Responsive Scrollable Menu

Bade Miyan Kidhar Chale: क्या इस बार नंदीग्राम बचा पाएगी भाजपा? मुस्लिम वोट 25 प्रतिशत; जानें सीट का गणित

Bade Miyan Kidhar Chale: साल 2007 में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ ऐसा आंदोलन हुआ की वाम मोर्चा की बंगाल से राजनीति खत्म हो गई और 2011 में ममता राज की शुरुआत हुई. नंदीग्राम बंगाल में सिर्फ इसी आंदोलन के वजह से प्रसिद्ध नहीं है बल्कि ये स्थान अपनी ऐतिहासिकता को लेकर भी देश-दुनिया में पूजनीय है. कहा जाता है कि ये वही स्थान है, जहां भगवान राम और भरत का मिलन हुआ था. 

देश के ऐतिहासिक शहरों में एक नंदीग्राम आज अपने विकास के लिए तरस रहा है. यहां न तो रेलवे स्टेशन है और न ही बेहतर बस स्टैंड…

बड़े मिया किधर चले की टीम पहुंची है नंदीग्राम, यहां से भाजपा के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी चुनावी मैदान में हैं. उनके सामने हैं टीएमसी के पबित्रा कर और कांग्रेस के शेख जरियातुल होसैन. मुकाबला त्रिकोणीय है. 2021 के चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को इसी सीट से मात दी थी, जिसके बाद से नंदीग्राम बंगाल की राजनीति की हॉट सीट बन गई. 2021 में सुवेंदु अधिकारी ने करीब-करीब 1900 वोटों से ममता बनर्जी को मात दी थी. 

भाजपा ने पहली बार फहराया परचम

नंदीग्राम में उपचुनाव मिलाकर कुल 15 बार चुनाव हो चुके हैं. शुरुआती दशकों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का दबदबा रहा, जिसने नौ बार जीत दर्ज की. कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने दो-दो बार यहां से जीत हासिल की है. भाजपा ने एक बार जीत हासिल की है. 2021 में पहली बार भाजपा ने यहां जीत का परचम लहराया था. 

निर्णायक संख्या में हैं मुस्लिम वोटर्स

इस सीट पर मुस्लिम वोटर्स भी अच्छी खासी संख्या में हैं, जिनकी संख्या करीब 25 फीसद है. अधिकांश मुस्लिम यहां टीएमसी को वोट देते हैं. इस बार कांग्रेस ने मुस्लिम उम्मीदवार यहां से उतारा है और हुमायूं कबीर की पार्टी भी इस बार चुनाव में है, जिस वजह से वोट बंट सकते है. इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा. 

यहां कितने वोटर्स हैं

नंदीग्राम में 2016 में कुल वोटरों की संख्या 2,31,866 थी. वहीं 2019 में 2,46,434 और 2021 में कुल 2,57,992 वोटर्स थे. 96.65 फीसद वोटर्स ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं जबकि, 3.35 प्रतिशत मतदाता 3.35 फीसद मतदाता ही शहरी क्षेत्रों में रहते हैं. 2021 में यहां करीब 88.51 फीसद मतदान हुआ था. 

यह भी पढ़ें- Bade Miyan Kidhar Chale: ममता बनर्जी के सामने BJP के सुवेंदु, भवानीपुर सीट पर इस बार गढ़ बचेगा या कमल खिलेगा?

Continue reading on the app

आयुष म्हात्रे की जगह CSK की प्लेइंग-11 में 28 बॉल में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी की होगी एंट्री, जानें कब मचाया था धमाल

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कई खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे हैं, जिससे टीमों को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं. इस कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी मौजूद है. CSK के कई खिलाड़ी पहले ही चोटिल हैं, लेकिन अब टीम को आयुष म्हात्रे के रूप में एक बड़ा झटका लगा है.18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 27वें मैच में हैदराबाद के राजवी गंधी क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजी करते समय चोट आयुष म्हात्रे को चोट लगी थी. 

इसके बाद उनकी चोट के गंभीर होने की पुष्टी कोच माइकल हसी के द्वारा की गई है. वहीं तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में आज उनका स्कैन होने की बात कही जा रही है, जिसके बाद उनकी चोट पर और स्थिति साफ हो जाएगी. ऐसे में माना जा सकता है कि आयुष 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के अगले मैच की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं.

आयुष की जगह कौन होगा CSK की प्लेइंग-11 में शामिल

आईपीएल 2026 के 33वें मैच में गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में ये दोनों टीमों भिड़ने वाली है. ऐसे में अगर आयुष इस मैच को नहीं खेलते हैं तो नंबर 3 का स्थान खाली हो जाएगा. अब सवाल उठता है कि इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 में कौन आयुष म्हात्रे की जगह लेगा. तो आज हम आपको उस खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं.

उर्विल पटेल को मिल सकती है आयुष म्हात्रे की जगह

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ आयुष म्हात्रे की जगह पर प्लेइंग-11 में दाएं हाथ के 27 वर्षीय खिलाड़ी उर्विल पटेल को मौका दे सकते हैं. गुजरात का ये खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके की प्लेइंग-11 का हिस्सा बन सकता है. 28 बॉल में टी20 शतक जड़ने वाले इस खिलाड़ी के प्लेइंग-11 में शामिल होने से चेन्नई सुपर किंग् की ताकत दोगुनी हो सकती है.

टी20 सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने उर्विल

उर्विल पटेल मैदान पर बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक भी लगाया है. वो घरेलू क्रिकेट में  सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले भारतीय भी हैं. गुजरात के विकेटकीपर बैटर उर्विल पटेल ने साल 2024 में तब धमाल मचाया था. जब उन्होंने नवंबर में सैयद मुश्ताक ट्रॉफी अली तूफानी शतक जड़ दिया था. उर्विल ने त्रिपुरा के खिलाफ मात्र 28 गेंदों में शतक जड़ कर इतिहास रचा था. उन्होंने 12 छक्के और 7 चौके लगाए थे. वो टी20 सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे. उन्होंने इसके साथ ही ऋषभ पंत का रिकॉर्ड भी तोड़ा था, जिसने नाम टी20 में 32 गेंद में शतक जड़ने का रिकॉर्ड था. 

इसके बाद आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें चोट के रिप्लेसमेंट के साथ अपनी टीम में जोड़ा था. उन्होंने 6 मैचों में माभ 68 रन बनाए. उनके बल्ले से 5 चौके और 6 छक्के निकले. आईपीएल 2026 में उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है. अब आयुष की चोट उनके लिए वरदान बन सकती है और सीएसके के लिए शानदार प्रदर्शन करने का मौका दे सकती है. सीएसके से पहले उर्विल गुजरात टाइटंस की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं लेकिन उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला था.

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान सुपर लीग या विवादों का अखाड़ा, PSL की जमकर हुई फजीहत, इन 5 कॉन्ट्रोवर्सी ने पाक को किया शर्मसार

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ना बुमराह, ना वरुण और ना ही कोई विदेशी स्टार....जानिए किस गेंदबाज के सिर सजा है पर्पल कैप?

Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभी तक 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब तक हुए मैच में सबसे अधिक विकेट लेने वाला कोई स्टार या विदेशी खिलाड़ी नहीं, बल्कि हरियाणा के छोटे से गांव का गेंदबाज है, जिसके सर पर पर्पल कैप है। Wed, 22 Apr 2026 20:21:04 +0530

  Videos
See all

Breaking News: पहले कैबिनेट बैठक में CM Samrat Chaudhary का बड़ा फैसला | Biihar New Cabinet #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:15:01+00:00

Khabardar : पहले चरण की मुस्लिम बाहुल सीटों का गणित समझिये | Bengal Election | TMC Vs BJP | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:07:36+00:00

West Bengal Assembly Elections 2026 : बंगाल में कौन मारेगा बाजी मुसलमानों ने बता दिया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:09:53+00:00

Sara Tendulkar Voleibol Viral Video: आदिवासी बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलती सारा तेंदुलकर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:08:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers