Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: असम के गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल-कॉलेज बंद

Breaking News Today Live Updates: आज 20 अप्रैल 2026 और दिन सोमवार है. पीस टॉक पर ईरान से बात करने के लिए अमेरिकी डेलिगेशन आज पाकिस्तान पहुंचेगा. हालांकि, ईरान ने कहा है कि जब तक होर्मुज से नाकाबंदी नहीं हटेगी, वो बात नहीं करेगा. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आई-पैक के निदेशक ऋषि राज सिंह को 20 अप्रैल को पूछताछ के लिए तलब किया है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग 3 दिन के भारत दौरे पर हैं. अपनी यात्रा के दूसरे दिन (सोमवार) को वो प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे. महिला आरक्षण पर आज बिहार में एनडीए का बड़ा प्रदर्शन होगा. भारी संख्या में महिलाएं गांधी मैदान पहुंचेंगी. वहीं आज सुबह 10.30 बजे केजरीवाल फिर से हाई कोर्ट में पेश होंगे. टीसीएस मामले में आरोपी कर्मचारी निदा खान ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है, जिस पर आज सुनवाई होनी है.

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 20 April 2026: जानें आज का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल और नवग्रहों की स्थिति, पढ़ें पंचांग

Aaj Ka Panchang 20 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 20 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि सुबह 07 बजकर 27 मिनट तक उसके बाद चतुर्थी होगी. सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है.

हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं,  20 अप्रैल 2026 सोमवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

तारीख- 20 अप्रैल 2026 
वार-  सोमवार
तिथि - वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि सुबह 07 बजकर 27 मिनट तक उसके बाद चतुर्थी होगी
नक्षत्र- रोहणी नक्षत्र सुबह 02 बजकर 08 मिनट तक उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होगा.
योग- सौभाग्य योग और शोभन योग
करण- गर, वणिज और विष्टि करण
दिशा शूल- पूर्व दिशा 
दिशा शूल उपाय- मसूर दाल खाकर निकलें

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 54 पर हुआ है.
सूर्यास्त-  आज शाम 06 बजकर 42 मिनट पर होगा. 
चंद्रोदय- 20 अप्रैल सुबह 07:59 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 20 अप्रैल को शाम 10:16 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:29 मिनट से 05:17 मिनट तक.
अमृत काल- रात 11:15 बजे से सुबह 12:41 मिनट तक.
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:51 मिनट तक.

आज का अशुभ समय

राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से सुबह 09 बजे तक रहेगा. यम गण्डक सुबह 10:50 बजे से दोपहर 12:25 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 02:00 बजे से दोपहर 03:35 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त दोपहर 12:51 मिनट से दोपहर 01:41 बजे तक और 03:23 बजे से 04:13 तक.

नवग्रहों की स्थिति

संकर्षण चतुर्थी के दिन 20 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह मेष राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. बुध ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे. शुक्र ग्रह मेष राशि में विराजमान रहेंगे. शनि ग्रह मीन राशि में रहेंगे. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं.

व्रत-पर्व- मातंगी जयंती, वरद चतुर्थी, रोहिणी व्रत, सोमवार व्रत

आपका दिन मंगलमय हो.

यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya Panchang 19 April 2026: आज है अक्षय तृतीया का पावन पर्व, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Viral Video: ठाणे में बस ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T20:45:03+00:00

Viral Video: पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतरी महिला | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T21:00:20+00:00

CM Yogi on TMC: "TMC के गुंडे सभा नहीं होने दे रहे हैं..." #ytshorts #shorts #bjpvstmc #bengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T20:48:00+00:00

Yogi Adityanath in Bengal: योगी ने कोलकाता में ममता सरकार को ललकारा! | Mahakali vs Kaaba | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T21:00:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers