Jharkhand News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T05:05:52+00:00

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए PM मोदी का खास संदेश | PM Modi | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T05:15:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers