Responsive Scrollable Menu

इटहिया में सदियों पहले आम के पेड़ के बीच से निकला था पंचमुखी शिवलिंग, बिहार, नेपाल से दर्शन करने आते हैं लोग

महराजगंज जिले के इटहिया में स्थित पंचमुख शिवलिंग अपनी अलग ऑफ अनोखी मान्यता और ऐतिहासिक परंपरा के लिए भी जाना जाता है. इस पंचमुखी शिवलिंग को लेकर बहुत ही रोचक कहानी सुनने को मिलती है जो इसे जिले के अन्य दूसरे धार्मिक स्थलों से अलग बनाती है. जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित होने की वजह से महराजगंज जिले के साथ साथ कुशीनगर, बिहार और पड़ोसी देश नेपाल से भी एक बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं.

Continue reading on the app

Kitchen Hack: पतले दूध से भी बनेगा एकदम Soft Paneer, बस फॉलो करें ये Pro Tips

आजकल के बाजार में मिलने वाला हर एक चीज में मिलावट पाई जाती है। सब्जी से लेकर फल, या फिर कोई भी डेयरी प्रोडक्ट हो, सबमें मिलावट कूट-कूट के भरी होती है। हर किसी के घर में पनीर की सब्जी जरुर बनती है, लेकिन पनीर में मिलावट आने लगी है। ऐसे में आपके पास एक ही ऑप्शन बचता है कि घर में पनीर को बनाएं। कुछ लोग तो यही सोचते रह जाते हैं कि दूध बहुत ज़्यादा पतला हो जाता है जिससे पनीर बनाना काफी कठिन होगा। जैसे-तैसे पनीर बनता है तो वह हार्ड या दानेदार हो जाता है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो कुछ आसान ट्रिक्स से घर में एकदम मलाईदार जैसा पनीर बना सकते हैं।

पतले दूध से पनीर बनाने के लिए क्या करें?

- पतले दूध से पनीर बनाने के लिए दूध को अच्छे से पहले उबाल लें।

- जब उबाल आने लगे तो इसे कुछ देर तक ऐसे ही पकाएं। इससे दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा।

- गैस को धीमी करके उसमें मिल्क पाउडर का घोल मिला दें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।

- इसके बाद गैस को बंद कर सकते हैं।

- अब आपको दूध फाड़ने के लिए नींबू का रस या सिरके का इस्तेमाल करना पड़ सकता है।

- फिर इसे थोड़ा-थोड़ा करके ही डालें और धीरे-धीरे चलाते भी रहें।

- यदि आपके पास डेढ़ किलो दूध है तो दो चम्मच ही नींबू का रस या सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- इसके बाद दूध फट जाएगा और हरा पानी अलग दिखने लगेगा।

- दूध फटने के बाद उसमें एक कप ठंडा पानी डाल दें।

- ऐसा करने से सॉफ्ट पनीर बनता है और खट्टापन भी कम हो जाता है।

- फिर इसे सूती कपड़े में डालकर छान लें।

- ऊपर से ठंडा पानी डालकर नींबू या सिरके का स्वाद निकाल दें।

- फिर इसको पनीर बनने के लिए रख दें।

सॉफ्ट पनीर बनाने के लिए टिप्स

- ध्यान रखे कि पनीर को ज्यादा देर तक या बहुत हैवी चीज से न दबाएं।

- बस इसे हल्का सेट होने तक के लिए ही दबाएं।

- यदि तुरंत इस्तेमाल करना है, तो पनीर को गुनगुने पानी में डालकर रखें, जिससे यह मुलायम बना रहे।

पतले दूध में क्या गलती न करें?

- अत्यधिक नींबू का रस या सिरका एक साथ न डालें।

- दूध को ज्यादा देर तक न उबालें।

- दूध फटने के बाद बार-बार चलाए नहीं, इससे दाने टूट जाएंगे। 

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Dirty Video Case: पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा, ऐसे हुआ खुलासा! Crime News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T20:30:01+00:00

Monkeys 'learn to eat soil to cope with junk food'. #Monkeys #Gibraltar #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T20:30:00+00:00

Kishore Ajwani: समंदर की लहरों में फैला कच्चा तेल | #saubaatkiekbaat #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T20:30:03+00:00

पहलगाम हमले में मारे गए आदिल के पिता ने ये क्या कहा | #pakistan #pahalgamattack #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T20:25:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers