हुंडई वेन्यू नाइट एडिशन लॉन्च; शुरुआती कीमत ₹9.69 लाख:नई ब्लैक-थीम, डैशकैम और सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS के साथ 15 नए फीचर्स मिलेंगे
हुंडई ने भारत में अपनी हुंडई वेन्यू का नाइट एडिशन 2026 लॉन्च कर दिया है। नई ब्लैक-थीम वाली इस सब-4-मीटर SUV की शुरुआती कीमत ₹9.69 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। दक्षिण कोरियाई ऑटोमेकर की यह नई पेशकश न केवल विजुअल अपडेट के साथ आती है, बल्कि इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। 2026 वेन्यू नाइट एडिशन: नए कलर्स और बोल्ड लुक के साथ हुंडई वेन्यू नाइट एडिशन को दो नए कलर ऑप्शंस - हेजल ब्लू मैट और मिस्टिक सैफायर मैट के साथ पेश किया गया है। इस एडिशन को फुल ब्लैक थीम पर डिजाइन किया गया है। जिसमें ब्लैक फ्रंट ग्रिल, मैट ब्लैक हुंडई लोगो और नाइट एडिशन का खास एम्बलम दिया गया है। एक्सटीरियर में ब्लैक और सिल्वर स्किड प्लेट्स, ब्लैक रूफ रेल्स और रेड ब्रेक कैलीपर्स जैसे एलिमेंट्स इसे एग्रेसिव लुक देते हैं। इंटीरियर: कर्व्ड डिस्प्ले और प्रीमियम फिनिश गाड़ी के अंदर पूरी तरह से ब्लैक-आउट इंटीरियर दिया गया है, जिसमें ब्रास-कलर्ड इंसर्ट्स इसे प्रीमियम फील देते हैं। इसमें लेदर गियर नॉब, डी-कट स्टीयरिंग व्हील और डुअल 12.3-इंच कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले दी गई है। पैसेंजर्स की सुविधा के लिए 2-स्टेप रिक्लाइनिंग सीट्स, रियर AC वेंट्स और सनशेड्स जैसे फीचर्स मौजूद हैं। नए फीचर्स: डैशकैम और एप सपोर्ट हुंडई ने इसमें एक नया डैशकैम पेश किया है जो HX6T, HX10 और N10 जैसे टॉप वेरिएंट्स में मिलेगा। यह कैमरा ड्राइविंग रिकॉर्डिंग, इवेंट-बेस्ड रिकॉर्डिंग और वेकेशन मोड को सपोर्ट करता है। खास बात यह है कि इन सभी रिकॉर्डिंग्स को यूजर हुंडई के एप के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। इंजन और गियरबॉक्स: तीन विकल्प मौजूद नाइट एडिशन के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ग्राहकों के पास तीन ऑप्शन अवेलेबल हैं… 1.2L पेट्रोल: 83hp की पावर के साथ मैनुअल गियरबॉक्स। 1.0L टर्बो पेट्रोल: 120hp की पावर और DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स। 1.5L डीजल: 116hp की पावर के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन। सेफ्टी: लेवल 2 ADAS और 6 स्टैंडर्ड एयरबैग्स सुरक्षा के लिहाज से इसमें स्मार्टसेंस लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है। इसके अलावा 6 स्टैंडर्ड एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं। कीमत और ट्रिम्स: ₹9.70 लाख से ₹14.79 लाख तक पेट्रोल: रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट के HX5 ट्रिम की शुरुआत ₹9.70 लाख से होती है, जबकि टॉप HX6T ट्रिम की कीमत ₹13.85 लाख है। डीजल: HX5 डीजल ट्रिम ₹11.12 लाख और टॉप HX8 डीजल ऑटोमैटिक ₹13.85 लाख में अवेलेबल है। टर्बो पेट्रोल: टॉप-ऑफ-द-लाइन HX10 टर्बो पेट्रोल DCT ट्रिम की कीमत ₹14.79 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। क्या होता है लेवल-2 ADAS और DCT गियरबॉक्स? लेवल-2 ADAS: यह एक ड्राइविंग तकनीक है जिसमें कार खुद से स्टीयरिंग, एक्सेलेरेशन और ब्रेकिंग को कंट्रोल कर सकती है, हालांकि ड्राइवर को हमेशा अलर्ट रहना पड़ता है। DCT (डुअल क्लच ट्रांसमिशन): यह एक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है जो दो क्लच का इस्तेमाल करता है। इससे गियर बहुत तेजी से और बिना झटके के बदलते हैं, जिससे बेहतर माइलेज और परफॉरमेंस मिलती है। ये खबर भी पढ़ें… MG मोटर्स ने लॉन्च की विंडसर EV की टैक्सी 'कम्यूट': कीमत ₹13.49 लाख, सिंगल चार्ज पर चलेगी 332 किमी; इसमें 6 एयरबैग्स मिलेंगे MG मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर विंडसर EV का टैक्सी वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 'MG कम्यूट' नाम दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपए रखी गई है। यह विंडसर EV का सबसे सस्ता वेरिएंट है, जो खासतौर पर फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए तैयार किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
Second, bigger tsunami may hit after earthquake off north-east coast, Japan says | BBC News
Japanese authorities have warned that a second tsunami may be on the way after a 7.5 magnitude earthquake struck off the country's north-east coast. An initial 40cm (16-inch) wave was recorded at the Miyako port in Iwate prefecture, with waves as tall as 3m (10 feet) forecast by the Japan Meteorological Agency. Tsunami warnings have been issued in Iwate and Hokkaido prefectures, and the country's Prime Minister Sanae Takaichi has urged people in impacted areas to seek higher ground. Subscribe here: http://bit.ly/1rbfUog For more news, analysis and features visit: www.bbc.com/news #Japan #Tsunami #BBCNews


BBC News

















