लोकसभा में आज 4 बिल आएंगे:शाह केरल का नाम बदलने वाला बिल पेश करेंगे; राज्यसभा में बैंकर्स बुक्स बिल पर चर्चा होगी
संसद के मानसून सत्र में सोमवार को लोकसभा में 4 बिल पेश किए जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह दो बिल पेश करेंगे। जिसमें एक केरल (अल्टरेशन ऑफ नेम) बिल, 2026 है। वहीं दूसरा नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एक्ट, 1962 संशोधन बिल है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026 पेश करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट, 1957 में संशोधन के लिए बिल सदन में रखेंगे। वहीं, राज्यसभा में बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 पर चर्चा की जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बिल को सदन में पेश करेंगी। पीएम से मिलेंगे शरद गुट के 8 सांसद NCP (शरद पवार गुट) के सभी 8 सांसद आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री से समय मांगा गया है। विपक्ष की आज मीटिंग, FCRA बिल का करेंगे विरोध कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस FCRA संशोधन बिल का विरोध करेगी। इस मुद्दे पर विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की सोमवार को होने वाली बैठक में भी चर्चा की जाएगी। FCRA संशोधन बिल संसद के मानसून सत्र के आखिरी सप्ताह में लोकसभा में पेश किए जाने की उम्मीद है। यह बिल विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम, 2010 में संशोधन करेगा। सरकार के मुताबिक, इसका उद्देश्य विदेशी चंदे के नियमन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है। कई विपक्षी दल FCRA बिल के खिलाफ कई विपक्षी दल FCRA संशोधन बिल का विरोध कर चुके हैं। मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर FCRA से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दे और सुझाव रखे। बाद में उन्होंने बताया कि उन्होंने शाह के सामने 6 मुद्दे उठाए हैं। लालदुहोमा के मुताबिक, उन्हें स्पष्ट आश्वासन मिला है कि प्रस्तावित बदलाव पिछली तारीख से लागू नहीं होंगे। बाकी मुद्दों पर शाह 12 अगस्त से संसद में चर्चा शुरू करेंगे। DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने भी केंद्र सरकार से FCRA संशोधन बिल वापस लेने और FCRA, 2010 की धारा 15 को खत्म करने की मांग की है। NCP (SP) ने भी बिल का विरोध किया है। मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते की कार्यवाही 3 अगस्तः राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। लोकसभा ने सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या (CJI सहित) 34 से बढ़ाकर 38 करने संबंधी बिल बिना चर्चा के पास कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… 4 अगस्तः राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच बहस हुई। खड़गे ने कहा- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार ने किया था। सरकार को चढ़ावा चोरी मामले पर सदन में जवाब देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 5 अगस्त: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ 50 मिनट बैठक की। सरकार लोकसभा सीटें 816 करने और 33% महिला आरक्षण लागू करने से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पास कराना चाहती है। पूरी खबर पढ़ें… 6 अगस्त: दिल्ली में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज मामले में अमित शाह के बयान की मांग को लेकर राज्यसभा में खड़गे और रिजिजू के बीच तीखी बहस हुई।खड़गे ने सभापति से गृहमंत्री को सदन में बुलाने के लिए आदेश देने की अपील की। पूरी खबर पढ़ें… 7 अगस्त: विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) MSME विधेयक 2026 ध्वनिमत से पास हुआ। दोनों सदन सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते की कार्यवाही 27 जुलाई: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' को लेकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं से बातचीत की। पूरी खबर पढ़ें… 28 जुलाई: लोकसभा में प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। पूरी खबर पढ़ें… 29 जुलाई: लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को ध्वनि मत से पास हो गया। पूरी खबर पढ़ें… 30 जुलाईः पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। अब ये बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा। उनकी सहमति मिलते ही यह कानून बन जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 31 जुलाईः विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें… मानसून सत्र के पहले हफ्ते की कार्यवाही 20 जुलाई: राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज करा रही है और गृह मंत्री से जवाब मांगा। पूरी खबर पढ़ें… 21 जुलाई: संसद सत्र शुरू होने से पहले NDA और INDIA गठबंधन की अलग-अलग बैठकें हुईं। विपक्ष के हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही प्रभावित रही। पूरी खबर पढ़ें… 22 जुलाई: राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च और धरना देने की कोशिश की। संसद में भी लगातार विरोध के कारण कामकाज प्रभावित हुआ। पढ़ें पूरी खबर… 23 जुलाई: संसद परिसर में NDA और INDIA गठबंधन के सांसद आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की और माहौल गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें… 24 जुलाई: राज्यसभा में 'राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' पेश किया गया। इसमें 'वंदे मातरम्' के अपमान या उसके गायन में बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रस्ताव रखा गया। पूरी खबर पढ़ें…
खबर हटके- चुगली कर करोड़पति बनी महिला:5 साल से तालाब में रह रहा लड़का, बाहर आते ही जलता है शरीर; बिल्ली बनी 'पुलिस अफसर'
कोलंबिया में एक महिला चुगली कर के करोड़ों के दो घर खरीद लिए। वहीं, पश्चिम बंगाल में 16 साल का लड़का 5 साल से तालाब में रह रहा है। उधर, एम्स्टर्डम में एक बिल्ली पुलिस अफसर बनकर शहर में घूमती है। दुबई में एक सड़क बनी है, जहां तापमान बढ़ते ही बारिश शुरू हो जाती है। वहीं, 24 साल पहले चिट्ठी से हुई दोस्ती को तलाशते हुए एक शख्स 3,000 किलोमीटर दूर पहुंच गया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

