Today Rashifal 20 April 2026: आज का दिन मिथुन, तुला, कुंभ राशि के जातकों के लिए दे सकता है अशुभ फल, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 20 April 2026: पंचांग के अनुसार आज 20 अप्रैल 2026 सोमवार है. चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में होगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.
पढ़ें आज का 12 राशियों का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 20 April 2026)
मेष राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन आगमन सही होगा. खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें. नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है. कारोबार में लाभ की प्राप्ति होगी. सेहत अच्छी रहेगी. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है. छात्रों को मेहनत अधिक करनी होगी.
उपाय– हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृषभ राशि
आज का दिन उत्तम फल देगा. धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे. सभी जरुरी काम पूरे होंगे. नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा. कारोबार में नई साझेदारी हो सकती है. परिवार और भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. संतान सुख की प्राप्ति होगी.
उपाय– दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
मिथुन राशि
आज का दिन परेशानी दे सकता है. व्यर्थ की चिंता बनी रहेगी. पैसों की वजह से काम रुक सकते हैं. नौकरी में सहकर्मियों से विवाद होगा. कारोबार में धन हानि हो सकती है. वाहन सावधानी से चलाएं. प्रेम संबंधों में मनमुटाब की स्थिति बनेगी.
उपाय- गणेश चालीसा का पाठ करें.
कर्क राशि
आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन की समस्या सामने आ सकती है. कर्ज लेने की स्थिति से बचें. सेहत में सुधार होगा. नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है. कारोबार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.
सिंह राशि
आज का दिन उत्तम फल देगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. छात्रों को मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने से प्रभाव बढ़ेगा. व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
उपाय– सूर्य चालीसा का पाठ करें.
कन्या राशि
आज का दिन उत्तम फल देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. नौकरी में आपके काम की सराहना होगी. कारोबार में किसी व्यक्ति की वजह से अच्छा लाभ प्राप्त होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
उपाय- श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें.
तुला राशि
आज का दिन तनाव दे सकता है. व्यर्थ की चिंता बनी रहेगी. धन के मामलों में सावधानी बरतें. नौकरी में अधिक भाग-दौड़ होगी. कारोबार में नया निवेश करने से बचें. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा.
उपाय- लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें.
वृश्चिक राशि
आज का दिन उत्तम फल देगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. धार्मिक यात्रा हो सकती है. नौकरी में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा. कारोबार में नई योजना अच्छा लाभ देगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा.
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
धनु राशि
आज का दिन शुभ फल देगा. धन आगमन अच्छा होगा. नौकरी में सभी काम समय से पूरे होंगे. कारोबार में नई साझेदारी हो सकती है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम संबंध मधुर रहेंगे. धार्मिक यात्रा हो सकती है.
उपाय- विष्णु चालीसा का पाठ करें.
मकर राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन प्राप्ति होगी. अनावश्यक खर्च हो सकता है. कार्यक्षेत्र पर विरोधियों से सावधान रहें. कारोबार में नया निवेश लाभ होगा. जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे. सेहत उत्तम रहेगी.
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें.
कुंभ राशि
आज का दिन परेशानी दे सकते हैं. धन के मामलों में सावधानी बरतें. कोर्ट कचहरी के मामलों में असफलता मिल सकती है. नौकरी में सहकर्मियों से विवाद होगा. कारोबार में धन हानि हो सकती है. व्यर्थ की चिंता परेशान करेगी. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.
उपाय– बजरंग बाण का पाठ करें.
मीन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा. पैसा किसी को उधार न दें. फंस सकता है. कार्यक्षेत्र पर सभी काम स्वयं देखें कोई आपको धोखा दे सकता है. व्यापार में नया निवेश लाभ देगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे. सेहत का ध्यान रखें.
उपाय- श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें.
यह भी पढ़ें: Today Rashifal 19 April 2026: जानें आज किन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ और किसे झेलनी पढ़ेगी मुश्किलें, पढ़ें राशिफल
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा:होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहा था, ईरान बोला- जल्द जवाब देंगे
अमेरिका ने ईरान के एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। राष्ट्रपति ट्रम्प के मुताबिक टॉस्का नामक यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहा था। इसे अमेरिकी डेस्ट्रॉयर USS स्प्रूअन्स ने रोका। ट्रम्प के मुताबिक, जहाज ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया, जिसके बाद अमेरिकी मरीन ने उसे रोक लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “इस वक्त जहाज हमारे कब्जे में है। हम पूरी तरह इसे कंट्रोल में लेकर देख रहे हैं कि इसके अंदर क्या है।” दूसरी तरफ, ईरान के हजरत खातम अल-अनबिया सैन्य मुख्यालय ने कहा कि अमेरिका ने सीजफायर का उल्लंघन किया और ओमान की खाड़ी में ईरान के एक व्यापारिक जहाज पर फायरिंग की, जिससे उसका नेविगेशन सिस्टम खराब हो गया। तस्नीम मीडिया के मुताबिक यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था। ईरान ने इसे समुद्री डकैदी करार दिया और कहा कि वे जल्द इसका जवाब देंगे। ईरान का पाकिस्तान में डेलिगेशन भेजने से इनकार अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने को लेकर इस्लामाबाद में मंगलवार को दूसरे दौर की बातचीत होने वाली है। लेकिन इससे पहले ईरान ने वहां अपने प्रतिनिधियों को भेजने से इनकार कर दिया है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक जब तक ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी, तब तक पाकिस्तान में बातचीत के लिए कोई डेलिगेशन नहीं भेजा जाएगा। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने धमकी देते हुए कहा कि ईरान के पास आखिरी मौका है। अगर समझौता नहीं हुआ तो ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े हमले किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी डेलिगेशन सोमवार को बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचेंगे। ट्रम्प ने न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में पुष्टि की है कि उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर इस्लामाबाद पहुंचेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान नहीं जाएंगे। वेंस ने 11-12 अप्रैल को ईरान से बातचीत में अमेरिकी डेलिगेशन का नेतृत्व किया था। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स भारतीय जहाजों पर फायरिंग: ईरान ने होर्मुज में 2 भारतीय जहाजों पर फायरिंग की। 14 जहाज रोके गए, 13 वापस लौटे। भारत ने राजदूत को तलब कर विरोध जताया। होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद: ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए स्ट्रेट दोबारा बंद किया। दूसरी बैठक पर संशय: ईरान ने इस्लामाबाद में होने वाले शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान ने अमेरिका की मांगों और को इस फैसले का मुख्य कारण बताया है। जेडी वेंस का दौरा टला: पाकिस्तान में दूसरे दौर की वार्ता में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का दौरा टल गया है। ट्रम्प ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि सुरक्षा चिंताओं के चलते वेंस इस्लामाबाद नहीं जाएंगे। ट्रम्प की चेतावनी: ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के पास शांति समझौते के लिए यह आखिरी मौका है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरह वही गलती नहीं दोहराएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















