Dhurandhar OTT Release: 'धुरंधर 2' का ओटीटी पर धमाका, रणवीर सिंह की फिल्म ने 150 करोड़ की डील के साथ रचा इतिहास, जानें कब और कहां होगी रिलीज
Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने JioHotstar के साथ करीब ₹150 करोड़ की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग डिजिटल डील की है। सिनेमाघरों में ₹1000 करोड़ से अधिक की कमाई करने के बाद, अब यह फिल्म मई या जून 2026 तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
प्रोटेक्ट करना श्रेयस अय्यर से सीखिए..., शशांक सिंह ने 3 बार की एक ही गलती, बचाते हुए कैमरे में कैद हुए पंजाब के कप्तान
IPL 2026: दुनिया के सबसे पॉपुलर टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में अब तक अपने सभी खेले गए 5 मैचों में जीत दर्ज किया है. जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. यानी PBKS की टीम अब तक कोई मैच नहीं हारी है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और बल्लेबाज शशांक सिंह के बीच कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे देख सभी की हंसी छूट गई. यह मामला कैच ड्रॉप को लेकर था.
LSG के खिलाफ मुकाबले में शशांक सिंह ने छोड़े 3 कैच
पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 3 कैच ड्रॉप कर दिए, जिससे पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोटिंग भी काफी नाखुश दिखे. 18वें ओवर में एडम मार्कराम 21 रन बनाकर खेल रहे थे तब बाउंड्री के पास शशांक ने उनका कैच छोड़ दिया. इसके अलावा भी उन्होंने 2 कैच ड्रॉप किए. 2 कैच छोड़ने के बाद तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी शशांक से कैच पकड़ने की उम्मीद छोड़ दी थी. शशांक के तीसरा कैच ड्रॉप करते ही अय्यर हंसने लगे थे.
Shashank Singh dropped two back to back catches and when he got the third chance he didn't even try to catch that because he already knew he won't catch that either. ????????????
— Kakarot (@MidOffMind) April 20, 2026
Shreyas Iyer and musheer Khan's reaction is priceless ???????????? pic.twitter.com/kJETmqBCnH
कैच ड्रॉप के बाद शशांक सिंह को हेड कोच रिकी पोटिंग से बचाते नजर आए श्रेयस अय्यर
लखनऊ को हराने के बाद जब पंजाब किंग्स के खिलाड़ी और स्टाफ हाथ मिलाने के लिए आए तो इस दौरान श्रेयस अय्यर शशांक सिंह को गले लगाकर उनका मुंह कैप से छुपाते नजर आए, मानों अय्यर शशांक को हेड कोच रिकी पोटिंग तीखी नजर से बचाते नजर आए रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि श्रेयस अय्यर कैमरे से शशांक सिंह को छुपाते नजर आ रहे हैं. जो भी हो लेकिन पंजाब किंग्स के कप्तान और खिलाड़ियों के बीच इस बॉन्ड को देखकर फैंस काफी खुश हो गए.
Shreyas Iyer was hiding Shashank Singh from Ricky Ponting after he dropped 3 catches. look at that reaction from Punter man I'm in LOVE with this team. ????❤️ pic.twitter.com/qeGaJdcCM5
— Tapish (@crictapish) April 20, 2026
पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रनों से हराया
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 28वां मैच रविवार की शाम को खेला गया. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और पूरी टीम 5 विकेट पर 200 रन ही बना सकी. LSG के लिए ऋषभ पंत (43), एडम मार्कराम (42) और मिचेल मार्श (40) रन बनाए. इस तरह पंजाब किंग्स ने मुकाबले को 54 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया.
यह भी पढ़ें: आयुष म्हात्रे की जगह CSK की प्लेइंग-11 में 28 बॉल में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी की होगी एंट्री, जानें कब मचाया था धमाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation
















.jpg)




