मार्च में घरेलू LPG की खपत 13% घटी:लेंसकार्ट ने ड्रेस कोड विवाद पर माफी मांगी, अब बिंदी-तिलक पहन सकेंगे कर्मचारी
कल की बड़ी खबर घरेलू LPG से जुड़ी रही। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग की वजह से मार्च में देश की रसोई गैस (LPG) सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। आधिकारिक डेटा के मुताबिक, पिछले महीने यानी मार्च में घरेलू LPG की खपत में 13% की भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं लेंसकार्ट ने सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद पब्लिकली माफी मांगी है। इसके अलावा कंपनी ने अब एक नई इन-स्टोर स्टाइल गाइडलाइन जारी की है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. मार्च में घरेलू LPG की खपत 13% घटी: ईरान जंग की वजह से सप्लाई प्रभावित; पेट्रोल-डीजल की डिमांड 8% तक बढ़ी अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग की वजह से मार्च में देश की रसोई गैस (LPG) सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। आधिकारिक डेटा के मुताबिक, पिछले महीने यानी मार्च में घरेलू LPG की खपत में 13% की भारी गिरावट दर्ज की गई। सप्लाई में आई इस कमी की मुख्य वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जलमार्ग का बंद होना और खाड़ी देशों से सप्लाई प्रभावित होना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. लेंसकार्ट ने ड्रेस कोड विवाद पर माफी-मांगी: अब बिंदी-तिलक पहन सकेंगे कर्मचारी; कंपनी ने जारी की नई इन-स्टोर स्टाइल गाइडलाइन आईवियर रिटेलर कंपनी लेंसकार्ट ने सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद पब्लिकली माफी मांगी है। इसके अलावा कंपनी ने अब एक नई और पारदर्शी 'इन-स्टोर स्टाइल गाइड' जारी की है, जिसमें कर्मचारियों को कार्यस्थल पर अपने धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों को पहनने की पूरी अनुमति दी गई है। लेंसकार्ट की नई पॉलिसी में अब बिंदी, तिलक, सिंदूर, कलावा, मंगलसूत्र, कड़ा, हिजाब और पगड़ी जैसे आस्था के प्रतीकों को शामिल किया गया है। कंपनी ने X पर बयान जारी कर कहा कि वे अपनी गाइडलाइंस को सार्वजनिक और पारदर्शी बना रहे हैं ताकि ग्राहकों और समुदाय की चिंताओं को दूर किया जा सके। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. टॉप-10-कंपनियों में से 8 की वैल्यू 1.87 लाख करोड़ बढ़ी: एयरटेल टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹58.83 हजार करोड़ बढ़ी; LIC का मार्केट कैप भी बढ़ा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.87 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। इस दौरान भारती एयरटेल की वैल्यू सबसे ज्यादा बढ़ी है। एयरटेल का मार्केट कैप 58,831 करोड़ रुपए बढ़कर ₹11.25 लाख करोड़ हो गया है। LIC की मार्केट वैल्यू ₹27,608 करोड़ बढ़कर ₹5.32 लाख करोड़ पर पहुंच गई। TCS की मार्केट वैल्यू ₹20,731 करोड़ बढ़कर ₹9.34 लाख करोड़ हो गई है। वहीं रिलायंस, लार्सन एंड टुब्रो, ICICI बैंक, SBI और इंफोसिस की वैल्यू भी बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. NSE के अनलिस्टेड शेयर ₹2,075 से गिरकर ₹1,885 पर आए: नए निवेशक OFS में हिस्सा नहीं ले सकते; जून में IPO आने की उम्मीद NSE के आईपीओ की खबरों के बीच इसके अनलिस्टेड शेयर ₹2,075 के हाई से गिरकर ₹1,885 पर आ गए हैं। इसकी वजह SEBI का वह नियम है जिसके तहत केवल वही निवेशक IPO में शेयर बेच सकते हैं जिन्होंने कम से कम एक साल पहले से शेयर होल्ड किए हों। NSE अपने IPO के जरिए ₹20,000 करोड़ से ज्यादा जुटाना चाहती है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा यानी NSE खुद कोई नया पैसा नहीं जुटाएगी। सारी रकम मौजूदा शेयरधारकों को मिलेगी जो अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं। NSE करीब 4 से 4.5% इक्विटी इस रास्ते से बेचेगी। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जून तक दाखिल होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सोमवार को तेजी के साथ खुल सकता है बाजार: गिफ्ट निफ्टी 250 अंक चढ़ा; ईरान-अमेरिका तनाव समेत 5 फैक्टर तय करेंगे चाल शेयर बाजार में 20 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते की शुरुआत तेजी के साथ हो सकती है। ईरान के साथ अमेरिका की जंग के जल्द खत्म होने की उम्मीद और गिरते क्रूड ऑयल के दाम बाजार को सहारा दे रहे हैं। इसके अलावा चौथी तिमाही के नतीजे, विदेशी निवेशकों की एक्टिविटी और ग्लोबल मार्केट की चाल भी बाजार की दिशा तय करने वाले मुख्य कारण होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
IPL में आज गुजरात Vs मुंबई मैच:GT के पास लगातार चौथी जीत का मौका, MI हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी
IPL के 19वें सीजन का 30वां मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। शाम 7 बजे मैच का टॉस होगा। इस मुकाबले में गुजरात के पास लगातार चौथी जीत का मौका होगा, जबकि मुंबई की टीम हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी। टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। इस मैच में शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका भी है। वे 251 रन बना चुके हैं और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन से 32 रन पीछे हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप से 2 विकेट दूर हैं। उनके नाम 11 विकेट हैं। गिल टॉप स्कोरर, प्रसिद्ध सफल गेंदबाज गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 251 रन बनाए हैं। वहीं, जोस बटलर 220 रन के साथ टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दूसरी ओर गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 11 विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया है और वे गुजरात के सबसे सफल गेंदबाज हैं। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 137 रन बनाए हैं। टीम की ओर से रायन रिकेल्टन ने भी 137 रन बनाए हैं। रायन ने रोहित से एक मैच ज्यादा खेला है। शार्दूल ठाकुर 6 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट-टेकर हैं। यहां सीजन का तीसरा मैच खेला जाएगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैलेंस मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। मैच की शुरुआत में पिच पर अच्छी बाउंस और थोड़ी सी मदद तेज गेंदबाजों को मिलती है, जिससे पावरप्ले में विकेट गिरने के मौके रहते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी हो जाती है और स्पिन गेंदबाज असर डालने लगते हैं। इस मैदान की बाउंड्री बड़ी होने के कारण बल्लेबाजों के लिए लगातार बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होता, इसलिए स्ट्राइक रोटेशन काफी अहम रहता है। इस सीजन यहां दो मैच खेले गए हैं। एक में गुजरात को जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा। यहां अब तक कुल 46 IPL मैच खेले गए हैं। 23 मैचों में पहली पारी में बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली, इतने ही मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। इस सीजन यहां अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर अब तक 46 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें से 23 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि इतने ही मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं 20 अप्रैल को अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहा। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 25–26 डिग्री के आसपास रहा। पूरे दिन आसमान साफ और धूप तेज रहेगी, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस इस मुकाबले में रोहित शर्मा के खेलने पर संदेह है। वे 12 अप्रैल को वानखेड़े में बेंगलुरु के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। रोहित की चोट पर कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि वे कम से कम दो मैच आराम करेंगे। हम उनकी वापसी पर जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान। मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेंट बोल्ट।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





















