Responsive Scrollable Menu

फूट-फूट कर रोए वैभव सूर्यवंशी, KKR से मिली हार के बाद टूटा 15 साल के बच्चे का दिल, जानिए किसने दी हिम्मत

Vaibhav Sooryavanshi : आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में 15 साल के राजस्थान रॉयल्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रोते हुए नजर आए. उनके कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली हार के बाद रोने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वैभव को निराश और हताश देखा जा सकता है. वो केकेआर से मिली हार के बाद पूरी तरह से टूट गए और फूट-फूट कर रोने लगे. 

IPL 2026 में रोए वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर रोते हुए देख कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी उनके पास आए और उन्हें हिम्मत दी. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को रोने से चूप कराया. इसके बाद वैभव नोर्मल हो पाए. वैभव अभी एक 15 साल के छोटे बच्चे हैं. वो काफी भावुक है, वो अक्सर अपनी टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं, जब उनकी टीम को हार मिलती है तो वो काफी निराश हो जाते हैं. ऐसे में उनकी भावनाएं आंसुओं के जरिए बह जाती है. ऐसा ही केकेआर से मिली हार के बाद देखा गया.

वैभव अक्सर अपने माता-पिता से मैच के बाद फोन पर बात करते हैं. उनके पिता हमेशा कहते हैं कि तुमको मैच जिताकर वापस आना है. उनके पिता उनसे बड़ा स्कोर हर बार बनाने की उम्मीद करते हैं. वैभव ने भी कई मौकों पर बताया है कि उनका मुख्य उद्देश्य मैच खत्म करके आना होता है. वो ज्यादा से ज्यादा स्कोर करना चाहते हैं. वो क्रिस गेल के 175 रनों के महारिकॉर्ड को भी तोड़ना चाहते हैं. ऐसे में लगातार दूसरी हार रे वैभव का दिल टूट गया है.

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 46 रन 

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. ऐसे में पारी की शुरुआत करने के लिए वैभव सूर्यवंशी आए. उन्होंने टीम के लिए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाए और 28 बॉल में 46 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के भी निकले. उनका स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान 164.28 का रहा था.

वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप के दावेदार

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 5 में शामिल हैं. वो ऑरेंज कैप के दावदेरा हैं. उन्होंने इससे पहले भी ऑरेंज कैप हासिल किया है. इसके बाद जब अन्य बल्लेबाजों ने उनसे ज्यादा रन बनाए तो उनके सिर से ऑरेंज कैप छीन गई. अब वो विराट कोहली से सिर्फ 1 रन पीछे हैं. वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं.

वैभव ने 6 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ 246 रन अब तक बनाए हैं. अब उनके पास मौका होगा कि वो आने वाले मैचों में बड़ी और शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाए और आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में टीम का स्थान पक्का करवाएं. 

ये भी पढ़ें : ऑरेंज कैप की लिस्ट में हुआ बदलाव, विराट से सिर्फ 1 रन पीछे वैभव सूर्यवंशी, जानें कौन है सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5

Continue reading on the app

कहां है दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर, कैसे पहुंचती हैं यहां चिट्ठियां? बहुत कम लोगों को होगी जानकारी

स्मार्टफोन और इंटरनेट के दौर में अक्सर लगता है कि चिट्ठियों का जमाना खत्म हो गया है. लेकिन सच यह है कि आज भी देश के कई दूर-दराज इलाकों में चिट्ठियां ही अपनों का हाल जानने का सबसे भरोसेमंद जरिया हैं. जहां नेटवर्क ठीक से नहीं पहुंचता, वहां कागज पर लिखे शब्द ही रिश्तों को जोड़कर रखते हैं. क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर कहां है? आइए जानते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

कोई नहीं है टक्कर में... वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में रचा इतिहास, सबसे तेज 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

Vaibhav Suryavnshi fastest 500 ipl runs: वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर ने आईपीएल में 500 रन पूरे कर लिए. वैभव यह कारनामा करने वाले सबसे यंगेस्ट बल्लेबाज बन गए. उन्होंने इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ा. वैभव ने 227 गेंदों पर 500 रन पूरे किए. Wed, 22 Apr 2026 20:11:37 +0530

  Videos
See all

Breaking News: पहले कैबिनेट बैठक में CM Samrat Chaudhary का बड़ा फैसला | Biihar New Cabinet #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:15:01+00:00

Sara Tendulkar Voleibol Viral Video: आदिवासी बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलती सारा तेंदुलकर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:08:59+00:00

Khabardar : पहले चरण की मुस्लिम बाहुल सीटों का गणित समझिये | Bengal Election | TMC Vs BJP | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:07:36+00:00

Iran Vs Israel: मुनीर की चालबाजी ईरान में तख्तापलट करवा देगी ? #shorts #ytshorts #iran #israel #pak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:07:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers