Responsive Scrollable Menu

एक नहीं, भारत की 2 टी20 टीम खेलेगी: BCCI तैयार कर रहा मेगा प्लान! क्या श्रेयस बनेंगे कप्तान?

भारतीय क्रिकेट में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता। लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बीसीसीआई अब एक नई रणनीति पर काम कर रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड 30-35 खिलाड़ियों का एक बड़ा पूल तैयार करने की योजना बना रहा, ताकि एक साथ दो मजबूत टी20 टीमें उतारी जा सकें।

यह कदम इसलिए जरूरी माना जा रहा है क्योंकि आने वाले समय में टीम इंडिया के टी20 मुकाबले आपस में टकरा सकते। चयन समिति, जिसकी अगुआई अजीत अगरकर कर रहे हैं के लिए यह काम आसान हो गया, क्योंकि आईपीएल से लगातार नया टैलेंट सामने आ रहा है। 

दो टी20 टीम बनाएगी बीसीसीआई
भारत जून में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 की सीरीज खेलेगा, जो इंग्लैंड दौरे की शुरुआत भी होगी। खास बात यह है कि टीम इंडिया मार्च में घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में वापसी करेगी।

बिजी शेड्यूल को देखते हुए प्लानिंग हो रही
इसके बाद टीम का शेड्यूल और भी व्यस्त रहने वाला है। अक्टूबर में एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 की सीरीज एक ही समय पर हो सकती। ऐसे में बीसीसीआई दो अलग-अलग टीमें उतारने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज सीरीज साथ होंगी, इसलिए हमें दो टी20 टीमों की जरूरत पड़ेगी। अब 30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार करना जरूरी है, ताकि जरूरत के मुताबिक उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैचों में उतारा जा सके।'

आईपीएल के जरिए युवा टैलेंट आ रहा
इस योजना के तहत कई युवा खिलाड़ियों को जल्दी मौका मिल सकता है। वैभव सूर्यवंश, प्रियांश आर्य जैसे सलामी बल्लेबाजों को जल्द टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। वहीं ऑलराउंडर शशांक सिंह और अनुकूल रॉय के अलावा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी और अशोक शर्मा भी सेलेक्टर्स के रडार पर हैं। 

वैभव-प्रियांश जैसे खिलाड़ी नई टीम में आ सकते
टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पहले से ही काफी मजबूत है, जिसमें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इसी वजह से टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को पहले बाहर बैठना पड़ा था। हालांकि अब उन्हें और यशस्वी जायसवाल को टी20 टीम में वापसी का मौका मिल सकता।

इसके अलावा कप्तानी को लेकर भी बदलाव की चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है, जबकि मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव लंबे समय तक इस भूमिका में नहीं रह सकते। कुल मिलाकर, बीसीसीआई का यह कदम भारतीय क्रिकेट को और मजबूत बना सकता है और युवा खिलाड़ियों के लिए नए रास्ते खोल सकता है।

Continue reading on the app

Virat Kohli-Anushka Sharma: वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का; प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद, पांच महीनों में तीसरी मुलाकात

Virat Kohli-Anushka Sharma: जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने के विवाद के बीच विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक बार फिर वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने अक्षय तृतीया के मौके पर प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के आश्रम में दर्शन कर सत्संग में हिस्सा लिया। यह पिछले कुछ महीनों में उनकी पांचवी मुलाकात बताई जा रही है, जिससे कपल का बढ़ता आध्यात्मिक झुकाव साफ नजर आता है।

आश्रम में लिया आशीर्वाद

Virat Kohli-Anushka Sharma

कपल ने वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में दर्शन किए। यहां दोनों ने न सिर्फ ठाकुर जी के दर्शन किए, बल्कि महाराज जी से आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान वे भक्तों के बीच बेहद शांत और सादगी भरे अंदाज में बैठे नजर आए।

आश्रम में विराट और अनुष्का ने ‘एकांतिक वार्तालाप’ यानी निजी आध्यात्मिक बातचीत में भी हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान जीवन के उद्देश्य, भक्ति और गुरु के महत्व पर चर्चा हुई, जिसे दोनों ने ध्यान से सुना।

यह भी पढ़े- कौन हैं लिजलैज? जिनकी पोस्ट पर विराट कोहली ने किया ‘लाइक’, RCB की बड़ी फैन है

पांच महीनों में तीसरी बार पहुंचे वृंदावन

यह पहली बार नहीं है जब यह कपल वृंदावन पहुंचा हो। पिछले पांच महीनों में यह उनका तीसरा दौरा है। इससे पहले फरवरी में बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद भी दोनों यहां आए थे। साल 2025 में भी वे कई बार आश्रम पहुंचे थे।

फैंस को पसंद आया सादगी भरा अंदाज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में विराट और अनुष्का का बेहद सादा रूप देखने को मिला। फैंस इस कपल के इस रूप को खूब पसंद कर रहे हैं और इसे “रियल और ग्राउंडेड” बता रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम ने दिखाया कि विवादों के बीच भी विराट और अनुष्का अपने जीवन में संतुलन बनाए रखते हैं और आध्यात्म के जरिए सुकून तलाशते हैं।

यह भी पढ़े- Virat Kohli के फोटो लाइक करने पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी: बोलीं- 'लोगों ने बतंगड़ बना दिया, मुझे उनके लिए...'

Continue reading on the app

  Sports

Rishabh Pant Injury: ऋषभ पंत की नाक में लगी गेंद, दर्द से कराह उठे LSG के कप्तान, जानिए कैसे हुआ हादसा

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals: लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत जब विकेटकीपिंग कर रहे थे तो उनकी नाक पर गेंद लग गई. जानिए कैसे हुआ पंत के साथ ये हादसा? Wed, 22 Apr 2026 21:04:41 +0530

  Videos
See all

आंध्र प्रदेश: 40 साल बाद, इंदिरा गांधी प्राणी उद्यान (IGZP) में एक ब्लैक पैंथर को छोड़ा गया #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:41:01+00:00

मणिपुर में बवाल पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले #manipur #shorts #shortsvideo #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:37:34+00:00

प्रेमी की धमकी, दारोगा दूल्हे का शादी से इंकार #shorts #basti #shortsviralvideo #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:42:04+00:00

Top Headlines Of The Today: US-Iran Ceasefire | | Bengal Election | BJP Vs TMC| PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:37:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers