Responsive Scrollable Menu

19 साल बाद पर्दे पर लौटेगा शिवम पंडित, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहली फिल्म को मिली शानदार सफलता के 19 साल बाद इसका सीक्वल रिलीज किया जा रहा है। एक्टर को शिवम पंडित के किरदार में देखने के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।

अब हाल ही में फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज कर मेकर्स ने इस एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है। दरअसल, जब भी किसी फिल्म से जुड़ा कोई पोस्टर या वीडियो सामने आता है तो उसे देखने के बाद फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों का क्रेज बढ़ जाता है। आवारापन 2 के लिए भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

कैसा है आवारापन 2 का ट्रेलर

आवारापन 2 के गाने और पोस्टर रिलीज होने के बाद अब ट्रेलर रिलीज किया गया है। 19 साल बाद शिवम पंडित की वापसी होती दिखाई दे रही है। इमरान हाशमी अपने इस किरदार में पूरी तरह से डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। विशेष फिल्म्स की ओर से 1 मिनट 25 सेकंड का ट्रेलर रिलीज किया गया है।

इंटेंसिटी से भरे हुए ट्रेलर को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है की नई कहानी के साथ शिवम पंडित एक बार फिर मुश्किलों में घिरा हुआ दिखाई देगा। एक खास बात यह है की फिल्म के ओरिजिनल गाने तेरा मेरा रिश्ता को पूरे बैकग्राउंड में बजता हुआ सुना जा सकता है। इस वीडियो को हाईलाइट करने का काम शबाना आजमी ने भी किया है। दरअसल, उन्हें फिल्म में विलेन के किरदार में देखा जाने वाला है जिसमें वह दमदार नजर आ रही हैं। कहानी में उनका और शिवम पंडित का आमना सामना होगा।

दमदार हैं किरदार

इस फिल्म में इमरान हाशमी को शिवम पंडित के रूप में बदलते हुए वक्त के साथ और भी दमदार और पहली फिल्म की अधूरी कहानी का बोझ अपने कंधों पर उठाए हुए आगे बढ़ते दिखाया जाएगा। नफीसा के किरदार में शबाना आजमी की मजबूत मौजूद की दिखाई गई है। जोरावर का किरदार में पूरन गब्बी, सिकंदर के किरदार में अनिरुद्ध रावल और जयदीप के किरदार में सुरेंद्र विक्की नजर आएंगे। विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी महमूद और समर्थ की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म को अपनी कहानी के अलावा संगीत के लिए भी पहचाना जाता है। इस बार भी इस स्पेशलिटी को बरकरा रखा गया है।

मिलेगा शानदार संगीत

फिल्म का संगीत मिथुन जीतू गांगुली, अमाल मलिक, अंकित सचदेवा और आसिफ अहमद ने तैयार किया है। गीत के बोल सईद कादरी, अखिल सचदेवा, सचिन सिंह चंदेल और रश्मि विराग ने लिखे हैं। अब तक आए इसके गाने जुनून, यह आवारापन और तो फिर आओ दर्शकों को काफी पसंद आए हैं।

कब आएगी फिल्म

फिल्म में दिशा पाटनी को इमरान के साथ काम करते हुए देखा जाएगा। इस जोड़ी को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। मुकेश भट्ट और विशेष फिल्म में मिलकर इस मूवी को बनाया। नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी आवारापन 2, 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Continue reading on the app

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी टीम

पाकिस्तान के खिलाफ 19 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए इंग्लैंड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। दरअसल टीम में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। डैन लॉरेंस की दो साल बाद वापसी हुई है, जबकि ब्रायडन कार्स, सैम कुक और ऑली पोप को भी फिर से मौका मिला है। टीम की कमान जो रूट के हाथों में रहेगी।

दरअसल इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी टीम चुनी है, जिसमें अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन दिखाई देता है। बेन स्टोक्स के संन्यास और जैकब बेथेल के दाहिने घुटने की चोट के बाद टीम संयोजन में बदलाव किए गए हैं। हाल ही में मुख्य कोच बने स्टीफन फ्लेमिंग की सलाह और अंतरिम कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक के मार्गदर्शन में इस स्क्वॉड का चयन किया गया। चयनकर्ताओं ने उन खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम की जरूरत के मुताबिक खुद को साबित किया है।

डैन लॉरेंस की वापसी, जॉर्डन कॉक्स को नई जिम्मेदारी

वहीं दो साल बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम में लौटे डैन लॉरेंस ने काउंटी चैंपियनशिप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए वापसी का रास्ता बनाया। सरे की ओर से खेलते हुए उन्होंने इस सीजन 65.66 की औसत से 788 रन बनाए, जिसमें पांच शतक शामिल रहे। माना जा रहा है कि उन्हें मध्यक्रम में अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं, जैकब बेथेल के चोटिल होने के बाद जॉर्डन कॉक्स को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर-7 पर टेस्ट डेब्यू करने वाले कॉक्स अब पाकिस्तान के खिलाफ नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। टीम में ऑली पोप को भी फिर से शामिल किया गया है। इसके अलावा चोट से उबरने के बाद तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स की वापसी हुई है, जबकि सैम कुक को भी स्क्वॉड में जगह मिली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले ऑली रॉबिन्सन ने भी अपनी जगह बरकरार रखी है।

देखें England vs Pakistan Test Series का पूरा शेड्यूल

दरअसल इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 19 अगस्त से शुरू होगी। पहला टेस्ट 19 से 23 अगस्त तक हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 27 से 31 अगस्त के बीच लॉर्ड्स, लंदन में होगा, जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट 9 से 13 सितंबर तक एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा।

इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम:

जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ऑली पोप, ऑली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टंग।

पाकिस्तान की टीम:

बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अली उस्मान, अजान ओवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद ओवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शान मसूद और उबेद शाह।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: बदल जाएगी भारत-अफगानिस्तान मैच की तारीख! इस वजह से बदलाव करना चाहता है अफगान बोर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 से 17 सितंबर के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी, जो नई दिल्ली में खेली जाएगी. ये सीरीज भारत में ही होगी लेकिन इसकी मेजबानी अफगानिस्तान करेगा. Thu, 13 Aug 2026 15:30:39 +0530

  Videos
See all

Command Centre With Major Gaurav Arya: मासूमों की हत्या, बलोच लेंगे बदला? | Pakistan | Balochistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T10:13:04+00:00

Chhattisgarh के पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T10:15:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers