Responsive Scrollable Menu

ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग और ब्लैक स्पॉट… उधमपुर बस हादसे की चौंकाने वाली Inside Story

Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण बस हादसे में 21 लोगों की मौत और 31 घायल हो गए। खतरनाक मोड़, ओवरलोडिंग और सुरक्षा की कमी इस दुर्घटना के बड़े कारण माने जा रहे हैं।

Continue reading on the app

Jammu Kashmir Accident | उधमपुर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 21 लोगों की दर्दनाक मौत, PM मोदी और CM अब्दुल्ला ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से सोमवार को दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। रामनगर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे 21 यात्रियों की मौत हो गई और 29 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भीषण था कि बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह उखड़ गया और वाहन मलबे में तब्दील हो गया। अधिकारियों ने बताया कि बस ने एक ऑटो-रिक्शा को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे तीपहिया वाहन में सवार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजे रामनगर क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर उस वक्त हुआ जब निजी बस का चालक नियंत्रण खो बैठा। पहाड़ी मार्ग से गुजर रहे सेना के एक काफिले ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। बस में करीब 50 यात्री सवार थे जिनमें अधिकांश अपने दैनिक कामकाज के लिए रामनगर से उधमपुर जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Politics: कार्ति चिदंबरम की भविष्यवाणी, DMK Alliance को मिलेगी शानदार और एकतरफा जीत

 

अधिकारियों ने बताया कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका ऊपरी हिस्सा लगभग पूरी तरह उखड़ गया जिससे बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया। उधमपुर-रियासी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा, “रामनगर से उधमपुर जा रही बस पहाड़ी रास्ते पर नियंत्रण खो बैठी और ढलान से नीचे गिरकर सड़क पर पलट गई तथा एक ऑटो-रिक्शा भी इसकी चपेट में आ गया। मौके पर 15 यात्रियों को मृत पाया गया जबकि चार अन्य ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।”

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच पत्नी अनुष्का संग वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल दो और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई। शर्मा ने कहा कि स्थानीय निवासियों ने बचाव कार्य में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रामनगर के थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी समेत पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सेना के जवानों के साथ संयुक्त बचाव अभियान चलाया। बाद में हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से वाहन को सीधा किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात और जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी फोन पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उधमपुर से रामनगर जा रहे एक सैन्य काफिले का नेतृत्व कर रहे एक जवान ने बताया कि बस को पहाड़ी से नीचे लुढ़कते देख उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। उसने कहा, “मैं काफिले का नेतृत्व कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। वाहन करीब 100 मीटर की ऊंचाई से गिरा। हमने तुरंत क्षेत्र की घेराबंदी कर बचाव अभियान शुरू किया और कड़ी मश्क्कत से यात्रियों को निकाला।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसेपर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में हुए बस हादसे में कई लोगों की मृत्यु की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। मैं दुखद घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस दुर्घटना में हुई लोगों की मौत के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को पीएमएनआरएफ की ओर से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’’

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “उधमपुर में हुआ यह दुखद सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” सिन्हा ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “उधमपुर-रामनगर बस हादसे से बेहद दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने भी दुख जताते हुए अधिकारियों से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, समुचित चिकित्सा सुविधा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना के बाद उधमपुर के उपायुक्त मिंगा शेरपा से बात की और कहा कि गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को हवाई मार्ग से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “रामनगर से उधमपुर जा रही एक बस संबंधी दुखद सड़क हादसे की जानकारी मिलने पर मैंने अभी-अभी उधमपुर के उपायुक्त मिंगा शेरपा से बात की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया है। काफी लोगों के हताहत होने की आशंका है। हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। घायलों को चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को हवाई मार्ग से ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।” सिंह ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन और बचाव अभियान में शामिल भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के साथ लगातार संपर्क में हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ना बुमराह, ना वरुण और ना ही कोई विदेशी स्टार....जानिए किस गेंदबाज के सिर सजा है पर्पल कैप?

Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभी तक 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब तक हुए मैच में सबसे अधिक विकेट लेने वाला कोई स्टार या विदेशी खिलाड़ी नहीं, बल्कि हरियाणा के छोटे से गांव का गेंदबाज है, जिसके सर पर पर्पल कैप है। Wed, 22 Apr 2026 20:21:04 +0530

  Videos
See all

West Bengal Assembly Elections 2026 : बंगाल में कौन मारेगा बाजी मुसलमानों ने बता दिया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:09:53+00:00

Breaking News: पहले कैबिनेट बैठक में CM Samrat Chaudhary का बड़ा फैसला | Biihar New Cabinet #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:15:01+00:00

Khabardar : पहले चरण की मुस्लिम बाहुल सीटों का गणित समझिये | Bengal Election | TMC Vs BJP | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:07:36+00:00

Sara Tendulkar Voleibol Viral Video: आदिवासी बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलती सारा तेंदुलकर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:08:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers